एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: एक दिन में तीन हमले, रामबन और गांदरबल में 6 आतंकी ढेर, सेना का एक जवान भी शहीद

जम्मू-कश्मीर में नवरात्र से पहले आतंकियों ने बड़े आतंकी हमलों को अंजाम देने की कोशिश की. जम्मू कश्मीर में तीन अलग अलग जगहों पर आतंकियों ने हमला किया जिसमें कुल छह आतंकी मारे गए.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आज तीन अलग अलग जगहों पर आतंकी हमला हुआ. रामबन के बटोट में सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया. रामबन में मुठभेड़ के दौरान एक सेना का जवान भी शहीद हो गया. रामबन के एक घर में कुछ लोगों को बंधक बना कर ये आतंकी छिपे हुए थे. सुरक्षाबलों ने पहले तो बंधक बने लोगों को छुड़ाया फिर आतंकियों का सफाया किया. सुबह 7.30 बजे से रामबन में मुठभेड़ जारी थी. इससे पहले गांदरबल में भी आज तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया था. वहीं तीसरी घटना में श्रीनगर में सीआरपीएफ पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके. वहीं रामबन में तीन संदिग्ध आतंकियों ने एक बस रोकने की कोशिश की. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया.

रामबन: बस ड्राइबर की समझदारी से टला बड़ा हमला जम्मू-कश्मीर के रामबन के बटोट में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच आज मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर किए गए जबकि दो अभी भी एक घर में छिपे हैं. रक्षा मंत्रालय के पीआरओ के मुताबिक आज सुबह करीब 7.30 बजे, तीन संदिग्ध व्यक्ति ने बटोटे में NH 244 पर एक बस को रोकने की कोशिश की. सतर्क ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और निकटतम सेना चौकी को सूचना दी. जिसके बाद क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) की टीम ने ऑपरेशन शुरू किया.

ऑपरेशन के दौरान सेना ने एहतियात बरतते हुए आस पास के घरों को भी खाली कराया है. इन घरों से बच्चों समेत 6 लोगों को अब तक रेस्क्यू किया गया. अधिकारियों के मुताबिक सेना और पुलिस ने धार्मुंड गांव और उसके आसपास के इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान अब भी जारी है. अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भी भेजा गया है.

गांदरबल में तीन ढेर जम्मू-कश्मीर के गांदरबल के नारानाद के जंगलों में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आंतकी मारे गए. तीनों के विदेशी होने की संभावना है. सुरक्षाबलों ने खुफिया सूचना मिलने के बाद आज तड़के सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. इसी दौरान गोलीबारी शुरू हो गई.

श्रीनगर में सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड फेंका श्रीनगर के नवाकदल में सीआरपीएफ पर ग्रेनेड हमला किया गया. हमले में कोई हताहत नहीं है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से घाटी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. यहां आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में कमी आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget