एक्सप्लोरर

डीटीसी के मार्शल ने बच्ची को किडनैप होने से बचाया, सीएम केजरीवाल ने भी की तारीफ

राजधानी दिल्ली की डीटीसी बस में नियुक्त मार्शल ने अपनी बहादुरी और सूझबूझ से एक 4 साल की बच्ची का अपहरण होने से बचा लिया.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की डीटीसी बस में नियुक्त मार्शल ने अपनी बहादुरी और सूझबूझ से एक 4 साल की बच्ची का अपहरण होने से बचा लिया. अरुण कुमार उत्तम नगर के रहने वाले हैं. 28 अक्टूबर को डीटीसी बस में उन्हें मार्शल नियुक्त किया गया. 20 नवंबर सुबह 11:00 बजे अरुण कुमार ने अपनी ड्यूटी शुरू की. उत्तम नगर टर्मिनल से डीटीसी बस में चढ़ने के बाद रोज की तरह महिलाओं की सुरक्षा का खास ख्याल रखते हुए और लोगों की मदद से ड्यूटी की शुरुआत की.

लेकिन जब उत्तम नगर टर्मिनल से पालम फ्लाईओवर की तरफ बस बड़ी तो पालम फ्लाईओवर से एक व्यक्ति एक बच्ची के साथ बस में चढ़ा. बच्ची रो रही थी. जब मार्शल ने उसको गौर से देखा तो बच्ची का उस व्यक्ति से कोई संबंध नजर नहीं आ रहा था. बच्ची जब कुछ देर तक चुप नहीं हुई तो मार्शल को शक हुआ. उसने उस व्यक्ति से पूछा; क्या यह बच्ची तुम्हारी है? और सवाल सुनते ही वह व्यक्ति घबरा गया.

BHU विवाद ने पकड़ा तूल, विरोध कर रहे छात्रों ने VC का पुतला फूंका

अरुण कुमार ने बताया कि वो शख्स भागने का प्रयास करने लगा. अरुण ने ड्राइवर से बस के दरवाजे बंद करा दिए और आरोपी को पकड़ लिया. धौलाकुआं पुलिस स्टेशन पर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया. अरुण कुमार की बहादुरी से उनका पूरा परिवार उनपर गर्व महसूस कर रहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अरुण कुमार से खास मुलाकात करके उनकी बहादुरी पर उन्हें बधाई दी.

दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस के पहिये में आई गड़बड़ी, उसकी जगह तेजस ट्रेन चलाई गई

अरुण कुमार जैसे और भी कई मार्शल ऐसे हैं, जो अपनी सूझबूझ और बहादुरी से ऑन ड्यूटी ही नहीं बल्कि ऑफ ड्यूटी भी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटे. लेडी मार्शल सीमा ने भी अपने बल और सूझबूझ का प्रयोग करके दो मोबाइल चोरों को डीटीसी बस में धर दबोचा.

उन्होंने बताया- तीन-चार दिन पहले की बात है. मैं ड्यूटी पर थी.. एक महिला चिल्लाने लगी कि मेरा मोबाइल... मेरा मोबाइल... मैंने फौरन बस के गेट बंद करवाए और दो लड़कों पर शक हुआ उनको फौरन मैंने पकड़ा और नीचे गिराकर मोबाइल मांगे तो उन्होंने मोबाइल दे दिया.

बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए लाया कैशबैक ऑफर, SMS सेवा पर मिलेगा लाभ

जहां मार्शल ऑन ड्यूटी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं तो वहीं ऑफ ड्यूटी भी मार्शल अपनी जिम्मेदारी निभाने से पीछे नहीं है. ऐसे ही एक लेडी मार्शल संजीत ने अपनी एक सहयोगी मार्शल के साथ ऑफ ड्यूटी छह लोगों की जान बचाई. उन्होंने बताया कि एक एक्सीडेंट हो गया था. ईंट से भरे ट्रैक्टर और एक गाड़ी भिड़ गए थे. हमारे सामने ही एक्सीडेंट हुआ था. कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं बढ़ा. मैं और मेरी दोस्त लक्ष्मी वहां से गुजर रहे थे. हम रुके 1 क्लस्टर बस रुकवा कर उसमें उन सबको लेकर हॉस्पिटल गए. हमारे पास कोई साधन नहीं था. उनको बस में ऊपर चढ़ाने के लिए तो हमने अपने शॉल दुपट्टे जो भी थे, उनमें डालकररेस्क्यू किया. उसके बाद हमने बस के अंदर ही उनको फर्स्ट एड दिया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 5 में से 3 सीटों के रुझान आए, महायुति या MVA, कौन आगे?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 5 में से 3 सीटों के रुझान आए, महायुति या MVA, कौन आगे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, नीरज ने अनंत सिंह को चौंकाया!
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, नीरज ने अनंत सिंह को चौंकाया!

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget