एक्सप्लोरर

Sawan 2023: सावन का पहला सोमवार कब? इस साल 59 दिनों का सावन मास! जानें क्या है वजह

Sawan 2023: इस साल सावन में लगातार दो महीने तक महादेव की पूजा होगी और पूरे 8 सावन सोमवार का व्रत रखा जाएगा. क्योंकि इस साल सावन 59 दिनों का होगा. ज्योतिष के अनुसार ऐसा संयोग पूरे 19 साल बाद बना है.

Sawan 2023 Date Puja Importance and Somvari Vrat in Hindi: हिंदू धर्म में सावन (Sawan 2023) महीने का विशेष महत्व होता है. यह महीना भगवान भोलेनाथ (Lord Shiva) की पूजा-अराधना और व्रत के लिए समर्पित होता है. साथ ही धर्म-कर्म के लिए भी सावन को बहुत शुभ महीना माना जाता है. इस बार सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है.

पंचांग के अनुसार, सावन इस बार पूरे 2 महीने का होगा और शिवभक्त पूरे 2 महीने भगवान शिव की आराधना करेंगे. वहीं सावन में 8 सोमवार का व्रत रखा जाएगा. दरअसल इस साल सावन 59 दिनों का होगा जबकि आमतौर पर हर साल सावन का महीना 30 दिनों का होता है और सावन में 4-5 सोमवार के व्रत रखे जाते हैं.

लेकिन इस बार पंचांग विक्रम संवत 2080 (Vikram Samvat 2080) में अधिकमास पड़ रहा है, जिसमें इस साल पूरे 13 महीने होंगे और सावन 59 दिनों का होगा. ऐसा संयोग 19 साल बाद पड़ा है, जिसमें सावन 2 महीने का होगा. आइये जानते हैं कब से शुरू हो रहा सावन का पवित्र महीना और कब रखा जाएगा सावन के पहले सोमवार (Sawan Somvari) का व्रत.

कब शुरू होगा सावन

इस साल मंगलवार 04 जुलाई 2023 से सावन की शुरुआत होगी और इसका समापन गुरुवार 31 अगस्त 2023 को होगा. ऐसे में सावन पूरे 59 दिनों का होगा.

वैदिक पंचांग की गणना में सौर और चंद्र मास के आधार पर एक चंद्र मास में 354 दिनों का होता है. वहीं सौर मास में 365 दिनों का. सौर और चंद्र मास में 11 दिनों का अंतर होता और ऐसे में 3 साल के अंतराल में यह कुल 33 दिनों का हो जाता है.

इस तरह से हर तीसरे साल के बाद यानी चौथे साल में इन्हीं 33 दिनों का एक अतिरिक्त महीना बन जाता है. इन 33 दिनों के समायोजन को ही अधिकमास (Adhik Maas 2023) कहते हैं जाता है. इस बार अधिकमास का समायोजन सावन के दो महीने से होगा.

कब है सावन की पहली सोमवारी (Sawan Somvari 2023)

वैसे तो सावन का हर दिन शिवजी की पूजा के लिए समर्पित होता है. लेकिन सावन में पड़ने वाले सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व होता है. सावन के सोमवार को सोमवारी व्रत भी कहते हैं.

इसमें भक्त व्रत रखते हैं और पूरे दिन भगवान शिव की पूजा होती है. मान्यता है कि सावन सोमवारी के व्रत से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. इस साल सावन की पहली सोमवारी का व्रत 10 जुलाई को रखा जाएगा.

सावन में 8 सोमवारी व्रत की तिथियां (Sawan Somvar Vrat List 2023)

  • पहला सोमवार - 10 जुलाई 2023
  • दूसरा सोमवार-17 जुलाई 2023
  • तीसरा सोमवार- 24 जुलाई 2023
  • चौथा सोमवार- 31 जुलाई 2023
  • पांचवा सोमवार-07 अगस्त 2023
  • छठा सोमवार-14 अगस्त 2023
  • सातवां सोमवार-21 अगस्त
  • आठवां सोमवार- 28 अगस्त

ये भी पढ़ें: Budha Gochar 2023: बुध गोचर से मिलेगा शुभ फल या झेलनी पड़ेगी परेशानी, जानें सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख और समृद्धि के लिए बेहद खास है यह व्रत, बाल गोपाल की पूजा से पूरी होगी मनोकामना
सावन पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख और समृद्धि के लिए बेहद खास है यह व्रत, बाल गोपाल की पूजा से पूरी होगी मनोकामना
Putrada Ekadashi Vrat Katha: एक प्यासे जीव को पानी न देना राजा को पड़ा भारी, वर्षों तक नहीं मिला संतान सुख, पढ़ें पुत्रदा एकादशी की कथा
एक प्यासे जीव को पानी न देना राजा को पड़ा भारी, वर्षों तक नहीं मिला संतान सुख, पढ़ें पुत्रदा एकादशी की कथा
Putrada Ekadashi 2026: एकादशी का पारण करें या सावन सोमवार का व्रत रखें? 24 अगस्त को कैसे निभाएं दोनों नियम
एकादशी का पारण करें या सावन सोमवार का व्रत रखें? 24 अगस्त को कैसे निभाएं दोनों नियम
Rashifal 23 August 2026: पुत्रदा एकादशी लाई हैं वृषभ, सिंह समेत 6 राशियों के लिए खुशखबरी, पूरी होंगे खास काम, मेष से मीन तक राशिफल देखें
पुत्रदा एकादशी लाई हैं वृषभ, सिंह समेत 6 राशियों के लिए खुशखबरी, पूरी होंगे खास काम, मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget