एक्सप्लोरर

Solar Eclipse 2023: ग्रहण के दौरान खाना-पीना होता है जहर के समान, लेकिन यह उपाय है कारगर

Solar Eclipse 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगने जा रहा है. हिंदू मान्यताओं और शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना पीना नहीं चाहिए. जानते हैं आखिर क्या है इसका कारण.

Solar Eclipse 2023 in April: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को पड़ रहा है. सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है और पूजा-पाठ जैसे कई काम करने की मनाही होती है. लेकिन इसी के साथ ग्रहण में खाना-पीना भी वर्जित माना जाता है. घर-परिवार में भी आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि ग्रहण के दौरान न ही भोजन करना चाहिए और ना ही पकाना चाहिए.

वहीं शास्त्रों में भी ग्रहण के दौरन किए भोजन को जहर के समान माना गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर इसका क्या कारण है. क्यों ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए और यदि किसी कारण भोजन कर लिया जाए तो इससे क्या होता है.  

शास्त्रों के अनुसार

स्कंदपुराण में कहा गया है कि सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों में भी भोजन करना वर्जित होता है. वहीं पहले से पके हुए भोजन को भी ग्रहण समाप्त होने के बाद नहीं खाना चाहिए. स्कंदपुराण में यह भी कहा गया है कि, ग्रहण के दौरान भोजन करने वाले व्यक्ति के सभी पुण्य काम समाप्त हो जाते हैं.  

वैज्ञानिक कारण

केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी ग्रहण के दौरान भोजन करने को गलत माना गया है. वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य के प्रकाश की अनुपस्थिति के कारण कई तरह के जीवाणु सक्रिय हो जाते हैं, जो पके हुए भोजन को दूषित कर देते हैं और ऐसा भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

ये उपाय हैं बेहद कारगर

  • घर पर कई तरह के खाद्य-पदार्थ होते हैं, जैसे कि फल, सब्जियां, दूध, दही आदि. इन सभी चीजों में अगर आप कुश या तुलसी के पत्ते ग्रहण लगने से पहले डाल दें, तो इसे ग्रहण समप्त होने के बाद इस्तेमाल किया जा सकता है.लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ग्रहण समाप्त होने के बाद कुश या तुलसी के पत्तों को बाहर निकाल लें.
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद सबसे पहले घर की सफाई करें और स्नान करें. इसके बाद पूरे घर पर गंगाजल का छिड़काव करें और इसके बाद ही भोजन करें. क्योंकि ग्रहण के दौरान वातावरण में बहुत से कीटाणु होते हैं, जोकि हमारे घर और शरीर में चिपक जाते हैं. इसलिए ग्रहण के बाद स्नान और घर पर गंगाजल का छिड़काव जरूरी है.
  • अगर आपने ग्रहण लगने से पहले भोजन पका लिया है तो पके हुए भोजन को ग्रहण या ग्रहण के बाद नहीं खाना चाहिए. ऐसे भोजन का त्याग कर देना ही उचित होता है.
  • ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते इसलिए रखे जाते हैं, क्योंकि तुलसी में मौजूद पारा से ग्रहण के दौरान निकलने वाली हानिकारण किरणों का प्रभाव भोजन में न पड़े. लेकिन तुलसी न हो तो आप कुश भी डाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Weekly Vrat Tyohar 2023 (17-23 April): इस हफ्ते वैशाख अमावस्या, सूर्य ग्रहण और अक्षय तृतीया से लेकर पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, यहां देखें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पूर्णिमा 2026: 25 या 26 अक्टूबर? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तारीख, चंद्रोदय का समय और खीर रखने का मुहूर्त
Ekadashi Paran 2026: आज 2:47 बजे एकादशी खत्म, फिर भी व्रत कल क्यों खोलेंगे?
आज दोपहर 2:47 बजे खत्म होगी एकादशी, फिर भी आज व्रत क्यों नहीं खोल सकते? जानें शास्त्रों का नियम
Sharad Purnima 2026: खीर 25 या 26 अक्टूबर की रात रखें? जानें सही तारीख और समय
शरद पूर्णिमा पर खीर कब रखें, 25 या 26 अक्टूबर की रात? जानें सही समय और पंचांग का नियम
Aaj Ka Panchang 22 October 2026: पापांकुशा एकादशी, भद्रा, राहुकाल और पारण का समय
Aaj Ka Panchang 22 October 2026: पापांकुशा एकादशी आज, दोपहर में द्वादशी लगने पर भी न खोलें व्रत, जानें पारण का समय

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget