एक्सप्लोरर

Air India: बीच हवा में टकराने वाले थे एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान, बड़ा हादसा टला

कुआलालंपुर से काठमांडू आ रहे नेपाल एयरलाइंस के विमान और नई दिल्ली से काठमांडू जा रहे एयर इंडिया के प्लेन के बीच भिड़ंत होने वाली थी, जिसे मौका रहते बचा लिया गया. रविवार को यह जानकारी सामने आई.

Air India, Nepal Airlines Planes Almost Collided: नेपाल में शुक्रवार (24 मार्च) को एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान बीच हवा में भिड़ने वाले थे, तभी चेतावनी प्रणाली ने पायलटों को सतर्क कर दिया और उनके तुरंत हरकत में आने से एक बड़ा हादसा टल गया. अधिकारियों ने रविवार (26 मार्च) को यहां यह जानकारी दी.

नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (CAAN) ने लापरवाही के आरोप में हवाई यातायात नियंत्रण विभाग के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. सीएएएन के प्रवक्ता जगन्नाथ निरूला ने यह जानकारी दी.

...जब होते-होते टला बड़ा हादसा

शुक्रवार सुबह मलेशिया के कुआलालंपुर से काठमांडू आ रहे नेपाल एयरलाइंस के एयरबस ए-320 विमान और नई दिल्ली से काठमांडू आ रहे एयर इंडिया के विमान की भिड़ंत होने वाली थी. निरूला ने कहा कि एयर इंडिया का विमान 19 हजार फुट की ऊंचाई से नीचे की ओर आ रहा था जबकि नेपाल एयरलाइंस का विमान उसी समय 15 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था.

प्रवक्ता ने कहा कि जब रडार पर दिखा कि दो विमान आसपास हैं तो नेपाल एयरलाइंस का विमान नीचे उतरकर सात हजार फुट की ऊंचाई पर आ गया. नागर विमानन प्राधिकरण ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है. सीएएएन ने घटना के समय नियंत्रण कक्ष में तैनात रहे तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया. इस घटना पर एयर इंडिया की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

पहले भी टल चुका है ऐसा हादसा

बता दें कि पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा ही हादसा कुछ वर्षों पहले बेंगलुरु में होने से टला था. कोयंबटूर से हैदराबाद और बेंगलुरु से कोचीन जाने वाले इंडिगो (IndiGo) के दो विमान हवा में आपसे में टकराने से बचे थे. दोनों विमानों को मिलाकर 300 से ज्यादा यात्री उस समय सफर कर रहे थे. इंडिगो के प्रवक्ता की ओर से बताया गया था कि कोयंबटूर से हैदराबाद जाने वाले प्लेन में 162 यात्री सवार थे और कोचीन जाने वाले विमान में 166 यात्री थे. दोनों विमान जब हवा में एक-दूसरे के सामने आए तो टीसीएस (Traffic Collision Avoidance System) का अलार्म बज उठा था, जिसके चलते हादसे को टाला जा सका था.

यह भी पढ़ें- Atiq Ahmed Shifting: जेल से बाहर आया अतीक, पहले सड़क के रास्ते से जाने से किया मना, फिर कैसे बनी बात, गाड़ी पलटने पर क्या बोले डीजीपी। 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget