एक्सप्लोरर

76th Republic Day Chief Guest: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के नेतृत्व को सराहा, बोले- उनसे बहुत कुछ सीखा

76th Republic Day Chief Guest: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो कर्तव्य पथ पर मनाए जाने वाले 76वें गणतंत्र दिवस के उत्सव पर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए गए हैं.

76th Republic Day Chief Guest: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की है. सुबियांतो ने कहा है कि उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व से बहुत कुछ सीखा है. इसके साथ ही उन्होंने देश से गरीबी हटाने और हाशिए पर खड़े लोगों की मदद के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता की भी तारीफ की.

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो भारत में अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं. वह आज (26 जनवरी) 76वें गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किए गए हैं. बता दें कि 75 साल पहले भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर भी चीफ गेस्ट के तौर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ही आमंत्रित किए गए थे. तब राष्ट्रपति सुकरानो भारत आए थे.

शनिवार (25 जनवरी) रात सुबियांतो को राष्ट्रपति भवन में विशेष भोज पर आमंत्रित किया गया. इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं यहां आकर गर्व महसूस कर रहा हूं. मैं एक प्रोफेशनल राजनेता नहीं हू. मैं एक अच्छा कूटनीतिज्ञ भी नहीं हूं. मैं जो दिल में होता है कह देता हूं. मुझे यहां आए हुए कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन मैंने पीएम मोदी के नेतृत्व और प्रतिबद्धता से बहुत कुछ सीखा है. गरीबी उन्मूलन, हाशिए पर खड़े लोगों और समाज में कमजोर वर्ग की मदद के लिए उनकी जो प्रतिबद्धता है वह हमारे लिए एक तरह से प्रेरणा है.' सुबियांतो ने कहा, 'मैं भारत के लोगों की शांति, समृद्धता और महानता की कामना करता हूं.'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो को स्वागत किया. राष्ट्रपति भवन में विशेष भोज के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति बलराम जाखड़ भी मौजूद थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के 76वें गणतत्र दिवस के उत्सव में विशेष अतिथि बनने का न्योता स्वीकारने के लिए इंडोनेशियाई राष्ट्रपति को धन्यवाद कहा. उन्होंने इसी दौरान 75 साल पहले भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर आए इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के दौरे को याद करते हुए कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच सम्बंध बहुत पुराने वक्त से ही मजबूत रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

Indians In US: ट्रंप के आदेशों का खौफ, अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्र छोड़ने लगे पार्ट टाइम जॉब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget