एक्सप्लोरर

Amit Shah ने बताया सहकारिता क्षेत्र का महत्व, बोले- भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Amit Shah News: अमित शाह ने कहा कि डेयरी सहकारी समितियों ने महिला सशक्तिकरण और कुपोषण से लड़ने में भी बड़ी भूमिका निभाई है. सहकारिता और डेयरी सहकारी समितियों ने ग्रामीण विकास में काफी काम किया है.

Amit Shah On Cooperative Sector: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को कहा कि भारत (India) अब से कुछ साल बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (Economy) बन जाएगा और सहकारी क्षेत्र (Cooperative Sector) भी देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि सरकार 2024 के आम चुनावों से पहले ग्राम स्तर पर 2 लाख नई डेयरी सहकारी समितियों को स्थापित करने में मदद करेगी. उन्होंने डेयरी उद्योग को व्यावसायिकता, नवीनतम तकनीक, कम्प्यूटरीकरण और डिजिटल भुगतान को बड़े पैमाने पर अपनाने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो  इसे आगे बढ़ने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था 

केंद्रीय मंत्री ने डेयरी उद्योग (Dairy Industry) से बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने और गरीब देशों को आपूर्ति करने के लिए दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कहा. उन्होंने उद्योग को दूध प्रसंस्करण के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनरी के निर्माण में आत्मनिर्भर बनने का भी आह्वान किया. शाह 12-15 सितंबर के दौरान यहां इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट (IDFWDC) 2022 में बोल रहे थे. मंत्री ने कहा कि 2014 में भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी और अब यह पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है. शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि जब देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा तब सहकारी क्षेत्र के योगदान पर भी चर्चा होगी. 

महिला सशक्तिकरण और कुपोषण से लड़ने में भी बड़ी भूमिका

अमित शाह ने कहा कि शिखर सम्मेलन 48 वर्षों के बाद आयोजित किया जा रहा है और देश अब दूध उत्पादन में आत्मनिर्भर और निर्यातक भी हो गया है. उन्होंने इस क्षेत्र में शामिल डेयरी सहकारी समितियों और कॉरपोरेट्स के बीच अंतर करने की मांग की. शाह ने कहा कि डेयरी सहकारी समितियों ने महिला सशक्तिकरण और कुपोषण से लड़ने में भी बड़ी भूमिका निभाई है. सहकारिता क्षेत्र और डेयरी सहकारी समितियों ने ग्रामीण विकास में काफी काम किया है. अमित शाह ने घोषणा की कि जैविक खेती और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए तीन बहु सहकारी समितियां स्थापित की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक अमूल जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक निर्यात घर स्थापित करेगा. 

केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने अमूल की सफलता की कहानी भी साझा की, जिसका वार्षिक कारोबार लगभग 60,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. शाह ने इस बात पर प्रकाश डाला कि दूध की खुदरा कीमतों का 77 प्रतिशत दुनिया में 40-45 प्रतिशत के मुकाबले किसानों को दिया जाता है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Gyanvapi Masjid Verdict: ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी मामले में हिंदू पक्ष के हक में आया फैसला, कोर्ट ने कहा- सुनने लायक है केस

RSS की जलती हुई ड्रेस शेयर करने पर बवाल, कांग्रेस पर भड़की BJP, कहा- ये ‘भारत जोड़ो’ नहीं आग लगाओ यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget