एक्सप्लोरर

Indians In US: ट्रंप के आदेशों का खौफ, अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्र छोड़ने लगे पार्ट टाइम जॉब

Indians In US: प्रवासियों को लेकर ट्रंप प्रशासन बेहद सख्ती बरत रहा है. ऐसे में अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों में भी निर्वासन का डर बना हुआ है.

Indians In US: अमेरिका के राष्ट्रपित के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप का दूसरे कार्यकाल शुरू होते ही प्रवासियों की समस्याएं बढ़ने लगी हैं. अवैध प्रवासियों को तो जहां सैन्य विमानों में भर-भर कर बॉर्डर पार छोड़ा जा रहा है, वहीं वैध प्रवासियों के लिए भी नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है. ऐसे में वैध तरीके से अमेरिका में रह रहे भारतीयों को भी निर्वासन का डर सता रहा है. यहां पढ़ रहे भारतीय छात्र इसी डर से पार्ट टाइम जॉब छोड़ने लग गए हैं.

दरअसल, F-1 वीजा के नियमों के तहत अमेरिका में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों को एक हफ्ते में ज्यादा से ज्यादा 20 घंटे तक की जॉब की ही मंजूरी है. यह जॉब भी वह केवल अपने संस्थान के कैंपस में ही कर सकते हैं. हालांकि छात्र अपना खर्च निकालने के लिए नियमों के विरुद्ध कैंपस से बाहर भी नौकरी करते हैं. अब ट्रंप की प्रवासी नियमों पर सख्ती के बाद छात्र अपनी ऑफ कैंपस पार्ट टाइम जॉब छोड़ने लगे हैं.

'मैं रिस्क नहीं लेना चाहता'
टाइम्स ऑफ इंडिया ने ऐसे कुछ छात्रों से बात की है. ऐसे ही एक छात्र अर्जुन हैं जो इलिनॉइस यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रहे हैं. वह बताते हैं, 'मैं अपना मासिक खर्च चलाने के लिए कॉलेज के बाद एक छोटे से कैफे में काम करता था. वहां से मुझे एक घंटे का 7 डॉलर मिलता था. मैं एक दिन में 6 घंटे काम कर लेता था. यह एक अच्छा अरेंजमेंट था. लेकिन पिछले हफ्ते मैंने वह नौकरी छोड़ दी. अनाधिकृत काम के कारण मैं निर्वासन नहीं चाहता. मैं यह रिस्क नहीं ले सकता.'

'हम दोस्तों ने अब काम न करने का फैसला किया है'
न्यूयॉर्क में मास्टर्स कर रही एक अन्य भारतीय छात्र नेहा कहती है, 'मैं और मेरे दोस्तों ने अब काम न करने का फैसला लिया है. यह मुश्किल फैसला है लेकिन हम लोग निर्वासन नहीं चाहते. हम हमारे स्टूडेंट वीजा को खतरे में नहीं डाल सकते. मेरे माता-पिता ने मुझे यहां भेजने के लिए बहुत त्याग किया है.'

प्रवासियों को लेकर सख्त है ट्रंप प्रशासन
डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के ठीक बाद ही कई कार्यकारी आदेश जारी किए थे. इनमें अवैध प्रवासियों को जल्द से जल्द अमेरिका से बाहर करना और वैध प्रवासियों के लिए बनाए गए नियमों को सख्ती से पालन कराने जैसे कई आदेश थे. शुक्रवार को ही अमेरिका से दो सैन्य विमान 160 अवैध प्रवासियों को बॉर्डर पार ग्वाटेमाला छोड़कर आए हैं.

यह भी पढ़ें...

Gurcharan Singh Banwait: कनाडा जिसे बता रहा समाजसेवी, वह निकला खालिस्तान समर्थक; गुरचरण सिंह के खिलाफ ये हैं सबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?
घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget