एक्सप्लोरर

Sawan Shivratri 2022: सावन शिवरात्रि पर इन 10 चीजों से करें शिव का रुद्राभिषेक, हर सामग्री के हैं चमत्कारी लाभ

Sawan Shivratri 2022, Rdurabhishek: सावन शिवरात्रि 26 जुलाई 2022 को है. मान्यता है इस दिन रुद्राभिषेक करने से समस्त कष्टों का निवारण होता है. किन चीजों से रुद्राभिषेक करने पर क्या लाभ मिलता है.

Sawan Shivratri 2022, Rdurabhishek: सावन में कई प्रमुख त्योहार जैसे सोमवार, शिवरात्रि, नाग पंचमी, प्रदोष व्रत और हरियाली तीज पड़ते हैं. इन सभी पर्व पर जो सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की आराधना करता है उसके हर कार्य सिद्ध हो जाते और मनोवांछित फल मिलता है. हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि होती है लेकिन सावन की शिवरात्रि की प्राचीन काल से विशेष अहमियत है. इस बार सावन शिवरात्रि 26 जुलाई 2022 (Sawan shivratri 2022 Date) को है. मान्यता है इस दिन रुद्राभिषेक करने से भोलेनाथ बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं. समस्त कष्टों का निवारण है रुद्राभिषेक. आइए जानते हैं किन चीजों से रुद्राभिषेक करने पर क्या लाभ मिलता है.

रुद्राभिषेक का महत्व

रुद्राभिषेक दो शब्दों से मिलकर बना है. रुद्र और अभिषेक. रुद्र भगवान शिव का ही प्रचंड रूप हैं. शिवलिंग पर मंत्रों के साथ विशेष वस्तुओं से अभिषेक करने से जातक को मनचाहा वरदान मिलता है. रुद्राभिषेक शिव के रूद्र रूप को बहुत प्रिय है. मान्यता है कि सावन में रुद्राभिषेक इतना प्रभावशाली है कि शिव की कृपा से भक्त असंभव को भी संभव करने की शक्ति पा लेता है.

किन चीजों से रुद्राभिषेक करने पर क्या लाभ मिलता है ? (Rudrabhishek Benefit)

जल

सावन में शिव जी को जल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है इससे उन्हें शांति मिलती है. सावन शिवरात्रि पर महामृत्युंजय मंत्र जाप के साथ शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक करने पर अक्षय पुण्य मिलता है.

दूध

सावन शिवरात्रि पर रुद्राष्टाध्यायी के मंत्र सहित दूध से रुद्राभिषेक करने पर संतान सुख प्राप्त होता है. भगवान शिव और मां पार्वती महिलाओं की खाली झोली भर देते हैं.

दही 

दही से रुद्राभिषेक करने पर सर्वकार्य सिद्धि का वरदान मिलता है. बिना बाधा के सारे काम सफल हो जाते हैं.

शहद

शहद से शिवजी का रुद्राभिषेक करने से व्‍यक्ति का समाज में मान-सम्मान बढ़ता है. साथ ही शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव में कमी आती है.

इत्र

नींद की समस्या से पीड़ित जातक सावन की शिवरात्रि पर इत्र से रुद्राभिषेक करें. इससे तनाव दूर होगा और जीवन में शांति आएगी.

घी

बेहतर स्वास्थ की कामना के लिए सावन शिवरात्रि पर घी से रुद्राभिषेक करना शुभ माना जाता है. इससे अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है.

गंगाजल

जन्म-मरण के चक्र से छुटकारा पाने के लिए गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करना उत्तम माना गया है.

पंचामृत

सावन शिवरात्रि पर पंचामृत से महादेव का अभिषेक करने पर ग्रह बाधा दूर होती है.

गन्ने का रस

धन लाभ, कर्ज से मुक्ति और पैसों की बचत के लिए गन्ने के रस से सावन शिवरात्रि पर शिव जी का रुद्राभिषेक करें.

सरसों का तेल

दुश्मन अगर परेशान कर रहा है तो सावन शिवरात्रि पर सरसों के तेल शिवलिंग पर अर्पित करें. मान्यता है कि इससे शनि के दुष्प्रभाव से राहत मिलती है. सरसों के तेल से रुद्राभिष करने से पहले ज्‍योतिषी की सलाह जरूर लें.

Sawan Shivratri 2022 Date: 26 जुलाई को है सावन शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त, ऐसे करें भगवान शंकर की पूजा

Sawan 2022 Kalashtami: कालाष्टमी पर आज शिवलिंग पर इस विधि से चढ़ाएं 21 बेलपत्र, बुरी शक्तियां रहेंगी दूर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
Nag Panchami 2026: महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
रक्षाबंधन पर सालों बाद बना अद्भुत संयोग, पूरे दिन बहनें बांध सकेंगी राखी; जानें 5 सबसे शुभ चौघड़िया समय
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर इस बार नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget