एक्सप्लोरर

इंडिगो की फ्लाइट में 60 साल के बुजुर्ग के मुंह से निकलने लगा खून, इमरजेंसी लैंडिंग कर पहुंचाया अस्पताल- मौत

Indigo Flight: फ्लाइट में सवार अतुल गुप्ता (60) के मुंह से खून निकला और बीच सफर में उनकी हालत बिगड़ने लगी थी. तुरंत एक्शन लेते हुए इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

Indigo Flight Emergency Landing: मदुरै से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट (Indigo Flight) में अचानक एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई और उनके मुंह से खून निकलने लगा. हालत को गंभीर होता देख फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Devi Ahilyabai Holkar International Airport) पर फ्लाइट को लैंड कराया गया. इसके बाद जल्द से जल्द मरीज को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

एयरपोर्ट की तरफ से ही डॉक्टर के साथ एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई थी. सभी प्रासंगिक एसओपी का पालन किया गया लेकिन बाद में यात्री को स्थानीय अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. एयरपोर्ट के प्रभारी निदेशक प्रबोध चंद्र शर्मा ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइन की उड़ान संख्या 6E-2088 फ्लाइट में सवार अतुल गुप्ता (Atul Gupta) के मुंह से खून निकलने लगा और बीच सफर में उनकी हालत बिगड़ने लगी थी. तुरंत एक्शन लेते हुए इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. 

पहले से बीमार थे अतुल गुप्ता

शनिवार (14 जनवरी) को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से मदुरै-दिल्ली फ्लाइट को इंदौर डायवर्ट कर दिया गया और यह शाम करीब साढ़े पांच बजे स्थानीय एयरपोर्ट पर उतरी. प्रबोध चंद्र शर्मा ने कहा कि मरीज को हवाईअड्डे से एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वह पहले से ही हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित थे. 

नोएडा के रहने वाले थे अतुल गुप्ता

उन्होंने बताया कि फ्लाइट ने शाम 6:40 बजे अपने गंतव्य (नई दिल्ली) के लिए उड़ान भरी. एरोड्रम थाने के एक सब इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक गुप्ता नोएडा के रहने वाले थे. उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद उनके शव को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: 

Kerala Elections: शशि थरूर ने पहले केरल का CM बनने की जताई थी इच्छा, अब हट रहे पीछे! आखिर क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Explained: एक आदेश और इंटरनेट गुल, भारत के स्टारलिंक विवाद के बीच यूक्रेन में सैटेलाइट शटडाउन से क्या खुलासा
Explained: एक आदेश और इंटरनेट गुल, भारत के स्टारलिंक विवाद के बीच यूक्रेन में सैटेलाइट शटडाउन से क्या खुलासा

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget