एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra: 3 साल बाद बाबा बर्फानी के दर्शन को तैयार श्रद्धालु, सुरक्षा को लेकर ये हैं इंतजाम

Amarnath Yatra Preparation: इस साल 30 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है. सरकार की तरफ से इस बार यात्रा के लिए क्या खास इंतजाम किए गए हैं, देखिए इस रिपोर्ट में.

Amarnath Yatra Preparation: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 और 35ए हटने के बाद पहली बार अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) शुरू होने जा रही है. ये यात्रा 30 जून को शुरू होगी. वहीं जिस तरह से लगातार कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंकी वारदातें हो रही हैं उसे देखते हुए इस बार यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस बार यात्रियों को 3 लेयर की सुरक्षा दी जाएगी.

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले एबीपी न्यूज़ की टीम उस रास्ते पर पहुंची जहां से ये यात्रा शुरू होती है. यहां की खूबसूरत वादियों और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों का नजारा देखते हुए श्रद्धालु बाबा बर्फानी (Baba Barfani) की गुफा तक पंहुचते हैं. साल 2019 में यात्रा शुरू हुई थी. लेकिन फिर यात्रा को अचानक रोक दिया गया. साल 2020 और 2021 में कोरोना के कारण भी यात्रा शुरू नहीं हुई. लेकिन अब इस साल 30 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है. सरकार की तरफ से इस बार यात्रा के लिए क्या खास इंतजाम किए गए हैं देखिए इस रिपोर्ट में.

करीब 8 लाख श्रद्धालु करेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए आने वाले लोगों के लिए 2 रास्ते हैं एक रास्ता जो पहलगाम की तरफ से जाता है और दूसरा सोनमर्ग से बालटाल होते हुए जाता है. बालटाल में एक बेस कैम्प है जहां तैयारी चल रही है. 11 अप्रैल से अमरनाथ जाने वाले यात्रियों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था. उम्मीद की जा रही है कि इस बार करीब 8 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचेंगे. 

सुरक्षा के लिए किया जाएगा ड्रोन का इस्तेमाल

बालटाल बेस कैम्प से बाबा बर्फानी की गुफा की दूरी करीब साढ़े 18 किलोमीटर है. यहां रास्ता काफी संकरा है और ऊंची खड़ी चढ़ाई भी है. इस साल अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी. अमरनाथ यात्रा के दोनों रास्तों बालटाल और पहलगाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे. अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा. साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी जगह-जगह लगाए जाएंगे.

तीर्थयात्रियों को लेना होगा RFID टैग

इस बार खास तौर पर श्रद्धालुओं के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) भी जारी की जाएगी. इसके जरिए सभी श्रद्धालुओं की पहचान सुनिश्चित होगी. अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने साफ कहा है कि इस बार किसी भी तीर्थयात्री और यात्रा में शामिल अन्य सदस्यों को बिना रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID)टैग के अमरनाथ यात्रा के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी. अधिकारियों के मुताबिक आरएफआईडी टैग तीर्थयात्रियों को ट्रैक करने और ये बताने में मदद करेंगे कि वो शख्स कहां पर है. इसके जरिए यात्रा करने वाले हर एक शख्स पर नजर रखना आसान होगा. 

कैसी चल रही तैयारियां?

एबीपी न्यूज़ की टीम जब बालटाल बेस कैम्प पहुंची तो देखा कि यात्रा के लिए प्रशासन की तरफ से खम्बों पर लाइट लगाने का काम चल रहा था. इतना ही नहीं सेना भी यात्रा के लिए अपनी तैयारी करती नजर आई. अमरनाथ यात्रा शुरू होने से सबसे ज्यादा यहां पर काम करने वाले लोग खुश हैं. क्योंकि यात्रा काफी समय से बंद होने के कारण कोई खास रोजगार नहीं मिल रहा था.

आतंकियों की हर कोशिश को किया जाएगा नाकाम 

प्रशासन इस बार अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है. क्योंकि इस यात्रा पर आतंकी (Terrorist Attack) खतरा भी बना हुआ है. सूत्रों की मानें तो पहले 13 मई को कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit) और सरकारी कर्मचारी राहुल भट्ट की हत्या और फिर कश्मीरी अभिनेत्री अमरीन भट्ट की हत्या से साफ है कि आतंकवादी जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के माहौल को खराब करने के लिए टारेगट किलिंग (Target Killings) का सहारा ले रहे हैं. स्थानीय लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक आतंकियों की हर कोशिश को नाकाम किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

Sidhu Moose Wala Killed: पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या से सदमे में शहनाज़ गिल, बोलीं- किसी का जवान बेटा इस दुनिया से... 

Plane Missing in Nepal: मानापाथी हिमाल के निचले हिस्से में देखा गया लापता विमान, क्रैश होने की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget