एक्सप्लोरर

5G मतलब पलक झपकते ही हाई क्वॉलिटी वीडियो डाउनलोड, मरीजों को मिलेगी स्मार्ट एंबुलेंस, जानें और क्या-क्या मिलेगा

5G Network: भारत में 5जी नेटवर्क शुरू करने के लिए कंपनियां तेजी से काम कर रही हैं. 5जी स्पीड वाले नेटवर्क से यूजर्स का अनुभव एकदम बदल जाएगा.

5G Network News: दूरसंचार कंपनियां जल्द से जल्द 5जी इंटरनेट (5G Internet) सेवा चालू करने की तैयारियों में जुटी हैं, इससे आने वाले समय में भारत (India) बेहतर डेटा स्पीड (Data Speed) और रुकावट मुफ्त वीडियो के लिए सक्रिय हो रहा है. इन सेवाओं के आने के बाद लोगों को स्मार्ट एंबुलेंस (Smart Ambulance) से लेकर क्लाउड गेमिंग (Cloud Gaming) तक, सब कुछ मिलेगा. यहां तक कि खरीदारी के दौरान ग्राहकों को एकदम नए तरह के अनुभव भी हो सकते हैं.

पांचवीं पीढ़ी यानी 5जी दूरसंचार सेवाओं के जरिए कुछ ही सेकंड में मोबाइल और अन्य उपकरणों पर उच्च-गुणवत्ता वाले लंबी अवधि के वीडियो या फिल्म को डाउनलोड किया जा सकता है. यह एक वर्ग किलोमीटर में करीब एक लाख संचार उपकरणों को समर्थन करेगा. यह सेवा सुपरफास्ट स्पीड (4जी से लगभग 10 गुना तेज), संपर्क में होने वाली देरी में कटौती और अरबों संबद्ध डिवाइस को वास्तविक समय में डेटा साझा करने में सक्षम बनाती है. इसके जरिये 3डी होलोग्राम कॉलिंग, मेटावर्स अनुभव और शैक्षिक अनुप्रयोगों को नए सिरे से परिभाषित किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- PM Modi Pakistani Sister: पीएम मोदी की पाकिस्तानी बहन ने भेजी राखी, 2024 के चुनाव के लिए दीं शुभकामाएं

5G इंटरनेट क्या-क्या बदल जाएगा?

भारतीय उपभोक्ताओं को जल्द ही चुनिंदा शहरों में 5जी सेवाएं मिलने लगेंगी और अगले 12-18 महीनों में इसका व्यापक प्रसार देखने को मिलेगा. समय के साथ नई तकनीक जीवन के उन अनुप्रयोगों को भी हकीकत में तब्दील कर देगी जो महज कुछ साल पहले दूर की कौड़ी नजर आते थे. खुदरा विक्रेता 5जी परिवेश में संवर्धित वास्तविकता (एआर) के साथ काम कर रहे हैं. इसके जरिए खरीदारों को इस तरह का अनुभव दिया जा सकता है कि एक नया फर्नीचर उनके घरों में किस तरह नजर आएगा.

5जी सेवा शिक्षा प्रदान करने के तरीके को भी बदल सकती है. यहां तक ​​​​कि दूरदराज के क्षेत्रों में भी शिक्षकों या अतिथि व्याख्याताओं को संचालित होलोग्राम के माध्यम से जोड़कर या मिश्रित-वास्तविकता वाली सामग्री को कक्षाओं में प्रसारित करके शिक्षा दी जा सकती है. इस साल की शुरुआत में एयरटेल ने अपोलो हॉस्पिटल्स और सिस्को के साथ मिलकर 5जी कनेक्टेड एम्बुलेंस का प्रदर्शन किया था. इसकी मदद से अस्पताल में डॉक्टरों और विशेषज्ञों को वास्तविक समय में मरीज के टेलीमेट्री डेटा की जानकारी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें- ISIS Module Terrorist: एक दिन की रिमांड पर भेजा गया दिल्ली से गिरफ्तार ISIS आतंकी, फैला रहा था प्रोपेगेंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget