एक्सप्लोरर

गठिया के दर्द से मिलेगी राहत, वज़न घटाने से होगा बेहद लाभ

गठिया एक प्रकार की जोड़ों के दर्द से जुड़ी ऐसी बीमारी है जो आजकल न सिर्फ बुजुर्गों में बल्कि बच्‍चों और युवाओं में भी सामान्‍य होती जा रही है. इस बीमारी के कारण जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्‍या पैदा होती है और इस बीमारी को बढ़ावा देने का काम करता है बढ़ता वज़न. इसलिए आज हम आपको मोटापे और गठिया के बीच का संबंध और वज़न घटाने से गठिया से मिलने वाली राहत के कारण बताएंगे.

बीमारियों के इस दौर में कसरत और वेट लॉस पर ध्यान देना इतना ज़रूरी हो गया है कि ये दोनों चीज़ें आजकल हर किसी के डेली रूटीन का अभिन्न हिस्सा बन गई हैं. ऐसा होना भी चाहिए, क्योंकि ज़्यादातर बीमारियां बढ़ते वज़न के कारण ही शरीर को घेर लेती हैं. जैसे कि गठिया, ये एक प्रकार की जोड़ों के दर्द से जुड़ी बीमारी है. इस बीमारी के कारण जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्‍या पैदा होती. यूं तो ये बीमारी 40-50 की उम्र के बाद लोगों में देखने को मिलती है. मगर कहते हैं न बीमारी की कोई उम्र नहीं होती. आजकल गठिया की समस्‍या न सिर्फ बुजुर्गों में बल्कि बच्‍चों और युवाओं में भी सामान्‍य होती जा रही है. आमतौर पर गठिया की समस्‍या तब होती है, जब खून में यूरिक एसिड का स्‍तर बढ़ जाता है और जमने लगता है जिसके कारण जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न होने लगती है. लेकिन इस बीमारी में भी राहत है और वो ये कि इसे डाइट पैर्टन में बदलाव और एक्‍सरसाइज़ के ज़रिये कंट्रोल किया जा सकता है.

बता दें कि, हाल ही में हुए एक अध्‍ययन से सामने आया कि हल्‍दी गठिया के दर्द में राहत दिलाने के लिए एक बेजोड़ उपाय है. वहीं अगर इसके कारणों की बात की जाए, तो गतिहीन जीवनशैली यानी कि गलत पोजिशन में लंबे समय तक बैठे रहना या एक जगह पर बैठे या लेटे रहना गठिया की समस्‍या पैदा कर सकता है. वहीं मोटापा भी गठिया से जुड़ा है. आपका अधिक वज़न गठिया के दर्द को बढ़ा सकता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अतिरिक्त वज़न आपके जोड़ों पर दबाव डालता है, जो सिर्फ दर्द का कारण बनता है. इसलिए गठिया की परेशानी से निजात पाने में कम वज़न एक अहम भूमिका निभाता है. सिर्फ यही नहीं, गठिया से राहत पाने के लिए वज़न घटाना कई और रूपों में भी कारगर है. लेकिन उससे पहले जानते हैं मोटापे और गठिया के बीच का संबंध.

मोटापे का गठिया पर क्या असर

वैसे तो मोटापा कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं का जोखिम कारक है. लेकिन जहां गठिया की बात आती है, तो वहां मोटापा और भी खतरनाक हो जाता है. अधिक वजन से जोड़ों पर अधिक भार पड़ता है, जो दर्द की समस्या को उत्पन्न करने का काम करता है. एक शोध के मुताबिक़, शरीर का लगभग आधा किलो वजन कम करने से घुटनों में दो किलो का दबाव हटाया जा सकता है और गठिया जैसे बीमारी से बचा जा सकता है. इसलिए गठिया से निपटने के लिए एक स्वस्थ वजन बनाए रखना महत्वपूर्ण है. आइए आपको बताते हैं कि किन कारणों से वजन घटाने से गठिया में राहत मिल सकती है.

1. दर्द में कमी अधिक वजन या मोटापा अक्‍सर हमारे जोड़ों या पैरों में दर्द का कारण बनता है. इसलिए जितना कम वजन, उतना कम दर्द. अगर आप गठिया से पीडि़त हैं और अधिक वजन वाले हैं, तो एक हेल्‍दी डाइट पैर्टन के साथ रेगुलर एक्‍सरसाइज करें, जिससे कि आपका वजन कम हो सके. ऐसा करने से आपके जोड़ों, खासकर कि घुटनों का दर्द कम होगा. साथ ही, आप गठिया के दर्द से राहत पाने के लिए सरसों का लेप भी आज़मा सकते हैं.

2. जोड़ों की सूजन होगी कम जब आप गठिया रोगी होने के साथ अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्‍त होते हैं, तो यह आपके पूरे शरीर और जोड़ों में सूजन का कारण बनता है. लेकिन अगर आप अपने वजन को घटाते हैं, तो इससे आपकी सूजन का स्‍तर भी कम होता है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि वसा एक सक्रिय टिश्यू है और प्रो-इंफ्लेमेटरी रसायनों को स्रावित करता है.

3. बेहतर नींद में मदद गठिया का दर्द या मसक्यूलोस्केलेटल पेन (मसल्स, हड्डियों और लिगामेंट्स में होने वाला दर्द )नींद को बाधित करता है क्योंकि ये दर्द काफी तेज़ होता है, जो आपकी रातों की नींद उड़ा देता है. ऐसे में धीरे धीरे ये दर्द नींद न आने की बीमारी का कारण भी बन सकता है. लेकिन वजन घटाने से मसक्यूलोस्केलेटल पेन और गठिया के दर्द में राहत मिलती है, जिसके परिणाम स्‍वरूप आप अच्‍छी नींद सो पाते हैं.

4. बेहतर हृदय स्‍वास्‍थ्‍य मोटापा, गठिया और मेटाबॉलिक सिंड्रोम के बीच लिंक है, जो कि हृदय स्‍वास्‍थ्‍य के लिए एक जोखिम कारक है. ऐसे में वजन कम करना न केवल आपको गठिया के दर्द से राहत दिलाने में, बल्कि आपको हृदय रोगों के जोखिम से बचाने में भी मदद करता है.

5. बेहतर ज्‍वाइंट फंक्‍शन जामा अध्ययन के अनुसार वजन घटाने से ज्‍वाइंट फंक्‍शन में सुधार हो सकता है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि घुटने के जोड़ के अंदर यांत्रिक दबाव वजन घटाने के साथ बेहतर होता है. लेकिन इसके बेहतर परिणाम के लिए आपको अपने खानपान में बदलाव और व्‍यायाम को जीवन का नियमित हिस्‍सा बनाना होगा. इसलिए आप अपने कैलोरी काउंट पर ध्‍यान दें. इसके अलावा, यदि आप गठिया के रोगी हैं, तो आपको कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए और उन गलतियों से बचना चाहिए, जो कि गठिया की समस्‍या को बढ़ाने में योगदान करती हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India First High Altitude Ladakh Safari : लद्दाख में शुरू होगी भारत की पहली हाई-एल्टीट्यूड सफारी, जानें क्या है खास?
लद्दाख में शुरू होगी भारत की पहली हाई-एल्टीट्यूड सफारी, जानें क्या है खास?
कुंभ राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या बदलेगा आपका भविष्य, करियर और कमाई का गणित?
कुंभ राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने आपके लिए कैसे रहने वाले हैं, जानें छमाही राशिफल
Snake Prevention: इतनी संकरी जगह से भी घर में घुस सकता है सांप! तुरंत करें ये काम
इतनी संकरी जगह से भी घर में घुस सकता है सांप! तुरंत करें ये काम
कील मुहासों से 15 दिन में मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये रूटीन
कील मुहासों से 15 दिन में मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये रूटीन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget