एक्सप्लोरर

कोरोना इफेक्ट: यूपी में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और शराब के दाम, रात 12 बजे से लागू होंगी नई दरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में दस अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई. कैबिनेट में हुए फैसलों में पेट्रोल-डीजल के साथ ही शराब का मूल्य बढ़ाने पर सहमती जताई गई है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लॉकडाउन के चलते सरकारी खजाने को लगे जख्म पर मरहम लगाने की तैयारी की है. इसके तहत सरकार न केवल पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया है, बल्कि शराब की बोतल भी महंगी कर दी गई है. सरकार के फैसले के बाद पेट्रोल 2 रुपए और डीजल 1 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है.

बुधवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में दस अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई. कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के साथ ही शराब का मूल्य बढ़ाने पर फैसला हुआ है. नए रेट लागू होने के बाद 71.91 रुपए प्रति लीटर में बिकने वाला पेट्रोल 73.91 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा. वहीं डीजल की कीमत 62.85 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 63.86 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी. नई कीमतें बुधवार रात 12 बजे से लागू होंगी. वित्त मंत्री ने कहा कि यह निर्णय राज्य के संसाधनों को बढ़ाने के लिए लिया गया है.

उधर उत्तर प्रदेश में जहां शराब की दुकानें खोलने को लेकर विपक्ष योगी सरकार पर लगातार सवाल उठा रहा था, वहीं सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए शराब को महंगा कर दिया है. सरकार के इस फैसले से करीब 2070 करोड़ रुपये का अतिरिक्त रेवन्यू होने की उम्मीद है.

उत्तर प्रदेश कैबिटनेट की मीटिंग में फैसला लिया गया कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए शराब पर कुछ अतिरिक्त टैक्स लगाया जाएगा. फैसले के हिसाब से विदेशी शराब (प्रीमियम) 180 एमएल तक 100 रुपये, 180 एमएल से 500 एमएल तक 200 रुपये और 500 एमएल से अधिक 400 रुपये महंगी करने का फैसला लिया गया है. वहीं विदेशी शराब (रेग्युलर) 180 एमएल तक 20 रुपये, 500 एमएल तक 30 रुपये और 500 एमएल से अधिक 50 रुपये महंगी हो जाएगी.

इसी तरह विदेशी शराब (इकॉनमी) अब 180 एमएल तक 10 रुपये, 180 एमएल से 500 एमएल तक 20 रुपये व 500 एमएल से अधिक 30 रुपये महंगी हो जाएगी. वहीं देसी शराब की हर बोतल पर पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है. शराब में मूल्यवृद्धि से 2350 करोड़ के अतिरिक्त राजस्व मिलने का अनुमान है.

सुरेश खन्ना ने यह तर्क भी दिया कि लॉकडाउन के चलते यूपी में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनने लगी. लॉकडाउन के दौरान 80 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की गई. ऐसे में अवैध शराब पीने और उसे जान जाने का खतरा बना हुआ था, जिसके चलते सरकार ने यह फैसला किया कि शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की जाए. आपको बता दें कि इस दौरान अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों पर, या लॉकडाउन में शराब पीने वालों पर 3526 एफआईआर हुईं और 3627 लोग गिरफ्तार किए गए.

यहां पढ़ें

इटली के वैज्ञानिकों ने किया वैक्सीन बनाने का दावा, मानव शरीर में ही कोरोना वायरस को करेगा बेअसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest In Delhi धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के बीच अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के संसद मार्च के बीच अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे
Parliament Monsoon Season Live: अमित शाह से मुलाकात के लिए पहुंचे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, CJP कर रही इस्तीफे की मांग
LIVE: अमित शाह से मुलाकात के लिए पहुंचे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, CJP कर रही इस्तीफे की मांग
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
CJP के आंदोलन में साथ आए महात्मा गांधी के परपोते, बोले- 'मेरी बेटी कस्तूरी और दामाद...'
CJP के आंदोलन में साथ आए महात्मा गांधी के परपोते, बोले- 'मेरी बेटी कस्तूरी और दामाद...'

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget