एक्सप्लोरर

Dandiya Event: नवरात्रि के दिनों में दिल्ली में बसता है मिनी गुजरात, गरबा के इन इवेंट्स में जाकर उठाएं डांडिया का लुत्फ़

Navratri 2022: नवरात्रि के नौ दिनों में दिल्ली में मिनी गुजरात बसता है. अगर आप दिल्ली में गुजरात के डांडिया का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो ये पांच इवेंट शानदार हैं. आप यहां गुजरात की झलक देख सकते हैं.

Delhi Dandiya Event: पूरे देश में नवरात्रि (Navratri 2022) की धूम मची है. इस त्योहार में देवी मां की नौ दिनों तक विशेष पूजा की जाती है. डांडिया और गरबा भी मां की भक्ति करने का ही एक पारंपरिक तरीका है. जो गुजरात (Gujarat) से ताल्लुक रखता है. धीरे-धीरे यह पूरे देश में मशहूर हो गया. अब भारत के ज्यादातर हिस्सों में यह काफी जोरों-शोरों से लोग इसमें हिस्सा लेते हैं. अगर आप दिल्ली में हैं और आपको गुजरात की याद आ रही है तो यहां के 5 डांडिया इवेंट (Dandiya Event) आपको मिनी गुजरात ले जाएंगे. आइए जानते हैं दिल्ली (Delhi) की कुछ ऐसी जगहों के बारें में बता रहे हैं जहां इन नौ दिनों में डांडिया का आयोजन किया जा रहा है...

सरिता विहार
नई दिल्ली के सरिता विहार में शाम 6 बजे से रात 10 बजे के बीच डांडिया का आयोजन 1 अक्टूबर शनिवार को होगा. ध्यान रखें कि अपने साथ डांडिया लेकर जाएं और  ट्रेडिशनल आउटफिट पहनकर ही जाएं. यहां एंट्री पास के जरिए मिलेगी. डीजे और ढोल मस्ती, टेस्टी फूड स्टॉल, स्टेज पर ग्रुप परफॉर्मेंस, शॉपिंग स्टॉल, सेल्फी कॉर्नर, डांडिया क्वीन प्रतियोगिता जैसी मनोरंजन वाली चीजें यहां मौजूद होंगी.

पैसिफिक मॉल
पैसिफिक मॉल एनएसपी पीतमपुरा डांडिया नाइट्स का आयोजन करता है. डांडिया फंक्शन में एंट्री शाम 6 बजे से ही होगी. बता दें डांडिया स्टिक टिकट की कीमत में ही शामिल है जो आपको वेन्यू पर ही मिलेगी. यही नहीं, यहां बेस्ट ड्रेस्ड कपल को मजेदार पुरस्कार/वाउचर भी मिलेंगे. 30 सितंबर को पहली डांडिया नाइट होगी, जिसमें लाइव बैंड, ढोल और गरबा डांस होगा. वहीं, 1 अक्टूबर को डीजे गौरी, गरबा डांस और ढोल होगा.

द्वारका गरबा नाइट्स
द्वारका के लोगों के लिए पैसिफिक डी 21 मॉल में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया है. आप अपने ट्रेडिशनल कपड़े पहनकर और डांडिया लेकर वेन्यू पर पहुंच जाइएगा. यहां आने वाले लोगों के लिए व्रत बुफे लगाया जाएगा. इसके अलावा शॉपिंग वाउचर्स दिए जाएंगे. वहीं, बेस्ट ड्रेस्ड कपल को मूवी टिकट दी जाएगी. यहां का प्रोग्राम 1 और 2 अक्टूबर को होगा. शाम 6 बजे से रात के 10 बजे तक आप यहां जा सकते हैं.

गौर सिटी मॉल के पास ग्रेटर नोएडा
गौर सिटी मॉल के पास होने वाला ये डांडिया इवेंट शाम 5 बजे से शुरू होगा. ध्यान रखें यहां आने के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट जरूर पहन लें. डांडिया आपको वेन्यू पर ही दिया जाएगा. यहां डांडिया किंग/क्वीन, बेस्ट ट्रेडिशनल ड्रेस-अप मेल/फीमेल और लकी ड्रॉ में रोमांचक पुरस्कार भी दिए जाएंगे.

पालम विहार, गुरुग्राम
पालम विहार, गुरुग्राम में बेहतरीन डीजे डांडिया का आयोजन 30 सितंबर को होगा. इसमें शाम 6 बजे से एंट्री शुरू होगी. यहां की एंट्री टिकट 150 रुपये प्रति व्यक्ति है. यहां लाइव डीजे, ग्रुप परफॉर्मेंस, खाने के स्टॉल्स और गरबा डांस जैसी कई मनोरंजक चीजें होंगी.

ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Spice Storage Tips: बारिश के दौरान मसालों में घुस गई नमी? जानें री-यूज करने का तरीका
बारिश के दौरान मसालों में घुस गई नमी? जानें री-यूज करने का तरीका
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 August Home Decoration: 500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
Places to Visit on Independence Day: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget