एक्सप्लोरर

गंदे पानी पर सियासत तेज, आप ने मांगा केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का इस्तीफा

आप ने राम विलास पासवान का इस्तीफा मांगा है. आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पानी को लेकर कराए गए टेस्ट को फर्जी बताया है.

नई दिल्ली: दिल्ली में पानी को लेकर सियासत लगातार जारी है. एक ओर केजरीवाल कह रहे हैं की वो पानी पर राजनीति नहीं करना चाहते हैं, तो वहीं आप ने राम विलास पासवान का इस्तीफा मांगा है. साथ ही पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पानी को लेकर कराए गए टेस्ट को फर्जी बताया है. वहीं इसकी टाइमिंग पर सवाल खड़े किए हैं. आम आदमी पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि रामविलास पासवान के आरओ वाटर प्यूरीफायर कंपनियों के साथ सांठगांठ है और उन्हीं के लिए यह रिपोर्ट बनाई गई है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि "मैं पानी के ऊपर राजनीति नहीं करना चाहता. इनमें से किसी को भी दिल्ली के पानी से कोई सरोकार नहीं सिर्फ राजनीति की जा रही है. आपसे निवेदन है कि कहीं गंदा पानी आ रहा है तो हमें बताइए हम ठीक करेंगे. मेरा मकसद दिल्ली के लोगों को साफ पानी पहुंचाना है. मेरी तू तू मैं मैं मैं कोई दिलचस्पी नहीं है."

वहीं आप नेता राघव चड्ढा ने कहा, हम बड़ा स्पष्ट यह कहना चाहते हैं पीआरओ कंपनी और रामविलास पासवान का रिश्ता है जो सांठगांठ है उस पर स्पष्टीकरण दें और नैतिकता के आधार पर जब तक यह जांच नहीं हो जाती तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए.

आप ने केंद्रीय मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर दी है. आम आदमी पार्टी का आरोप है की दिल्ली में पानी को लेकर जो उपभोक्ता मंत्रालय ने रिपोर्ट तैयार की है वो फर्जी है और कुछ बड़ी आरो कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई हैं. ये उस फैसले को प्रभावित करने के लिए बनाई गई थी जो एनजीटी ने मई में दिया था. जिसमें दिल्ली में आरओ और प्योरिफायर की बिक्री पर रोक के आदेश दिए थे. इस आदेश को इन कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.

आप का ये भी आरोप है की ये सैंपल बीआईएस यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स के अधिकारियों ने नहीं बल्कि रामविलास पासवान की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लिए हैं. इसके अलावा ये टेस्ट बीआईएस से कराए गए जबकि बीआईएस के पास इसके लिए लैब नहीं हैं. वहीं इसकी कमेटी में आरओ और प्यूरीफायर कंपनियां ही शामिल हैं.

जहां एक ओर आम आदमी पार्टी केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के मंत्रालय द्वारा बनाई गई इस रिपोर्ट को झूठा और फर्जी बता उनके इस्तीफे की मांग कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल इस पर राजनीति नहीं करने की बात कह रहे हैं. इसके अलावा केजरीवाल खुद मानते हैं कि 70 साल की कमियों को 5 साल में दूर नहीं किया जा सकता.

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते बीआईएस द्वारा नल के पानी की रिपोर्ट आई थी, जिसमें 21 शहरों में सबसे ज्यादा खराब पानी दिल्ली का बताया गया. जिसके बाद से दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बीच जंग छिड़ गई. ‌फिलहाल दोनों तरफ से ही बयान बाजी और ट्वीट जारी हैं. इस बीच अपने इस्तीफे की मांग कर इस लड़ाई को आगे बढ़ा दिया है.

चुनाव से पहले केजरीवाल सरकार का ऐलान, पानी के नए कनेक्शन के लिए देने होंगे सिर्फ इतने रुपये

शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच अवसरवाद का गठबंधन, ये स्थिर सरकार नहीं दे पाएगी- नितिन गडकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पायलट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पायलट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget