एक्सप्लोरर

Exclusive: केशव प्रसाद मौर्य को अखिलेश यादव का ऑफर, '100 विधायक लाएं और सीएम बनें'

सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एबीपी न्यूज के विशेष शो प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को सीएम बनाने का ओपन ऑफर दिया है.

ABP Press Conference: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को खुला ऑफर देते हुए कहा है कि वो बीजेपी के 100 विधायक लेकर आएं, हम उन्हें समर्थन देंगे. एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा, ''अगर उनमें हिम्मत है और उनके साथ विधायक हैं...एक बार बता रहे थे कि उनके पास 100 से ज्यादा विधायक हैं...तो आज भी विधायक ले आएं. समाजवादी पार्टी उनका समर्थन कर देगी. वो सीएम बनें.''

उन्होंने कहा, ''बीजेपी में रहना केशव प्रसाद मौर्या की मजबूरी है. वो पिछड़े हैं इसलिए बीजेपी में हैं, वह वहां पर फंसे हुए महसूस कर रहे हैं. वो बहुत कमजोर आदमी हैं.'' 

अखिलेश यादव ने इलेक्शन कमीशन पर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने बीजेपी की मदद करने के लिए जानबूझकर यादव और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में लोगों के वोट काटे. यह ठीक बात नहीं है. बीजेपी ऐसी जगह पर पहुंच गई है जहां वह चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है. मैं पिछले चुनावों से सीख लेकर और उसके अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि भविष्य में बीजेपी को चुनाव हरा दूंगा.  

विपक्ष को एक साथ कौन जोड़ेगा?
अखिलेश यादव ने कहा कि देश के सभी विपक्षी नेता सभी दलों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं. हमें एक माला बनाने के लिए एक धागा चाहिए. हम किसी न किसी एजेंडा के साथ आएंगे. हम सब साथ आकर बीजेपी को 2024 के चुनावों में जोड़ेंगे. 

रेवड़ी बांटने के आरोप पर क्या बोले अखिलेश यादव?
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी वोट लेने के लिए फ्री में राशन दे देती है. लेकिन जब दूसरी पार्टी कुछ फ्री योजना लाती है तो आप उसको रेवड़ी बोलते हैं. बीजेपी कारोबारियों का पैसा माफ करती है. 

बीजेपी ने इन्वेस्टमेंट मीट का आयोजन किया लेकिन उसका क्या हुआ? किसानों को न बाढ़ में पैसा मिल रहा है और न ही सूखे में किसान को मदद मिल रही है.  

नीतीश पर क्या बोले अखिलेश यादव?
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी हमेशा आरोप लगाती है कि विपक्ष के पास चेहरा नहीं है. बिहार में नीतीश कुमार ने अच्छा काम किया है. उन्होंने साइकिल बांटने का काम किया. समूह का किया, बिहार में संसाधनों को सुधारने के लिए वह जो कर सकते थे, उन्होंने किया. नीतीश कुमार का जिक्र करने के दौरान उन्होंने केसीआर और ममता बनर्जी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि तेलंगाना के सीएम केसीआर ने भी पानी के क्षेत्र में अच्छा काम किया है.

राहुल गांधी, शरद पवार और केजरीवाल पर क्या बोले अखिलेश?
अखिलेश यादव इन नेताओं पर कोई भी सीधी टिप्पणी करने से बचते नजर आए. उन्होंने कहा कि देखिये कम से कम हमारे पास चेहरे तो हैं. बीजेपी विपक्ष पर झूठा आरोप लगाती है कि उसके पास चेहरा नहीं है.  

विपक्ष की तरफ से कौन होगा पीएम पद का उम्मीदवार?
अखिलेश यादव ने इस सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं देते हुए कहा कि देखिए पीएम कोई भी बनें पर उसके पास देश के लिए एजेंडा होना चाहिए. विपक्ष के पास कई चेहरे हैं. किसी को तो धागा बनना पड़ेगा. किसी को तो मोती बनना पड़ेगा.

बीएसपी वही काम करती है जो बीजेपी उसको करने को बोलती है. वह (मायावती) अपनी बनाईं जेल में बंद है.

परिवारवाद के आरोप पर क्या बोले अखिलेश?
बीजेपी में परिवारवाद की भरमार है लेकिन मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ एक क्षेत्र से हटकर हर क्षेत्र में परिवारवाद की मुखालफत की है. देश के हर बड़े सेक्टर, हर बड़ी इंडस्ट्री से परिवारवाद खत्म होना चाहिए.

बीजेपी ने लोगों को फंसाने का तरीका कांग्रेस से सीखा है. लोगों के घर में छापे मारना, राजनीतिक लोगों को फंसा देना. एक दिन ईडी के पास इतने कागज हो जाएंगे की ईडी खुद परेशान हो जाएगी, लोगों पर छापा मार-मारकर. 

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि इन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की. इन्होंने पूरे एक्सप्रेस वे को बर्बाद कर दिया. ये लोगों के जीवन से खिलवाड़ हुआ है. बीजेपी से लड़ने के लिए बूथ स्तर पर कार्रवाई करनी पड़ेगी. यूपी में कोई बूथ नहीं छूटना चाहिए. बीजेपी के अंदर इतनी लड़ाई है इसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता है.

आजम खान को क्यों नजरअंदाज कर रहे हैं?
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी भी आजम खान को नजर अंदाज नहीं कर सकती है. हम हमेशा से मुस्लिम भाइयों के साथ खड़े रहे हैं. हम उनके साथ सभी कानूनी लड़ाइयों में उनके साथ खड़े रहेंगे. 

अखिलेश यादव ने पूछा कि गंगा को आप क्यों साफ नहीं कर पा रहे हो. गौरक्षा आप कर नहीं पा रहे है. हजारों सांड यूपी की सड़कों में घूम रहे हैं. आपके (योगी आदित्यनाथ) ओएसडी की जान उसकी गाड़ी के सांड से टकराने की वजह से हुई.

इस दौरान अखिलेश यादव ने देश भर में जाति जनगणना कराने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि जिसका जितना संख्या बल उसको उतना आरक्षण. अखिलेश ने सवाल किया, 'बीजेपी आखिर जाति जनगणना से पीछे क्यों हट रही है?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget