एक्सप्लोरर

Skin Care Tips: सर्दियों में बेदाग और निखरी त्वचा के लिए घर पर बनाएं पील ऑफ मास्क, ये है बनाने का तरीका

Skin Care Tips: हम आपको होममेड पील ऑफ मास्क बनाने का तरीका बताने वाले हैं जिससे स्किन संबंधी (Skin Problems) तमाम परेशानियां दूर होती है. यह चेहरे को बेदाग और निखरा बनाने में मदद करता है.

Skin Care Tips Homemade Peel off Mask: सर्दियों के मौसम (Winter Season) में स्किन का विशेष ख्याल रखना पड़ता है. इस मौसम में वातावरण में नमी की कमी (Dry Atmosphere) हो जाती है. ऐसे में सर्द हवाएं स्किन को बेजान और रूखी (Dry Skin) बनाने लगती हैं. ऐसे में इन्हें ठीक करने के लिए लोग तरह के ब्यूटी स्किन केयर प्रोडक्ट (Beauty Skin Care Products) खरीदने लगते हैं. लेकिन, कई बार यह महंगे प्रोडक्ट भी लाभ नहीं पहुंच पाते हैं. ऐसे में हम आपको होममेड पील ऑफ मास्क बनाने का तरीका बताने वाले हैं जिससे स्किन संबंधी (Skin Problems) तमाम परेशानियां दूर होती है. यह चेहरे को बेदाग और निखरा बनाने में मदद करता है. इसके साथ ही यह स्किन से डेल सेल्स को निकालकर उसे अंदर तक डिटॉक्स (Detox) करता हैं. तो चलिए जानते हैं होम मेड पील ऑफ मास्क (Tips to make Home made peel off mask) बनाने के तरीके के बारे में-

चारकोल पील ऑफ मास्क (Charcoal Peel of Mask) बनाएं
अगर आप दिल्ली या उसके आसपास के इलाके में रहते हैं तो आप चारकोल पील ऑफ मास्क का ही प्रयोग करें. यह स्किन में जमा प्रदूषण के कणों (Pollutant Particles) को निकालकर स्किन की इम्पुरिटी (Skin Impurity) को दूर करने में मदद करता है. इसके साथ ही यह स्किन को अंदर तक साफ करता है. इसे बनाने के लिए पहले आधा चम्मच चारकोल मास्क लें और इसमें जिलेटिन मिक्स करें. अब इसमें  चम्मत गर्म पानी डालें और तब यह पेस्ट के रूप में तैयार हो जाएं तो इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर कम से कम 20 मिनट रखें. बाद में इसे पील कर दें.

एग व्हाइट पील ऑफ (White Egg Peel off Mask) मास्क का करें इस्तेमाल
अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा फेशियल हेयर है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप एग व्हाइट पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसे बनाने के लिए एक अंडा लें और उसका वाइट पार्ट निकाल दें. इसके बाद चेहरे को फेस वॉश से धोकर एग वाइट को ब्रश से चेहरे पर लगाएं. 20 मिनट छोड़ दे. बाद में चेहरे को पानी से धो दें.

ये भी पढ़ें: Welcome 2022: नए साल का इस जगह मना सकते हैं जश्न, यहां नहीं है कोई पाबंदी! लेकिन ये माननी होगी शर्त

जिलेटिन पील ऑफ मास्क (Gelatin Peel of Mask) का करें इस्तेमाल
आपको बता दें कि जिलेटिन पील ऑफ मास्क स्किन पर रिंकल और एजिंग के असर को कम करने में मदद करता हैं. इससे बनाने के लिए सबसे पहले जिलेटिन एक चम्मच लें और इसमें लेवेंडर ऑयल की दो बूंदें मिलाएं. इसके बाद इसे बॉयलर प्रोसेस से पिघलाकर थोड़ा ठंडा होने दें और चेहरे पर लगाएं. इसके बाद 20 मिनट बाद पील कर दें.

ये भी पढ़ें: Welcome 2022: नये साल के मौके पर लड़कियां रखें इन बातों का ख्याल, न्यू ईयर पार्टी में Enjoyment के साथ सुरक्षा पर भी हो ध्यान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August Home Decoration: 500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
Places to Visit on Independence Day: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
15 August Look: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget