एक्सप्लोरर

NCP की यूथ विंग ने कई राज्यों में बनाए प्रेसिडेंट और कॉर्डिनेटर, जानिए महाराष्ट्र में किसे मिली जिम्मेदारी

NCP Youth Wing: अजित पवार की एनसीपी के यूथ विंग ने कई राज्यों में अपने अध्यक्ष और कॉर्डिनेटर बनाए हैं. महाराष्ट्र में यूथ विंग की जिम्मेदारी सूरज चव्हाण को मिली है.

NCP Youth Wing: अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) की यूथ विंग ने कई राज्यों में अपने पदाधिकारियों की घोषणा की है. इनमें महाराष्ट्र भी शामिल है. अजित पवार ने महाराष्ट्र में सूरज चव्हाण को यूथ विंग का अध्यक्ष बनाया है. एनसीपी यूथ विंग ने 16 राज्यों में अध्यक्ष, कॉर्डिनेटर और वर्किंग प्रेसिडेंट की नियुक्ति की है. 

अजित पवार के करीबी हैं सूरज चव्हाण

बता दें कि सूरज चव्हाण को अजित पवार का करीबी माना जाता है. जबसे पार्टी दो धड़ों में बंटी है सूरज चव्हाण महाराष्ट्र के एनसीपी यूथ विंग के अध्यक्ष बने हुए हैं. इसके अलावा वह एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं. इससे पहले जब शरद पवार पार्टी के अध्यक्ष तो सूरज चव्हाण को एक बार इस पद से हटा भी दिया गया था. 

इसके अलावा बिहार में एनसीपी यूथ विंग की जिम्मेदारी वरुण कुमार को मिली है. वहीं यूपी में गौरव त्रिपाठी, राजस्थान में वीरेंद्र सिंह संधू, केरल में सीके गफूर, असम में अनुपाल दास, जम्मू-कश्मीर में मोहम्मद आरिफ शाफी,, गुजरात में जिग्नेश जोशी और दिल्ली में दीपक यादव को अध्यक्ष बनाया गया है. 

कहीं प्रेसिडेंट तो कहीं कॉर्डिनेटर बनाए गए

इसके अलावा तमिलनाडु का स्टेट प्रेसिडेंट रतन माउली, लक्षदीप का शिहास कोयमाक्काडा को बनाया गया है. अजित पवार की पार्टी ने हरियाणा में यूथ विंग का स्टेट कॉर्डिनेटर साहिबान अहमद को बनाया है. जबकि उत्तराखंड में सौरभ आहूजा, पंजाब में कुलदीप बराड़, नागालैंड में लिंगिंगबेमो एजंग को बनाया गया है. इसके अलावा बिहार में एक वर्किंग प्रेसिडेंट भी बनाया गया है. अविनाश प्रशांत पाठक को ये पद दिया गया है.   

महाराष्ट्र में NCP के 41 विधायक

बता दें कि महाराष्ट्र की महायुति सरकार में अजित पवार की पार्टी एनसीपी भी शामिल हैं और अजित पवार इस समय महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम हैं. अजित पवार की पार्टी के महाराष्ट्र में 41 विधायक हैं. खुद अजित बारामती सीट से एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर आए हैं. वह 2019 से लगातार डिप्टी सीएम बने हुए हैं. पिछले विधानसभा चुनावों में एनसीपी ने 59 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 41 पर जीत मिली. इसके अलावा उनके साथ लोकसभा में एक ही सांसद हैं और राज्यसभा में तीन सांसद हैं. 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget