एक्सप्लोरर

भगवान राम से जुड़ी ये 10 बातें क्या जानते हैं आप?

श्रीराम हिंदू धर्म के प्रतीक हैं. उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं युगों-युगों तक मानवजाति का मार्गदर्शन करती रहेंगीं.

भगवान राम हिंदुओं की आस्था के महान प्रतीक हैं. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए कल भूमि पूजन किया जाएगा. आज हम आपको भगवान राम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य बता रहे हैं.

1-हिंदू धार्मिक शास्त्रों के अनुसार वैवस्वत मनु के दस पुत्र थे- इल, इक्ष्वाकु, कुशनाम, अरिष्ट, धृष्ट, नरिष्यन्त, करुष, महाबली, शर्याति और पृषध. श्रीराम का जन्म इक्ष्वाकु के कुल में हुआ था.

2-श्रीराम को शास्त्रों में  भगवान विष्णु का अवतार बताया गया है. हालांकि उन्होंने अयोध्या में राजा दशरथ के यहां एक आम इंसान के रूप में ही जन्म लिया था. अपने उच्च आदर्श, वचनबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वह मर्याद पुरषोत्तम कहलाए. इसलिए उन्हें भगवान के रूप में पूजा जाता है.

3-प्रचलित विश्वास के मुताबिक राजा दशरथ और कौशल्या की पुत्री का नाम शांता थी. लेकिन माता कौशल्या ने उसे अपनी बहन वर्षिणी को गोद दे दिया था जिसकी कोई संतान न थी.

4-भगवान राम के जीवन की सबसे बड़ी शिक्षा अपने दिए वचन और कर्तव्यों का पालन करना है. कहते हैं भगवान श्रीराम ने अपने वचन का पालन करते हुए अपने प्राण से प्रिय भाई लक्ष्मण को मृत्युदंड का आदेश दे दिया था.

5-कैकयी द्वारा राजा दशरथ से राम का 14 वर्ष का बनवास मांगने का कारण कम ही लोगों को ज्ञात है. दरअसल राजा दशरथ की रानी कैकेयी राजा अश्वपति की बेटी थी. राजा अश्वपति के राजपुरोहित श्रवण कुमार के पिता रत्नऋषि थे. कैकेयी को वेद-शास्त्रों की शिक्षा रत्नऋषि ने ही दी थी. उन्होंने कैकेयी को बताया था कि राजा दशरथ की कोई संतान राज गद्दी पर नहीं बैठ पाएगी. इसके साथ ही ज्योतिष गणना के आधार पर उन्होंने बताया था कि दशरथ की मृत्यु के बाद यदि चौदह वर्ष के दौरान कोई संतान गद्दी पर बैठ भी गया तो रघुवंश का नाश हो जाएगा.

6-माता सीता का हरण रावण द्वारा कर लिया गया था जिसके बाद राम और लक्ष्मण उन्हें खोज रहे थे. उन्हें जंगल में कुछ आभूषण मिले तो उनमें से कर्णफूल को लकर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा था कि ये तो सीता के कर्णफूल हैं यह जंगल में कैसे आए. उनकी इस बात पर लक्ष्मण ने कहा कि यह कर्णफूल भाभी के हैं या नहीं मैं कैसे बता सकता हूं. मैंने तो कभी भाभी के मुख की ओर देखा ही नहीं. लक्ष्मण ने कहा कि मैंने तो सेवक और पुत्र भाव से सदा भाभी के चरणों को देखा है इसलिए मैं सिर्फ उनकी पायल को पहचानता हूं.

7-श्री राम की हनुमानजी के साथ पहली मुलाकाता का किस्सा बेहद दिलचस्प है. हनुमान जी ब्राह्मण का रूप धारण कर प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण के पास पहुंचे. अन्होंने राम और लक्ष्मण को देखा तो समझ गए थे कि ये दोनों वीर कोई आमजन नहीं, बल्कि साक्षात किसी देवता के रूप हैं इसके बाद हनुमान जी चरणों में गिरकर उन्हें दंडवत प्रणाम किया.

8-भगवान श्रीराम को माता सीता का वियोग सहना पड़ा था. लेकिन यह वियोग उन्हें एक श्राप के कारण सहना पड़ा था. यह देव ऋषि नारद मुनि ने दिया था.

9-उत्तर रामायण (उत्तरकांड) में ये वर्णन मिलता है कि भगवान राम ने माता सीता का परित्याग कर दिया था. रामायण के उत्तरकांड पर विवाद. कहते हैं कि उत्तरकांड बाद में जोड़ा गया.

10-अयोध्या आगमन के बाद राम ने कई वर्षों तक अयोध्या का राजपाट संभाला और इसके बाद गुरु वशिष्ठ व ब्रह्मा ने उनको संसार से मुक्त हो जाने का आदेश दिया. इसके बाद उन्होंने जल समाधि ले ली थी.

यह भी पढ़ें:

SSR Death Case: आदित्य ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया, बोले- घटिया राजनीति हो रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 6 July 2026: आज सोमवार को बना विष योग, किस समय करें पूजा, देखें मुहूर्त और पंचांग
आज सोमवार को बना विष योग, किस समय करें पूजा, देखें मुहूर्त और पंचांग
Rashifal 6 July 2026: विष योग चार राशियों के जीवन में लाएगा संकट!, दुर्घटना के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
विष योग चार राशियों के जीवन में लाएगा संकट!, दुर्घटना के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Dharmpuri Maharaj: धर्मपुरी महाराज की अनोखी नर्मदा परिक्रमा बनी आस्था और संकल्प की मिसाल
धर्मपुरी महाराज की अनोखी नर्मदा परिक्रमा बनी आस्था और संकल्प की मिसाल
Sawan 2026 Start Date: इस बार सावन में होंगे केवल 4 सोमवार, जानें कब से शुरू हो रहा है आस्था का महापर्व
Sawan 2026: इस बार सावन में होंगे केवल 4 सोमवार, जानें कब से शुरू हो रहा है आस्था का महापर्व और क्या हैं शुभ योग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget