एक्सप्लोरर

Skin Care: नीम के ये फेस पैक देंगे चांद सा निखार, हर कोई पूछेगा खूबसूरती का राज़

Skin Care Tips: चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान हैं. मार्केट के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं तो आप घर नेचुरल फेस पैक तैयार कर सकती हैं. इससे आपके चेहरे में चांद सा निखार आएगा.

Neem Face Pack: आजकल की बिगड़ती लाइफस्टाइल (Lifestyle) के चलते स्किन बेजान होती जा रही है. भागदौड़ और काम की वजह से चेहरा मुरझाया हुआ दिखता है. ऐसे में आप चेहरे पर ग्लो (Glow) के लिए मार्केट में उपलब्ध कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं नेचुरल फेस पैक (Face Pack) के बारें में, जिसे लगाने के बाद आपके चेहरे पर चांद सा निखार आ जाएगा. हम बात कर रहे हैं नीम फेस पैक (Neem Face Pack) की, जिसके इस्तेमाल के बाद आपके चेहरे में इतनी चमक आ जाएगी कि लोग आपको देखकर यहीं पूछेंगे कि आखिर इस दमकती त्वचा का राज क्या है. आइए जानते हैं इस फेस पैक के बारें में.. 
 
नीम-एलोवेरा फेस मास्क 
चेहरे के ग्लो के लिए नीम का यह फेस मास्क सबसे अच्छा माना जाता है. इससे फेस के डेड सेल्स हटाने में मदद मिलती है और गंदगी भी दूर होती है. इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें. उसमें एक चम्मच नीम का पाउडर मिला लें. अब इसमें गुलाब जल डालकर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं. इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें और फिस इस फेस पैक को छुड़ा लें.
 
नीम-गुलाब जल फेस मास्क 
अगर आप कहीं जा रही हैं और तुरंत चेहरे पर निखार चाहती हैं तो यह फेस पैक शानदार होगा. इसे बनाना भी बेहद आसान है. आप नीम के पाउडर या ताजा नीम की पत्तियां लेकर पीस लें और इसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अब इसे 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें फिर धो लें. इससे आपके फेस में गजब की ग्लो आएगा. 
 
नीम-शहद का फेस पैक 
सबसे पहले नीम की कुछ पत्तियां लें और इसे अच्छी तरह से पीस लें. अब एक चम्मच शहद और हल्का पानी मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट की मदद से चेहरे से एक्सेस ऑयल खत्म हो जाता है और दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं. इस फेस पैक को करीब 30 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें और फिर धो दें. 
 
नीम-बेसन फेस पैक
यह एक अच्छा नेचुरल फेस पैक माना जाता है. इससे चेहरे से टैनिंग और पिंपल्स हटाने में हेल्प मिलती है. इसे बनाना भी काफी आसान है. एक कटोरी में एक चम्मच बेसन डालें और नीम की पत्तियों को पाउडर के साथ अच्छी तरह से मिला लें. अब इसमें दही डालकर फेस पैक को गाढ़ा करके चेहरे पर लगाएं. करीब 15 मिनट तक इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए रखें और फिर धो लें. 
 
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget