एक्सप्लोरर

विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट में पहला कामकाजी दिन आज, चीफ जस्टिस बोले- ‘जल्द खत्म होगा संकट’

उम्मीद की जा रही है कि शनिवार, रविवार की छुट्टी के बाद जब आज सुप्रीम कोर्ट खुलेगा तब चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा मतभेद को खत्म करने में कामयाब होंगे.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ जजों और चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के बीच विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट में आज पहला कामकाजी दिन है. सीजेआई दीपक मिश्रा ने कहा है कि ये संकट जल्द खत्म हो जाएगा. मामले को शांत कराने के लिए कल बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मानन मिश्रा वकीलों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले जस्टिस चेलमेश्वर से मिलने पहुंचे और विवाद का हल निकालने की बात कही. वहीं, कल रात सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा से मिलने पहुंचे. चीफ जस्टिस से विवाद पर करीब 15 मिनट हुई बातचीत के बाद विकास सिंह ने कहा, ‘’मैं प्रधान न्यायाधीश से मिला और प्रस्ताव की प्रति उन्हें सौंपी. उन्होंने कहा कि वह इस पर गौर करेंगे और उच्चतम न्यायालय में जल्द से जल्द सौहार्द कायम करेंगे.’’ CJI जज लोया के बेटे ने पिता की मौत की जांच से किया इनकार, कहा- 'किसी पर कोई शक नहीं' यानि नाराज जज हों या चीफ जस्टीस दीपक मिश्रा सभी मामले को शांत करना चाहते हैं. खबर ये भी है कि आज सुप्रीम कोर्ट में विवाद को लेकर बैठक वरिष्ठ जजों की बैठक हो  सकती है. - चीफ जस्टिस नाराज जजों से मुलाकात कर सकते हैं और- केस के रोस्टर बनाने को लेकर भी चर्चा हो सकती है. दरअसल 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के चार जजों जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एमबी लोकुर और जस्टिस जोसेफ कुरियन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और चीफ जस्टिस पर केस का रोस्टर बनाने को लेकर सवाल उठाए थे. जिसके बाद विवाद बढ़ता चला गया था. index अब 4 पूर्व जजों ने चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, 'केस के आवंटन पर नियम बनाने की दी सलाह' रोस्टर को लेकर हुए विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज पी बी सावंत और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज ए पी शाह ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा को ओपन लेटर लिखा, ‘’सवेंदनशील और अहम मामलों को सुनवाई के लिए जजों के पास भेजे जाने के लिए नियम बनाए जाएं. चीफ जस्टिस का अपनी मर्जी से आवंटन करना सही नहीं. जब तक ऐसे नियम बन नहीं जाते तब तक सभी अहम मामलों की सुनवाई पांच वरिष्ठतम जजों की संविधान पीठ करे.’’ तमाम उठापटक के बाद उम्मीद की जा रही है कि शनिवार, रविवार की छुट्टी के बाद जब आज सुप्रीम कोर्ट खुलेगा तब चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा मतभेद को खत्म करने में कामयाब होंगे और न्यायपालिका पहले जैसे सुचारू रूप से चलने लगेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget