एक्सप्लोरर

अमित शाह का दावा- बंगाल की चुनावी जंग हारी ममता, पहले दो चरणों में बीजेपी जीतेगी इतनी सीटें

अमित शाह ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून का मामला पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने वाली बीजेपी सरकार की पहली बैठक के एजेंडे में लिया जाएगा. पार्टी राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी.

बरुईपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्पष्ट रूप से पश्चिम बंगाल में चुनावी जंग हार चुकी हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता में आने वाली नई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार की पहली बैठक के एजेंडे में संशोधित नागरिकता कानून का मुद्दा उठाया जाएगा.

अमित शाह ने आज दो रोड शो किए, जिनमें से एक दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर में और दूसरा हुगली जिले में आरामबाग में था. अमित शाह ने दावा किया कि उन्हें जो फीडबैक मिला है, उसके मुताबिक पार्टी ने पहले ही उन 60 में से 50 सीटें जीत ली हैं जिन पर पहले दो चरणों में मतदान हुआ था और कुल 294 सीटों वाली विधानसभा में वह 200 से ज्यादा सीट जीतेगी.

महिला सुरक्षा

बरुईपुर में अपने रोड शो के दौरान उन्होंने एक टीवी चैनल को बताया, 'हम कुल मिलाकर 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे.' एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून का मामला पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने वाली बीजेपी सरकार की पहली बैठक के एजेंडे में लिया जाएगा. पार्टी राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी.

ममता बनर्जी के नंदीग्राम चुनाव खासे अंतर से जीतने के दावे के बारे में पूछने पर शाह ने कहा, 'यह साफ है कि वह चुनाव हार चुकी हैं. वह अब ऐसे बड़े दावे कर रही हैं क्योंकि उनके पास कोई विकल्प नहीं है.' नंदीग्राम सीट पर बनर्जी का मुकाबला कभी उनके सिपहसालार रहे शुभेंदु अधिकारी से है जो इस बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर दूसरे चरण में एक अप्रैल को मतदान हुआ था.

वहीं गर्मी के बावजूद सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों का फूलों से सजे ट्रक पर मौजूद शाह ने अभिवादन किया और इस दौरान बड़ी संख्या में हाथों में पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ता जय श्री राम और ‘आर नोय अन्नाय’ (और अन्याय नहीं) के नारे लगा रहे थे. बरुईपुर का रोड शो एक किलोमीटर लंबा था जबकि आरामबाग का रोड शो 1.5 किलोमीटर का था.

यह भी पढ़ें: कल नंदीग्राम में बूथ पर क्यों गई थीं ममता बनर्जी? सीएम ने बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबियत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबियत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget