एक्सप्लोरर

EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति

एसआईआर, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. मंगलवार को बीजेपी की बैठक में इन मुद्दों का जवाब देने के लिए रणनीति तैयार की गई.

एसआईआर से लेकर चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. इसी का जवाब देने के लिए बीजेपी ने रणनीति तैयार की है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर मंगलवार (29 अगस्त) को बैठक में इसका प्लान तैयार किया गया. 

सूत्रों के मुताबिक बैठक में विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर पार्टी के जवाब को लेकर रणनीति बनाई गई. पार्टी विपक्ष के आरोपों का जवाब देगी, इसके साथ-साथ सभी माध्यमों से तथ्यों को जनता के बीच पहुंचाने का काम किया जाएगा. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर हुई इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेता मौजूद रहे.

EC-SIR मुद्दे पर विपक्ष का सरकार को घेरने का प्लान

एसआईआर और चुनाव आयोग विवाद को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं. मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी ने एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा उठाया. बुधवार को भी इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक होनी है, जिसमें चुनाव आयोग के कामकाज के खिलाफ और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी.

बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर किया पलटवार

उधर, विपक्ष के इलेक्शन कमीशन पर लगाए आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करने का आरोप लगाया. भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस अपने प्रदर्शन की समीक्षा करने के बजाय चुनाव आयोग पर हमला कर रही है.

CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’

कांग्रेस से किए सवाल

उन्होंने सवाल उठाया कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, केरल और कर्नाटक में जहां भाजपा सत्ता में नहीं है, क्या वहां कांग्रेस नेतृत्व चुनाव आयोग को क्लीन चिट दे रहा है या वहां भी उसके मन में सवाल हैं. ईरानी ने कहा कि एक नागरिक के तौर पर वह कहना चाहती हैं कि चुनाव आयोग भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत करता है और यह भारत के लोकतंत्र का मान है, जिसकी कई देशों ने तारीफ की है.

हिमंता बिस्व सरमा ने किया ऐसा ट्वीट, रांका बोले- पुलिस के दम पर उछलने वाले…

पवन कुमार गौड़ एबीपी न्यूज में विशेष संवाददाता हैं. BJP, RSS और सरकार से जुड़ी खबरें और संसद की कार्यवाही कवर करते हैं. 2022 के यूपी चुनाव में तकरीबन 8 हजार किलोमीटर की बाय रोड कवरेज किया. कोविड और हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन को प्रमुखता से कवर कर चुके हैं. 3 लोकसभा चुनाव कवर करने के साथ साथ यूपी, उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा, असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव कवर करने का अनुभव है.

गौड़ के पास 15 सालों से ज्यादा का पत्रकारिता का अनुभव है. मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. पवन कुमार गौड़ ने रेडियो और टेलीविजन पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है. संपर्क के लिए मेल करें- pavankg@abpnetwork.com, एक्स हैंडल- @brajwasipavan
 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'भाषा में मर्यादा होनी चाहिए...' PM मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी पर भड़के राजनाथ सिंह
'भाषा में मर्यादा होनी चाहिए...' PM मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी पर भड़के राजनाथ सिंह
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'कोर्ट ने सभी आरोपों...', राहुल गांधी के बरी होने के बाद वकील ने क्या-क्या बताया
'कोर्ट ने सभी आरोपों...', राहुल गांधी के बरी होने के बाद वकील ने क्या-क्या बताया
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget