एक्सप्लोरर

Krishan Leela : श्रीकृष्ण ने धरती पर बंद करवा दी थी इंद्र की उपासना

इंद्रदेव को देवराज भी कहा जाता है. लेकिन धरती पर न उनका कोई मंदिर है न उनकी कोई पूजा करता है. एक किवदंती है कि द्वापर में श्रीकृष्ण ने ब्रज में उनकी पूजा बंद करवा दी थी.

Krishan Leela : हिन्दू धर्मग्रंथों के मुताबिक इंद्र किसी देवता का अपना नाम न होकर उस पदवी को कहते हैं, जो स्वर्गलोक में देवताओं के राजा की पदवी है. इस गद्दी पर जो भी विराजमान होता है उसे इंद्र की उपाधि मिलती थी. मान्यता है कि अब तक 14 इंद्र हो चुके हैं, जिनमें यज्न, विपस्चित, शीबि, विधु, मनोजव, पुरंदर, बाली, अद्भुत, शांति, विश, रितुधाम, देवास्पति और सुचि आदि हैं.

यह भी माना जाता है कि इंद्र के पद पर जो भी बैठता है, उसे हमेशा सिंहासन छिनने का डर रहा, जिसकी वजह से वह किसी साधु और राजा खुद को ताकतवर नहीं बनने देता था. ऐसी कोशिश करने वालों को वह अप्सराओं से मोहित कर पथभ्रष्ट कर देता या राजाओं के यज्ञ के घोड़े चुरा लेता. ऐसी ही कृत्यों के चलते श्रीकृष्ण ने द्वापर में अवतार लिया तो ब्रज में इंद्र की पूजा ही बंद करवा दी.

कृष्ण के अवतार से पहले ब्रज में इंद्रोत्सव पूरे धूमधाम से मनता था. समय के साथ कृष्ण बड़े हुए तो बृजवासियों से कहा कि आपको ऐसे किसी व्यक्ति की पूजा नहीं करनी चाहिए, जो न ईश्वर हो, न ईश्वरतुल्य. इसके बजाय गाय की पूजा करनी चाहिए, जिससे सभी का जीवन चलता है. कृष्ण ने बृजवासियों को गोवर्धन पर्वत की उपासना के लिए प्रेरित किया. बृजवासियों ने कहा कि इंद्र की पूजा बंद की गई तो वे क्रोधित होकर बारिश बंद कर देंगे तो गायों को चारा कैसे मिलेगा. इस पर कृष्ण ने कहा, हम किसी ऐसे देवता की पूजा क्यों करें, जो हमें डराता है. हमें चढ़ावे और पूजा करनी ही है तो गोपोत्सव मनाएं, इंद्रोत्सव नहीं. 

भड़के इंद्र ने ला दिया जलप्रलय

जब इसका पता देवराज इंद्र को चला तो उन्होंने बादलों से ब्रजवासियों पर प्रलय की तरह बारिश कराने का आदेश दिया, जिससे लोग डूब जाएं और क्षमा मांगने पर मजबूर हो जाएं. इंद्र के आदेश पर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो कई दिन तक चली. ब्रजवासी परेशान हो गए तो श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत अपनी अंगुली पर उठा लिया और सभी ब्रजवासियों को नीचे बुला लिया. पर्वत के नीचे आने पर ब्रजवासियों पर वर्षा-गर्जना का कोई असर नहीं हुआ. परेशान इंद्र ने श्रीकृष्ण से युद्ध छेड़ दिया, लेकिन जब उन्हें श्रीकृष्ण के अवतार होने का पता चला तो क्षमा मांग ली. मगर तब से धरती पर इंद्र की पूजा बंद हो गई और गोवर्धन पूजन शुरू हो गया. 

इन्हें पढ़ें : 
Ekadashi Paran : एकादशी व्रत में हरिवासर के समय पारण क्यों नहीं करनी चाहिए, जानिए

Hanuman Pooja: केले या पान के पत्ते पर चढ़ाए प्रसाद से बढ़ता है हनुमान पूजा का फल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पापांकुशा एकादशी 2026: 21 अक्टूबर से तिथि शुरू, फिर 22 को क्यों रखा जाएगा व्रत?
एकादशी कब है? 20 और 21 अक्टूबर की तारीख को लेकर उलझन, जानें सही दिन और पारण का समय
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: सप्तमी दो दिन तो कालरात्रि पूजा कब? जानें सरस्वती पूजा का मुहूर्त और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: सप्तमी दो दिन तो कालरात्रि पूजा कब? जानें सरस्वती पूजा का मुहूर्त और राहुकाल
हरिद्वार, 20 अक्टूबर 2026 से बंद होगी ऊपरी गंगा नहर, जानिए कुंभ की तैयारियों और पानी की सप्लाई पर क्या पड़ेगा असर
हरिद्वार, कुंभ की तैयारियों के लिए 20 अक्टूबर से बंद होगी ऊपरी गंगा नहर, 8 नवंबर तक चलेगा काम
Sandhi Puja: अष्टमी-नवमी के बीच 48 मिनट की पूजा क्यों होती है?
Sandhi Puja: दुर्गा पूजा में इन 48 मिनटों का क्यों रहता है इंतजार? जानिए संधि पूजा की कहानी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget