एक्सप्लोरर

क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब

छात्र संगठन AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रूप से भाग लिया. उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की भी मांग की.

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ बहुत बड़ा विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन में इंडिया ब्लॉक के सहयोगी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए, लेकिन प्रदर्शन में राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी.

नेहा बोरा ने CEC ज्ञानेश कुमार, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर हुए प्रदर्शनों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य नेताओं के साथ बराबरी में खड़ी नजर आई. ऐसे में अब ये सवाल उठने लगा है कि क्या AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा संगठन के पूर्व नेता कन्हैया कुमार की राह पर चलकर अब सक्रिय राजनीति में शामिल होते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगी?

कांग्रेस में शामिल होने पर क्या बोलीं नेहा बोरा?

इंडिया टुडे के साथ बातचीत में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने इस सवाल का साफ तौर पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा, ‘जब हम मुख्यधारा की राजनीति की बात करते हैं, तो हम बार-बार पुरानी और बड़ी राजनीतिक पार्टियों के बारे में सोचते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि मैं उस विरोध प्रदर्शन में शामिल थी, इसका मतलब है कि अब सक्रिय राजनीति की परिभाषा बदल चुकी है. छात्र और साधारण लोग जो देश के अलग-अलग हिस्सों में आंदोलन के नेतृत्व कर रहे हैं, अब वे राष्ट्रीय राजनीति को तय करते हैं.’ 

उन्होंने कहा, ‘तो जब वे देश की राजनीति को तय कर रहे हैं तो फिर वे उस पार्टी का साथ छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में क्यों शामिल हों, जिसमें वे सक्रिय रूप में शामिल हैं. उनका काम पार्टी बदलना नहीं है, बल्कि यह तय करना है कि जिसके साथ वे खड़े हैं, वो और ज्यादा मजबूत हो.’

BJP समर्थक परिवार के साथ कैसा है नेहा बोरा का रिश्ता?

इस दौरान जब उनसे पूछ गया कि कब चुनाव कब लड़ रही हैं, तो नेहा ने कहा कि उन्हें इसके बारे में अभी पता नहीं है. वहीं, जब उनके सीपीआई-ML के कार्यकर्ता के रूप में काम करने और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का समर्थन करने वाले उनके परिवार के बीच सहजता के बारे में पूछा गया, तब नेहा ने कहा, ‘मेरा पूरा परिवार BJP का समर्थक है. मुझे नहीं पता कि वह इससे कंफर्टेबल हैं या नहीं, लेकिन अब वे समझ गए हैं कि मैं कैसी हूं और मैं किस तरह के काम करती हूं, लेकिन मैं ये कह सकती हूं कि वो मेरे साथ कंफर्टेबल हो चुके हैं. हमने एक-दूसरे के साथ ऐसा रिश्ता बना लिया है.’ 

यह भी पढ़ेंः शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'

विजय कुमार बिट्ठल ABP न्यूज में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर भूमिका निभा रहे हैं. पिछले 2 सालों से ABP न्यूज में कार्यरत हैं और नेशनल-इंटरनेशनल न्यूज टीम का हिस्सा हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, चुनाव और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरें विशेष रूप से लिखते रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 5 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज से पहले प्रिंट मीडिया में दैनिक जागरण में बतौर सब-एडिटर कार्यरत रहे. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में बैचेलर्स डिग्री हासिल की है. संपर्क करें-  Mail ID: vijaybitthal99@gmail.com | LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/vijay-kumar-bitthal-47ab7a1a3/  | X: https://x.com/Vijaybitthal99

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मेडिकल छात्रों की ग्रामीण सेवा पर देशभर के लिए गाइडलाइन बना सकता है SC, क्या कहा?
मेडिकल छात्रों की ग्रामीण सेवा पर देशभर के लिए गाइडलाइन बना सकता है SC, क्या कहा?
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
Advertisement

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget