एक्सप्लोरर

Ekadashi Paran : एकादशी व्रत में हरिवासर के समय पारण क्यों नहीं करनी चाहिए, जानिए

व्रत के साथ उसके पारण नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी है. पूर्ण फल के लिए हरि वासन में पारण कभी न करें. मध्यान्हकाल ही पारण के लिए अच्छा माना गया है.

Ekadashi Paran : कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष यानी एक माह में दो एकादशी होती है. मतलब एक वर्ष में 24 एकादशियां आती हैं, जिस वर्ष अधिकमास हो उस वर्ष यह 26 हो जाती हैं. एकादशी व्रत की शुरुआत दशमी रात्रि में होती हैं. पारण द्वादशी को होता है, यानी व्रत पूर्ण द्वादशी को ही होता है. इस दौरान मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

पारण के नियम 
यह व्रत करने के लिए दशमी को रात को भोजन त्यागना होता है. एकादशी को पूरे दिन-रात निराहार रहकर व्रत रखा जाता है. द्वादशी पर सुबह व्रत खोला जाता है. पारण सूर्योदय के बाद ही होता है. शास्त्रों में कहा गया है कि एकादशी व्रत पारण द्वादशी तिथि खत्म होने से पहले करना जरूरी है. यदि तिथियों की घट-बढ़ के कारण द्वादशी तिथि सूर्योदय से पूर्व ही खत्म हो गई हो तो ऐसी स्थिति में पारण सूर्योदय बाद ही करना होता है. पारण के समय ध्यान रखना है कि एकादशी व्रत का पारण हरि वासर के दौरान नहीं किया जाता है.

क्या है हरिवासर
द्वादशी तिथि का पहला चौथाई समय हरि वासर कहा जाता है. चूंकि व्रत का पारण हरि वासर में नहीं होता, इसलिए व्रती को पारण के लिए इसके खत्म होने का इंतजार करना होता है. यानी द्वादशी तिथि का प्रथम चौथाई समय बीतने के बाद पारण हो सकता है. पंचांग में हर तिथि की पूर्ण अवधि है, उसके चार भाग कर प्रथम भाग का समय बिताने के बाद ही पारण करना चाहिए. बेहतर होगा कि इसे पंचांग में देखकर ही पारण का समय तय करें.

प्रात:काल में उत्तम है व्रत पारण
एकादशी व्रत पारण के लिए सबसे अच्छा समय प्रात:काल है. व्रती को मध्यान्ह काल के दौरान व्रत खोलने से बचना चाहिए. यानी प्रात: सूर्योदय के बाद तीन-चार घंटों के भीतर व्रत खोल लेना चाहिए. मध्यान्हकाल अर्थात दोपहर में 11 से दोपहर 1 बजे तक व्रत नहीं खोलना चाहिए. किसी कारण आप प्रात:काल व्रत नहीं खोल पाए हैं तो मध्यान्हकाल बीतने पर ही व्रत खोलना चाहिए. 

एकादशी दो दिन पड़ने पर 
कई बार स्थिति आती हैं कि एकादशी दो तारीखों में पड़ती है. मतलब एकादशी का व्रत लगातार दो दिन रहता है. ऐसे में स्मार्ट मत को मानने वालों को पहले दिन वाली एकादशी, वैष्णव मत वालों को दूसरे दिन वाली एकादशी व्रत करना चाहिए. संन्यासियों, विधवाओं और मोक्ष के इच्छुक लोगों को दूसरे दिन की एकादशी करनी चाहिए.

इन्हें पढ़ें : 
Mangal Grah: आषाढ़ मास में मंगलवार के दिन ऐसे करें मंगल के दोष को दूर, हनुमान जी की पूजा से दूर होंगी परेशानी

सफलता की कुंजी: युवाओं को इन दो चीजों को लेकर हमेशा रहना चाहिए गंभीर, नहीं तो उठानी पड़ती हैं परेशानियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 15 August 2026: हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
Weekly Rashifal 16-22 August 2026: इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले से किन मुद्दों पर कर सकते हैं फोकस? भारत की कुंडली बता रही कैसा रहेगा नया साल
लाल किले से PM मोदी दे सकते हैं बड़ी चेतावनी! 15 अगस्त के बाद भारत में बड़ी हलचल?
Aaj Ka Panchang 15 August 2026: आज हरियाली तीज पर सुबह डेढ़ घंटे पूजा का मुहूर्त, फिर लगेगा राहुकाल, देखें पूरा पंचांग
आज हरियाली तीज पर सुबह डेढ़ घंटे पूजा का मुहूर्त, फिर लगेगा राहुकाल, देखें पूरा पंचांग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget