एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: दाल का पानी पीकर मोटापा घटाएं, बूस्ट करें इम्यूनिटी

Dal Water For Health: दाल का पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें भरपूर प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक होचा है. वजन घटाने में भी दाल का पानी मदद करता है. जानते हैं फायदे

Dal Water For Weight Loss: अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में दाल का पानी या सूप जरूर शामिल करना चाहिए. दालें हमारे खाने का अहम हिस्सा हैं. दाल न सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाती है बल्कि शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व देती है. दाल में भरपूर प्रोटीन होता है जो सेहत के लिए फायदेमंद है. रोज करीब 1 कटोरी दाल खाने से शरीर को 18 ग्राम प्रोटीन और आयरन मिलता है. गर्मी और बारिश में दाल सबसे सुपाच्य भोजन है. दाल में मैग्नीशियम और जिंक भी पाया जाता है, जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है. अगर आप पतला होना चाहते हैं या दाल खाना पसंद नहीं करते तो आप दाल का पानी या सूप पी सकते हैं. इससे आपको कई फायदे मिलेंगे. 

दाल के पानी में पोषक तत्व
जो लोग दाल खाना नहीं चाहते वो अपनी डाइट में दाल का पानी शामिल कर सकते हैं. डॉक्टर शिशु को सबसे पहले दाल का पानी देने की सलाह देते हैं. दाल के पानी में प्रोटीन, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, कॉपर, जिंक, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम, डायटरी फाइबर, फॉलेट और विटामिन पाए जाते हैं. दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है. इसलिए शुगर के मरीजों को भी खाने में रोज दाल खाने के लिए कहा जाता है. दाल का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है. जानते हैं.

दाल का पानी पीने के फायदे

1- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है- रोज एक कटोरी दाल का पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. दाल का पानी शरीर को एनर्जी देता है. ऐसे में जो लोग दाल नहीं खाते वो दाल का पानी पी सकते हैं.

2- कमजोरी और थकान दूर- जिन लोगों को हमेशा थकान रहती है उन्हें अपनी डाइट में दाल का पानी जरूर शामिल करना चाहिए. रोज एक कप दाल का पानी पीने से शरीर को फुल एनर्जी मिलती है. इससे कमजोरी और थकान भी दूर हो जाती है. 

3- वजन कंट्रोल रहता है-  जो लोग मोटापे से परेशान हैं और जल्दी वजन कम करना चाहते हैं वो दाल के पानी जरूर पिएं. दाल का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है. इससे काफी देर तक भूख नहीं लगती और शरीर में कैलोरी भी कम जाती हैं. ऐसे में आपको वजन घटाने में आसानी होगी. 

4- याददाश्त अच्छी होगी- दाल का पानी पीने से बच्चों की याद्दाश्त भी अच्छी होती है. बच्चा अगर दाल नहीं खाता तो आप उसे दाल का पानी दे सकते हैं. इसके गैस, अपच, बदहजमी जैसी समस्याएं नहीं होंगी. बच्चे को सभी जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाएंगे.

5- शरीर को हाइड्रेट बनाता है- दाल का पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती. इससे पेट में ऐंठन और मरोड़ की समस्या भी दूर हो जाती है. 

6- पाचन दुरुस्त रहता है- दाल का पानी पेट और पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है. इसमें भरपूर फाइबर होता है, जिससे पाचन संबंधी परेशानी नहीं होती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट ग्रीन-टी पीने से हो सकता है नुकसान, जानिए पीने का सही समय और तरीका?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
Green Saree Makeup: ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी
ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी
सावन सोमवार स्पेशल: फ्रूट एंड नट खीर, व्रत में खाएं ये टेस्टी मिठाई
सावन सोमवार स्पेशल: फ्रूट एंड नट खीर, व्रत में खाएं ये टेस्टी मिठाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget