एक्सप्लोरर

8वें स्थापना दिवस पर आम आदमी पार्टी ने 'केजरीवाल फिर से' कैंपेन लांच किया

आम आदमी पार्टी के आठवें स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, गोपाल राय समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के आठवें स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, गोपाल राय समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने "केजरीवाल फिर से" कैंपेन लांच किया. इसके तहत 9509-997-997 नंबर की घोषणा की गई जिस पर कोई भी मिस कॉल कर आम आदमी पार्टी का वॉलिंटियर बन सकता है.

डीटीसी के मार्शल ने बच्ची को किडनैप होने से बचाया, सीएम केजरीवाल ने भी की तारीफ

इस कैंपेन से जुड़ने के लिए एक वेबसाइट www.KejriwalPhirSe.in की भी घोषणा की गई. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, "केजरीवाल फिर से कैंपेन का मतलब ये नहीं कि मैं फिर से, इसका मतलब है 24 घंटे बिजली फिर से, शानदार सरकारी स्कूल फिर से, महिलाओं के लिए फ्री यात्रा फिर से, फ़रिश्ते स्कीम फिर से, फ्री दवाईयां और मोहल्ला क्लिनिक फिर से, तीर्थ यात्रा फिर से."

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आगामी चुनाव दिल्ली के हर उस शख्स का चुनाव है जो देश की राजनीति बदलने का सपना देखता है. जिन्हें भी सरकार का फायदा मिला है या जिन्हें फायदा नही मिला लेकिन लगता है कि आम आदमी पार्टी राजनीति बदल रही है तो इस नंबर पर मिस्ड कॉल ज़रूर करें."

गंदे पानी पर सियासत तेज, आप ने मांगा केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का इस्तीफा

आम आदमी पार्टी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक नंबर जारी करने के पहले घंटे में ही मिस्ड कॉल के ज़रिए पार्टी से पांच हजार नए लोग जुड़ गए.

स्थापना दिवस पर पार्टी के शुरुआती दौर को याद करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "7 साल हो गए लेकिन ऐसा लगता है जैसे कल ही जंतर मंतर पर जुटे थे और पार्टी रजिस्टर कराई थी. इतने कम समय में देश और दिल्ली का बहुत प्यार मिला है. ऊपर वाले की कृपा और जनता के साथ से 7 साल का सफर पूरा किया है. आज दिल्ली की जनता डबल उत्साह से वोट देने के लिए तैयार बैठी है."

दिल्ली: केजरीवाल ने किया मुफ्त सीवर कनेक्शन योजना का एलान, जानें किसे होगा फायदा

दिल्ली में 5 साल के आम आदमी पार्टी के सफर पर केजरीवाल ने कहा, "इस देश ने साबित कर दिया कि सत्ता ईमानदारी से चल सकती है. अबतक सत्ता से पैसा, पैसे से सत्ता का खेल चलता रहता था. हमने चुनाव भी ईमानदारी से लड़ा और सत्ता भी ईमानदारी से चलाई है. 5 साल में हमारी सरकार ने सरकारी स्कूल ठीक कर दिए, जो किसी राज्य में सरकार ने नहीं किया है. हमने बिजली सस्ती की, पानी सस्ता किया और महिलाओं की यात्रा मुफ़्त कर दी."

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "बीजेपी वाले पूरे देश मे घूमकर चुनाव लड़ते हैं तो हिन्दू मुसलमान, हरियाणा में जाट और नॉन जाट, महाराष्ट्र में मराठा नॉन मराठा, गुजरात में पटेल नॉन पटेल के नाम पर वोट मांगते हैं. लेकिन जब दिल्ली आते हैं तो कच्ची कॉलोनी, पानी, स्कूल की याद आती है क्योंकि दिल्ली में हिन्दू मुसलमान नही चलता है. कोई पार्टी दिल्ली में जाति व धर्म के आधार पर वोट मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिया होगा बाहर, वोटर लिस्ट से कटेंगे नाम- अमित शाह
केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिया होगा बाहर, वोटर लिस्ट से कटेंगे नाम- अमित शाह
Indian Navy: ईरान युद्ध के बीच भारत ले सकता है बड़ा फैसला, पर्शियन गल्फ में नौसेना की तैनात पर विचार, जानें कारण
ईरान युद्ध के बीच भारत ले सकता है बड़ा फैसला, पर्शियन गल्फ में नौसेना की तैनात पर विचार, जानें कारण
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra News: 'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
IND VS NZ FINAL: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
गर्मी में भारी क्यों लगती है हाई-प्रोटीन डाइट? जानिए हल्के और बेस्ट प्लांट-बेस्ड प्रोटीन ऑप्शन
गर्मी में भारी क्यों लगती है हाई-प्रोटीन डाइट? जानिए हल्के और बेस्ट प्लांट-बेस्ड प्रोटीन ऑप्शन
फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर क्रिकेट का बुखार, टीम इंडिया के लिए दुआओं और मजेदार पोस्ट की बाढ़
फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर क्रिकेट का बुखार, टीम इंडिया के लिए दुआओं और मजेदार पोस्ट की बाढ़
Embed widget