एक्सप्लोरर

बंगाल के बागडोगरा में IAF का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की बची जान

IAF Transport Aircraft Crash: भारतीय वायुसेना ने पुष्टि की है कि चालक दल सुरक्षित है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

IAF Aircraft Crash Landing: भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के लिए आज शुक्रवार (07 मार्च, 2025) का दिन दुर्घटनाओं से घिरा रहा. एक ही दिन में दो विमान दुर्घटनाएं हुईं. पहले पंचकूला में जगुआर फाइटर जेट क्रैश हुआ और अब ताजा घटनाक्रम में आईएएफ का एक ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में उतरने के बाद गंभीर दुर्घटना शिकार हो गया. हालांकि इस घटना में चालक दल को कोई नुकसान नहीं हुआ. ये रूसी विमान एएन-32 था और इसे भारतीय वायुसेना के ट्रांसपोर्ट ऑपरेशन की रीढ़ कहा जाता है. 

वायुसेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एएन-32 परिवहन विमान ने तकनीकी समस्याओं के कारण बागडोगरा वायुसेना स्टेशन पर आपातकालीन क्रैश लैंडिंग की. चालक दल विमान में सवार सभी कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आपातकालीन लैंडिंग करने में सफल रहा.

दोनों ही घटनाओं में पायलट सुरक्षित

भारतीय वायुसेना ने पुष्टि की है कि चालक दल सुरक्षित है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. एएन-32, एक ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप विमान है जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सैन्य और माल परिवहन के लिए किया जाता है, यह भारतीय वायुसेना के संचालन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

जगुआर लड़ाकू विमान भी हुआ दुर्घटनाग्रस्त

इससे पहले आज ही नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान सिस्टम में खराबी आने के बाद जगुआर लड़ाकू विमान हरियाणा के अंबाला से उड़ा और पंचकूला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि पायलट ने विमान को आबादी वाले इलाकों से दूर ले जाकर सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया था. दुर्घटनास्थल के पास के ग्रामीणों ने तुरंत पायलट की मदद की और भारतीय वायुसेना के कर्मियों के पहुंचने तक उसे पैराशूट हार्नेस से अलग करने में मदद की.

इस घटना में कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ और न ही संपत्ति को कोई नुकसान हुआ. भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना के सही कारण की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है. 

ये भी पढ़ें: जगुआर फाइटर जेट क्यों हुआ हादसे का शिकार? IAF ने बताई वजह, जानें पायलट ने कैसे बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget