एक्सप्लोरर

RSS की जलती हुई ड्रेस शेयर करने पर बवाल, कांग्रेस पर भड़की BJP, कहा- ये ‘भारत जोड़ो’ नहीं आग लगाओ यात्रा

Congress Controversial Tweet: कांग्रेस पार्टी के एक ट्वीट पर बीजेपी हमलावर है. कांग्रेस ने ट्वीट कर आरएसएस की पोशाक जलते हुए दिखाया है.

Sambit Patra Reaction on Congress Tweet: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की ड्रेस को लेकर किए गए कांग्रेस (Congress) के विवादित ट्वीट पर भारी बवाल हो रहा है. बीजेपी (BJP) नेता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) को 'आग लगाओ आंदोलन' करार दिया है. संबित पात्रा ने पूछा है कि कांग्रेस को आग से इतना प्यार क्यों है? 

दरअसल, आज कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक हैंडल से आरएसएस की ड्रेस की एक तस्वीर साझा की गई, जिसमें एक खाकी हाफ पैंट एक तरफ से जलता हुआ दिखाया गया है. कैप्शन में लिखा गया, ''देश को नफरत की बेड़ियों और बीजेपी-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान से मुक्त करते हुए हम कदम से कदम मिलाकर अपने लक्ष्य पर पहुंचेंगे.'' तस्वीर पर लिखा गया, ''145 दिन और चलना है.''

क्या कहा संबित पात्रा ने?

कांग्रेस के इस ट्वीट पर हमला करते हुए संबित पात्रा ने कहा, ''जिस प्रकार से राहुल गांधी भारत जोड़ों के नाम पर नफरत फैला रहे हैं, उसका खुलासा बीजेपी ने किया है.  कांग्रेस पार्टी ने विवादित ट्वीट किया है. आप सभी जानते हैं कि इनकी भारत जोड़ों यात्रा अभी केरल में है, संघ के कितने कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है और होती रही है.  इस तस्वीर के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने संदेश भेजा है वहां के आतंकवादियों को. ये भारत जोड़ो है? ये आग लगाओ यात्रा है. कांग्रेस पार्टी ने पहली बार नहीं किया इस तरह का ट्वीट , कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भाषण दिया है- पूरे भारत में कैरोसीन छिड़का है, बस एक माचिस की जरूरत है, पुरे हिन्दुस्तान में आग लग जाएगी.''

राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए संबित पात्रा ने आगे कहा, ''फार्मर्स लॉ के विषय में भी उन्होंने बोला था कि आग लग जाएगी. अग्निवीर के समय पर भी राहुल गांधी ने कहा था हिन्दुस्तान में आग लगा देना चाहिए. इनका आग से इतना प्यार क्यों है? 5000 सिखों को जिंदा जलाया गया था, आपका परिवार भी आग से प्यार करता है. क्या आप इस देश में वायलेंस चाहते हैं? आग लगाना चाहते हैं? ये भारत जोड़ो आंदोलन नहीं, भारत तोड़ो आंदोलन है और आग लगाओ आंदोलन है. ट्वीट को लेकर संबित पात्रा ने कहा, "कांग्रेस पार्टी को ये तुरंत ही डिलीट करना चाहिए. भारत माता को गाली देकर कहते हैं ये तो बीमारी देने वाली माता है.''

यूपी के मंत्री का कांग्रेस पर हमला

वहीं, उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यू मंत्री जितिन प्रसाद ने कांग्रेस के विवादित ट्वीट को लेकर कहा, ''राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक और समझने योग्य हैं लेकिन राजनीतिक विरोधियों को जलाने के लिए क्या इस तरह की मानसिकता की आवश्यकता है? नकारात्मकता और नफरत की इस राजनीति की सभी को निंदा करनी चाहिए.”

बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट किया, ''1984 में कांग्रेस की आग ने दिल्ली को जला दिया. इसके पारिस्थितिकी तंत्र ने 2002 में गोधरा में 59 कारसेवकों को जिंदा जला दिया था. उन्होंने फिर से अपने पारिस्थितिकी तंत्र से हिंसा का आह्वान किया है.''

कांग्रेस का बीजेपी पर आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के बाकी नेता लगातार बीजेपी पर देश को तोड़ने और सामाजिक-सांप्रदायिक धुव्रीकरण करने का आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा को कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 150 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है. पार्टी के मुताबिक, इस दौरान 3750 किलोमीटर की पदयात्रा की जाएगी.

ये भी पढ़ें

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने RSS की ड्रेस में आग लगी तस्वीर की पोस्ट, खड़ा हो सकता है बड़ा विवाद

Explained: मुकदमा, विवाद और इतिहास... ज्ञानवापी केस में आज बड़े फैसले का दिन, जानें कब क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget