एक्सप्लोरर

तमिलनाडु: जंगल की आग में 10 ट्रैकर्स की मौत, 15 दिन से धधक रही थीं पहाड़ियां

इस रोमांचकारी ट्रेकिंग का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया गया था. इसका आयोजन एक गैर लाभकारी संस्था 'चेन्नई ट्रेकिंग क्लब' द्वारा किया गया था जिसके चालीस हजार सदस्य हैं.

थेनी: तमिलनाडु के थेनी जिले में कुरंगनी पहाड़ियों के जंगल में लगी भीषण आग में 10 ट्रैकर्स की मौत हो गई और 14 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी ने इस घटना की जांच का आदेश दिया है. पर्यटक स्थल थेनी जिले में आग में फंसे करीब 27 ट्रैकर्स को बचा लिया गया है. मदुरै के राजस्व विभाग के अधिकारी ने बताया, "घायलों को मदुरै के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार वे 40 फीसदी तक जले हुए हैं."

अधिकारियों के अनुसार मदुरै के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती एक व्यक्ति को निजी अस्पताल में और एक अन्य व्यक्ति चेन्नई भेजा गया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को एक लाख तथा अन्य घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है. थेनी जिला कलेक्टर पल्लवी बलदेव ने बताया कि 27 लोगों को बचाया गया जिनमें 10 लोगों को कोई चोट नहीं आई है. बाकी अन्य आग से झुलसे हैं.

हादसे में मरे दस लोगों में से नौ की मौत पहाड़ियों में हुई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा. भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर पहाड़ियों से आठ लोगों के शवों को निकालकर लाए जबकि एक शव को सड़क के द्वारा लाया गया. शवों को पहचान के लिए ले जाया गया है और इसके बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. पलनीस्वामी ने बताया कि वन विभाग की मंजूरी के बिना ट्रैंकिंग अभियान आयोजित किया गया था. उन्होंने कहा कि दुर्घटना की विस्तृत जांच की जाएगी.

विधायक और एआईएडीएमके के हाशिये पर लगाए गए नेता टीटीवी दिनाकरन ने कहा कि इन मौतों के लिए वन विभाग की लापरवाही मुख्य रूप से जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि कुरंगनी पहाड़ियों पर पिछले 15 दिनों से आग लगने की सूचना थी लेकिन वन विभाग ने कोई पूर्व चेतावनी जारी करना जरूरी नहीं समझा. आईएएफ के तीन हेलीकाप्टरों की सहायता से राहत अभियान रविवार से जारी है. आईएएफ ने इसके अलावा 15 कमांडो भी उतारे हैं.

आईएएफ कमांडो रविवार देर रात कोयंबटूर के पास स्थित सुलुर हवाईअड्डे से उड़ान भरकर पहाड़ियों पर पहुंचे. शनिवार रात थेनी जिला स्थित कुरंगनी की पहाड़ियों पर 25 महिलाओं, तीन बच्चों और आठ पुरुषों का समूह ट्रैकिंग के लिए पहुंचा था और वे इस भयावह घटना में फंस गए. इस रोमांचकारी ट्रेकिंग का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया गया था. इसका आयोजन एक गैर लाभकारी संस्था 'चेन्नई ट्रेकिंग क्लब' द्वारा किया गया था जिसके चालीस हजार सदस्य हैं.

साल 2008 में बना यह क्लब खेल, सामाजिक और अन्य कार्यक्रम कराता है. अब यह जांच के दायरे में है. ट्रेकिंग समूह में आठ पुरुष, 25 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे. 20 सदस्य चेन्नई ट्रेकिंग क्लब से थे जबकि अन्य इरोड और तिरुप्पुर से थे. दल शनिवार रात एक जगह रुक गया. वे रविवार को लौटने वाले थे. डीएमके नेता एम. के. स्टालिन ने ट्रैकर्स की मौत पर दुख जताया है. वहीं पीएमके के संस्थापक एस. रामादॉस ने ट्रेकिंग गतिधियों को व्यवस्थित बनाने की मांग की. अग्निशमन और बचाव दल विभाग ने आईएएनएस को बताया कि कुरंगनी इलाका दुर्गम है और हादसे वाले क्षेत्र में वाहन नहीं पहुंच सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहों वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहों वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Fact Check: 'जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, 8 जवान शहीद'! कुपवाड़ा हमले पर सरकार ने जारी किया बयान, बताया सच 
'कश्मीर आतंकी हमले में क्या वाकई 8 जवान हुए शहीद? कुपवाड़ा हमले पर सरकार ने जारी किया बयान, बताया सच
'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास
'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget