एक्सप्लोरर

Sawan Shivratri 2022: सावन शिवरात्रि पर ये कथा पढ़ने से मिट जाते हैं पाप, इसके बिना अधूरा है व्रत

Sawan Shivratri 2022, Katha: सावन शिवरात्रि 26 जुलाई 2022 को है. मान्यता है कि सावन शिवरात्रि की पूजा कथा पढ़े बिना पूरी नहीं मानी जाती. समृद्धि में वृद्धि के लिए सावन शिवरात्रि कथा का जरूर श्रवण करें.

Sawan Shivratri 2022, Katha: सावन में शिवरात्रि का विशेष महत्व है. इस साल सावन शिवरात्रि 26 जुलाई 2022 (Sawan shivratri 2022date ) को है. इस दिन महादेव और मां पार्वती की पूजा से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है. सावन शिवरात्रि व्रत पर इस बार तीन अति दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जिससे पूजा का फल दोगुना मिल सकता है. सावन शिवरात्रि पर मां मंगला गौरी व्रत, व्याघात और हर्षण योग होने से व्रत का महत्व बढ़ गया है. मान्यता है कि सावन शिवरात्रि की पूजा कथा पढ़े बिना पूरी नहीं मानी जाती. सुख समृद्धि में वृद्धि के लिए सावन शिवरात्रि कथा (sawan shivratri katha) का जरूर श्रवण करें.

सावन शिवरात्रि पर ऐसे की शिकारी ने की पूजा

पौराणिक कथा के अनुसार वाराणसी के जंगल में गुरुद्रुह नाम का भील शिकार के जरिए परिवार का पालन पोषण करता था. एक दिन उसे कोई शिकार नहीं मिला, उस दिन शिवरात्रि थी. शिकार के इंतजार में वो जंगल में घूमता हुआ एक बेलपत्र के पेड़ पर चढ़ा गया. एक हिरनी वहां आई, गुरूद्रुह तीर चलाता उससे पहले पेड़ से एक बेलपत्र का पत्ता और जल नीचे स्थापित शिवलिंग पर गिर गए. अनजाने में उसने शिवरात्रि पर प्रथम प्रहर की पूजा कर ली.

अनजाने में हुई दूसरे प्रहर की पूजा

हिरनी ने उसे देख लिया और पूछा क्या चाहते हो? शिकारी बोला तुम्हें मारकर मैं अपने परिवार का पेट भरूंगा. हिरनी बोली उसके बच्चे बहन के पास उसका इंतजार कर रहे हैं. हिरनी की बात सुनकर शिकारी ने उसे छोड़ दिया. इसके बाद हिरनी की बहन वहां गुजरी. फिर गुरुद्रुह ने अपना धनुष और तीर चढ़ाया. दोबारा बेलपत्र और जल शिवलिंग पर जा गिरे. ऐसे दूसरे प्रहर की पूजा हो गई. उस हिरनी ने भी अपने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर छोड़कर दोबारा आने की बात कही तो गुरुद्रुह ने उसे भी जाने दिया.

ऐसे हुआ तीसरे प्रहर का पूजन

कुछ समय बाद एक हिरन अपनी हिरनी की खोज में आया. इस बार भी वही सब हुआ और तीसरे प्रहर में भी शिवलिंग का पूजन हो गया. बच्चों की बात सुनकर उसे भी शिकारी ने जाने दिया. तीनों हिरनी व हिरन शिकारी को किए वादे के चलते उसके पास लौट आए.

चौथे प्रहर की पूजा से मिली पापों से मुक्ति

सभी शिकार को एक साथ देखकर गुरुद्रुह बहुत प्रसन्न हुआ. वो सबको मारते उससे पूर्व पुन: चौथे प्रहर में भी शिवलिंग का पूजन हो गया और सुबह से रात तक भूखे-प्यारे रहने पर उसका अनजाने में शिवरात्रि व्रत भी पूर्ण हुआ. इस तरह उसे पापों से मुक्ति मिल गई और उसने हिरनों को मारने का विचार भी छोड़ दिया.

शिव जी ने दिया ये वरदान

गुरुद्रुह को भगवान शिव ने साक्षात दर्शन दिए और सबको एक साथ देखकर शिकारी बड़ा खुश हुआ और उसने फिर से अपने धनुष पर बाण चढ़ाया जिससे चौथे प्रहर में पुन: शिवलिंग की पूजा हो गई। इस प्रकार गुरुद्रुह दिनभर भूखा-प्यासा रहकर रात भर जागता रहा और चारों प्रहर अंजाने में ही उससे शिव की पूजा हो गई और शिवरात्रि का व्रत संपन्न हो गया, जिसके प्रभाव से उसके पाप तत्काल भस्म हो गए। सूर्योदय होते ही उसने सभी हिरनों को मारने का विचार त्याग दिया. तभी शिवलिंग से भगवान शंकर प्रकट हुए और उसे वरदान देते बोले त्रेतायुग में भगवान राम उसके घर आएंगे साथ ही उसे मोक्ष की प्राप्ति होगी.

Sawan Shivratri 2022: सावन शिवरात्रि पर इन 10 चीजों से करें शिव का रुद्राभिषेक, हर सामग्री के हैं चमत्कारी लाभ

Sawan 2022: सावन में सपने में ये 4 चीजें दिखना है बेहद शुभ, जानें क्या हैं संकेत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांद से टकराया रॉकेट? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, जानें क्या कहता है विज्ञान और शास्त्र
चांद से टकराया रॉकेट? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, जानें क्या कहता है विज्ञान और शास्त्र
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर आपकी इन 8 आदतों से टूट सकता है व्रत, शास्त्रों में बताया पाप
कामिका एकादशी पर आपकी इन 8 आदतों से टूट सकता है व्रत, शास्त्रों में बताया पाप
Second Sawan Somwar 2026: दूसरे सावन सोमवार पर 6 साल बाद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा का मिलेगा दोगुना फल!
दूसरे सावन सोमवार पर 6 साल बाद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा का मिलेगा दोगुना फल!
Flipkart Freedom Sale 2026: राशि अनुसार क्या खरीदें और क्या नहीं? एक गलत चुनाव बिगाड़ सकता है आपका बजट
राशि अनुसार क्या खरीदें और क्या नहीं? एक गलत चुनाव बिगाड़ सकता है आपका बजट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget