एक्सप्लोरर

ABP C-voter survey: कितने फीसदी लोग वैक्सीन लगवाने को हैं तैयार? टीका नहीं लेने के पीछे जनता ने कैसे-कैसे कारण दिए

ABP C-voter survey: वैक्सीन को लेकर सर्वे में पूछा गया सबसे बड़ा सवाल था कि क्या आप वैक्सीन लगवाने के पक्ष में हैं ?  तो अच्छी बात ये है कि 84 फीसदी लोग टीका लगवाने के पक्ष में हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण से इस जंग में दुनिया के तमाम देशों की तरह भारत में भी सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन है. ऐसे में क्या भारत में लोग वैक्सीन के प्रति जागरूक हैं? या इसे लेने में किसी तरह की कोई हिचकिचाहट है? और हिचकिचाहट है तो क्यों है? ऐसे कुछ सवालों को लेकर सी वोटर ने एबीपी न्यूज़ के लिए देश के दिल में क्या है ये टटोलने की कोशिश की है. इस सर्वे में लोगों से वैक्सीन को लेकर तमाम तरह के सवाल किए गए हैं.  

वैक्सीन को लेकर सर्वे में पूछा गया सबसे बड़ा सवाल था कि क्या आप वैक्सीन लगवाने के पक्ष में हैं ?  तो अच्छी बात ये है कि 84 फीसदी लोग टीका लगवाने के पक्ष में हैं. जबकि 8 प्रतिशत नहीं थे और 8 फीसदी ऐसे लोग मिले जिन्होंने कहा कि वो कह नहीं सकते.

अब जिन 8 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाने की बात कही, हमने उनसे ये जानना चाहा है कि उनकी वजहें क्या हैं. यानी वैक्सीन नहीं लगवाने को लेकर उनके क्या बहाने हैं.

- इनमें से 2.43% लोगों को लगता है कि कोरोना से अब कोई खतरा नहीं है.
- 0.35% को लगता है कि इलाज का अभी और बेहतर विकल्प मिलेगा.
- 0.51% को पर्याप्त जानकारी नहीं है.
- 0.50% को लगता है कि वैक्सीन जल्दबाजी में बनी.
- 0.91% लोगों को लगता है कि वैक्सीन से कोरोना हो जाएगा.
- 1.83% को लगता है कि वैक्सीन सुरक्षित नहीं है.
- 0.99% लोगों को लगता है कि वैक्सीन कारगर नहीं है.
- 0.30% लोग धार्मिक कारणों की वजह से वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते.
- 0.55% लोग अन्य कारणों की वजह से वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं.


क्या वैक्सीन आपकी धार्मिक मान्यता के अनुरूप है? इसमें अलग अलग जाति और धर्म के लोगों से बात की गई

- 58 फीसदी अनुसूचित जाति के लोगों का जवाब हां में था जबकि 28 प्रतिशत का नहीं में और 14 फीसदी ने कहा कि कह नहीं सकते.

- एसटी कम्यूनिटी की बात करें तो 55 प्रतिशत ने हां कहा, जबकि 28 फीसदी ने नहीं और 14 प्रतिशत ने जवाब नहीं दिया.

- 62 प्रतिशत ओबीसी का कहना है कि हां वैक्सीन धार्मिक मान्यता के अनुरूप है, जबकि 25 फीसदी का जवाब नहीं में था और 13 प्रतिशत ने कहा कि कह नहीं सकते.

- सवर्णों की बात करें तो 64 प्रतिशत का जवाब हां में था और 25 फीसदी का नहीं में. 11 प्रतिशत ने कहा कि कह नहीं सकते.

- 55 फीसदी मुस्लिम भी वैक्सीन को धार्मिक मान्यता के अनुरूप मानते हैं, जबकि 30 फीसदी नहीं और 15 प्रतिशत उनमें से थे जिन्होंने कहा कि वो कह नहीं सकते.

- 65 प्रतिशत ईसाई भी वैक्सीन को धार्मिक मान्यता के अनुरूप मानते हैं, जबिक 27 प्रतिशत नहीं मानते और 8 प्रतिशत कह नहीं सकते.

- सिख बिरादरी की बात करें तो 57 प्रतिशत को लगता है कि वैक्सीन उनकी धार्मिक मान्यता के अनुरूप है, हालांकि 26 प्रतिशत को ऐसा नहीं लगता, 17 फीसदी का जवाब था कह नहीं सकते.

 

डिस्क्लेमर- कोरोनाकाल में मोदी सरकार के कामकाज पर देश का मूड समझने के लिए रिसर्च एजेंसी C-वोटर ने ABP न्यूज के लिए एक सर्वे किया. इस सर्वे में देशभर के 40 हजार लोगों की राय ली गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधा वंदे मातरम, फिर विवाद?
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget