एक्सप्लोरर

Dunki: शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का क्या बॉक्स ऑफिस पर बजेगा डंका, ग्रह-नक्षत्रों की चाल क्या कहती है, जानें

Shah Rukh khan Dunki: शाहरुख खान की एक के बाद एक फिल्म धमाल मचा रही है. इसी कड़ी में ‘डंकी’ भी तैयार है, दर्शकों में खासा उत्साह है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से जानें क्या ‘डंकी’ का डंका बजेगा?

Dunki Movie Prediction: निर्देशक राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की फिल्मों में भरपूर कॉमेडी देखने को मिलती है. कॉमेडी के साथ ही फिल्मों में एक्शन, रोमांच, प्रेम और भावनात्मक दृश्य भी होते हैं. इस बार भी निर्देशक ऐसी ही फिल्म लेकर आए हैं, जिसका नाम है ‘डंकी’ (Dunki). सिनेमाघरों में डंकी गुरुवार 21 दिसंबर 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है.

डंकी को लेकर शाहरुख खान लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर,अनिल ग्रोवर, दिया मिर्जा, सतीश शाह और धर्मेंद्र जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. डंकी की स्क्रीनिंग के बाद बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की ‘डंकी’ कॉमेडी, दोस्ती, प्यार और रोमांच से भरपूर है. यह फिल्म आपको हंसने, रोने, खुश होने और डांस करने का मौका देगी.

डंकी के ट्रेलर रिलीज और स्क्रीनिंग के बाद इसे बहुत ही बढ़िया रिव्यू मिल रहे हैं. वहीं रिलीज से पहले ही फिल्म एडवांस बुकिंग से 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. लेकिन पर्दे पर रिलीज होने के बाद डंकी का जलवा कैसा रहेगा. क्या पठान (Pathaan) और जवान (Jawan) की तरह डंकी को भी भरपूर सफलता मिलेगी. आइये जानते हैं क्या कहती है ग्रह-नक्षत्रों की चाल. साथ ही जानते हैं डंकी के रिलीज दिन का पंचाग.

डंकी रिलीज के दिन ग्रहों की स्थिति 

शाहरुख खान की ‘डंकी’ गुरुवार 21 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है. इस दिन चंद्रमा रात 10:09 तक गुरु की राशि मीन में विराजमान रहेंगे. जहां पहले से ही पाप ग्रह राहु गोचर कर रहा है. राहु-चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बनता है. इस योग को अशुभ माना जाता है. लेकिन ये कुछ समय के लिए ही योग बना है. राहु के बारे में कहा जाता है कि वो कभी कुछ छोटा नहीं करता है. उसका प्रभाव हमेशा बड़ा और अप्रत्याशित ही परिणाम प्रदान करता है. राहु कहीं न कहीं साहस और पब्लिक रिलेशनशिप का भी कारक है. यहां राहु कुछ मामलों में शुभ फल प्रदान कर सकता है.


Dunki: शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का क्या बॉक्स ऑफिस पर बजेगा डंका, ग्रह-नक्षत्रों की चाल क्या कहती है, जानें

जिस दिन डंकी रिलीज हो रही है, उस दिन का पंचांग क्या रहेगा. इस दिन तिथि, नक्षत्र और बनने वाले योग कौन-कौन से हैं, आइए जानते हैं-

21 दिसंबर 2023 का पंचांग (21 December 2023 Panchang in Hindi)
तिथि नवमी तिथि
वार गुरुवार
पक्ष शुक्ल
विक्रम संवत 2080
शक संवत 1945
मास मार्गशीर्ष या अगहन
सूर्योदय सुबह 07 बजकर 07 मिनट
सूर्यास्त शाम 05 बजकर 41 मिनट
नक्षत्र रेवती, अश्विनी
चंद्रमा मीन
राहुकाल दोपहर 01:44 से 03:03

21 दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक.
  • अमृत काल - शाम 07 बजकर 50 मिनट से रात 09 बजकर 22 मिनट तक.
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 31 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक.
  • वरीयान योग-  दोपहर 1 बजकर 27 मिनट तक.
  • रेवती नक्षत्र- रात 10 बजकर 9 मिनट तक 

23 दिसंबर 2023 का अशुभ मुहूर्त (Ashubh Muhurat)

  • राहुकाल - दोपहर 01 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 03 मिनट तक.
  • यमगण्ड - सुबह 07 बजकर 07 मिनट से 08 बजकर 26 मिनट तक.
  • कुलिक - सुबह 09 बजकर 46 मिनट से 11 बजकर 05 मिनट तक.
  • दुर्मुहूर्त – सुबह 10 बजकर 39 मिनट से 11 बजकर 21 मिनट तक. इसके बाद दोपहर 02 बजकर 52 मिनट से 03 बजकर 34 मिनट तक.
  • वर्ज्यम् – शाम 05 बजकर 41 मिनट से 07 बजकर 15 मिनट तक.


Dunki: शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का क्या बॉक्स ऑफिस पर बजेगा डंका, ग्रह-नक्षत्रों की चाल क्या कहती है, जानें

ग्रहों की चाल की मानें तो यह फिल्म शाहरूख खान के साथ-साथ अन्य कलाकारों के लिए भी मील का पत्थर साबित होगी. ग्रहों की स्थिति इसे एक हिट फिल्म बना सकती है. सभी उम्र के लोगों के बीच यह फिल्म पसंद की जाएगी. शुक्र ग्रह का प्रभाव शाहरूख खान पर साफ दिखाई दे रहा है. वे इस उम्र में भी एक फिर अपने प्रशंसकों और दृश्कों को चकित और प्रभावित कर सकते हैं. 

Dunki: शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का क्या बॉक्स ऑफिस पर बजेगा डंका, ग्रह-नक्षत्रों की चाल क्या कहती है, जानें

इस फिल्म में शाहरूख खान की अदाकारी का एक नया रंग देखने को मिल सकता है. विक्की कौशल भी इस फिल्म में छाप छोड़ने में सफल रहेगें. इस फिल्म में एक बार वे फिर ये साबित करने में सफल रहेगें कि वे वाकई में एक कुशल अभिनेता है. तापसी पन्नू, विक्रम कोचर भी दृश्कों को प्रभावित करेगें. बृहस्पति ग्रह के कारण राजकुमार हिरानी अपने निर्देशन से एक नई परिभाषा गढ़ सकते हैं. राहु चूंकि एक मायावी ग्रह है, इसलिए ये फिल्म कुछ अप्रत्याशित भी कर सकती है.

ये भी पढ़ें: Salaar: Cease Fire - Part 1: ज्योतिष सलाह पर रखी गई 'सालार' की रिलीज डेट!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 27 October 2026: कार्तिक का पहला दिन, सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग कब से? जानें राहुकाल
आज का पंचांग 27 अक्टूबर 2026: कार्तिक शुरू, आज सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग, जानें शुभ मुहूर्त
Masik Karthigai 2026: आज दोपहर 3:39 बजे से कृत्तिका नक्षत्र, मासिक कार्तिगाई पर शाम को दीप क्यों जलाते हैं?
Masik Karthigai 2026: आज 3:39 बजे से कृत्तिका नक्षत्र, शाम को दीप क्यों जलाते हैं?
Karwa Chauth 2026 Date: करवा चौथ का व्रत 28 या 29 अक्टूबर को? जानें सही तारीख और आपके शहर में कब निकलेगा चांद
Karwa Chauth 2026 Date: करवा चौथ कब है, जानें चांद निकलने का समय
Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी 1 या 2 नवंबर कब है? जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और तारों के दर्शन का समय
अहोई अष्टमी 2026 में कब ? तारीख, तारों की पूजा का समय, चंद्र अर्घ्य मुहूर्त देखें

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget