एक्सप्लोरर

Sawan Shivratri 2023: रावण का शिवजी ने तोड़ा घमंड़, फिर सुनाया दशानन ने ये स्त्रोत, सावन शिवरात्रि पर इसका पाठ देता है मनचाहे फल

Sawan Shivratri 2023, Shiv Tandav Stotra: सावन में सोमवार या शिवरात्रि के दिन शिव तांडव स्तोत्र का पाठ किया जाए तो भोलेनाथ मनचाही इच्छा पूरी कर देते हैं. शिव तांडव स्तोत्र की रचना के पीछे की जानें वजह

Sawan Shivratri 2023, Shiv Tandav Stotra: तीनों लोकों में शिव का बोलबाला है. मनुष्य, गंधर्व, देवी-देवता यहां तक की राक्षस भी शिव जी के भक्त माने जाते हैं. लंकापति रावण भी शिव जी को अपना आराध्य मानता था, नित्य उनकी पूजा और तपस्या करता था लेकिन अहंकार में चूर रावण ने एक बार शिव जी को ही ललकार डाला. महादेव ने उसे कड़ी सजा देकर रावण का घमंड तोड़ा. तभी शिव के क्रोध से बचने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए रावण ने शिव तांडव स्तोत्र की स्तुति.

कहते हैं कि सावन में सोमवार या शिवरात्रि के दिन शिव तांडव स्तोत्र का पाठ किया जाए तो भोलेनाथ मनचाही इच्छा पूरी कर देते हैं. आइए जानते हैं रावण ने क्यों की शिव तांडव स्तोत्र की रचना, इस पाठ के लाभ और विधि.

रावण ने क्यों की शिव तांडव स्तोत्र की रचना (Ravan Shiv Tandav Stotra Katha)

पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार रावण भाई कुबेर से पुष्पक विमान छीनकर शारवन की ओर जा रहा था. पुष्पक विमान की खासियत थी कि वह चालक की इच्छानुसार चलता था. यात्रा के दौरान पुष्पक विमान की गति एक पर्वत के पास धीमी हो गई, रावण को आश्चर्य हुआ. तब शिव गण नंदी ने रावण को रोकते हुए कहा कि भगवान तप में मग्न हैं, इधर से गुजरना सभी के लिए प्रतिबंधित है.

शिव ने तोड़ा रावण का घमंड (Ravan Shiv Puja)

घमंड में चूर रावण नंदी पर क्रोधित हो उठा और उसने कहा कि अब मैं भोलेनाथ समेत पूरे पर्वत को उखाड़कर लंका ले जाउंगा. रावण ने जैसे ही कैलाश पर्वत को उठाने का प्रयास किया शिव जी ने अपने अंगूठे से पर्वत को दबा दिया, जिसके कारण रावण का हाथ दब गया. वह दर्द से तपड़पने लगा. रावण के अपनी गलती समझ आ गई और इस असहनीय पीड़ा से बचने के लिए उसने शिव तांडव स्तोत्र का गान शुरू कर दिया. शिव जी रावण से प्रसन्न हुए और उसे क्षमा कर दिया.

कैसे करें शिव तांडव स्तोत्र (Shiv Tandav Stotra Path Vidhi)

शिव तांडव स्तोत्र सुबह या प्रदोष काल करना चाहिए. इसके लिए पहले स्नान करें फिर शिव जी को धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें. इसके बाद शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें. अगर नृत्य के साथ इसका पाठ करें तो सर्वोत्तम होगा. पाठ के बाद अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें.

शिव तांडव स्तोत्र के लाभ (Shiv Tandav Stotra Path Benefit)

शिव तांडव स्तोत्र के प्रभाव से स्वास्थ संबंधी परेशानी, जादू टोना, ग्रह बाधा से मुक्ति मिलती है. आर्थिक परेशानी और गृहदोष के लिए शिव तांडव स्तोत्र करना शुभ माना गया है. इससे धन, संपत्ति और सुख की कमी नहीं होती.

रावण द्वारा रचित शिव तांडव स्तोत्र (Shiv Tandav Stotra in Hindi)

जटाटवीगलज्जलप्रवाहपावितस्थले

गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजङ्गतुङ्गमालिकाम् ।

डमड्डमड्डमड्डमन्निनादवड्डमर्वयं

चकार चण्डताण्डवं तनोतु नः शिवः शिवम् ॥१॥

जटाकटाहसम्भ्रमभ्रमन्निलिम्पनिर्झरी_

विलोलवीचिवल्लरीविराजमानमूर्धनि ।

धगद्धगद्धगज्जलल्ललाटपट्टपावके

किशोरचन्द्रशेखरे रतिः प्रतिक्षणं मम ॥२॥

धराधरेन्द्रनन्दिनीविलासबन्धुबन्धुर

स्फुरद्दिगन्तसन्ततिप्रमोदमानमानसे ।

कृपाकटाक्षधोरणीनिरुद्धदुर्धरापदि

क्वचिद्दिगम्बरे मनो विनोदमेतु वस्तुनि ॥३॥

जटाभुजङ्गपिङ्गलस्फुरत्फणामणिप्रभा

कदम्बकुङ्कुमद्रवप्रलिप्तदिग्वधूमुखे ।

मदान्धसिन्धुरस्फुरत्त्वगुत्तरीयमेदुरे

मनो विनोदमद्‍भुतं बिभर्तु भूतभर्तरि ॥४॥

सहस्रलोचनप्रभृत्यशेषलेखशेखर

प्रसूनधूलिधोरणी विधूसराङ्घ्रिपीठभूः |

भुजङ्गराजमालया निबद्धजाटजूटक

श्रियै चिराय जायतां चकोरबन्धुशेखरः ॥५॥

ललाटचत्वरज्वलद्धनञ्जयस्फुलिङ्गभा

निपीतपञ्चसायकं नमन्निलिम्पनायकम् |

सुधामयूखलेखया विराजमानशेखरं

महाकपालिसम्पदेशिरोजटालमस्तु नः ॥६॥

करालभालपट्टिकाधगद्‍धगद्‍धगज्ज्वलद्_

धनञ्जयाहुतीकृतप्रचण्डपञ्चसायके ।

धराधरेन्द्रनन्दिनीकुचाग्रचित्रपत्रक

प्रकल्पनैकशिल्पिनि त्रिलोचने रतिर्मम ॥७॥

नवीनमेघमण्डली निरुद्‍धदुर्धरस्फुरत्_

कुहूनिशीथिनीतमः प्रबन्धबद्धकन्धरः ।

निलिम्पनिर्झरीधरस्तनोतु कृत्तिसिन्धुरः

कलानिधानबन्धुरः श्रियं जगद्धुरंधरः ॥८॥

प्रफुल्लनीलपङ्कजप्रपञ्चकालिमप्रभा_

वलम्बिकण्ठकन्दलीरुचिप्रबद्धकन्धरम् ।

स्मरच्छिदं पुरच्छिदं भवच्छिदं मखच्छिदं

गजच्छिदान्धकच्छिदं तमन्तकच्छिदं भजे ॥९॥

अखर्वसर्वमङ्गलाकलाकदम्बमञ्जरी_

रसप्रवाहमाधुरीविजृम्भणामधुव्रतम् ।

स्मरान्तकं पुरान्तकं भवान्तकं मखान्तकं

गजान्तकान्धकान्तकं तमन्तकान्तकं भजे ॥१०॥

जयत्वदभ्रविभ्रमभ्रमद्‍भुजङ्गमश्वसद्_

विनिर्गमत्क्रमस्फुरत्करालभालहव्यवाट् ।

धिमिद्धिमिद्धिमिध्वनन्मृदङ्गतुङ्गमङ्गल_

ध्वनिक्रमप्रवर्तितप्रचण्डताण्डवः शिवः ॥११॥

स्पृषद्विचित्रतल्पयोर्भुजङ्गमौक्तिकस्रजोर्_

गरिष्ठरत्नलोष्ठयोः सुहृद्विपक्षपक्षयोः ।

तृणारविन्दचक्षुषोः प्रजामहीमहेन्द्रयोः

समप्रवृत्तिकः कदा सदाशिवं भजाम्यहम् ॥१२॥

कदा निलिम्पनिर्झरीनिकुञ्जकोटरे वसन्

विमुक्तदुर्मतिः सदा शिरस्थमञ्जलिं वहन् ।

विमुक्तलोललोचनो ललामभाललग्नकः

शिवेति मन्त्रमुच्चरन्कदा सुखी भवाम्यहम् ॥१३॥

इदम् हि नित्यमेवमुक्तमुत्तमोत्तमं स्तवं

पठन्स्मरन्ब्रुवन्नरो विशुद्धिमेतिसंततम् ।

हरे गुरौ सुभक्तिमाशु याति नान्यथा गतिं

विमोहनं हि देहिनां सुशङ्करस्य चिन्तनम् ॥१४॥

पूजावसानसमये दशवक्त्रगीतं यः

शम्भुपूजनपरं पठति प्रदोषे ।

तस्य स्थिरां रथगजेन्द्रतुरङ्गयुक्तां

लक्ष्मीं सदैव सुमुखीं प्रददाति शम्भुः ॥१५॥

यह भी पढ़ें- Sawan Shivratri 2023: सावन शिवरात्रि पर चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, नौकरी-व्यापार में होगा लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 7 June 2026: राहु-चंद्रमा की युति से सिंह, कर्क सहित चार राशियों के खुलेंगे भाग्य, मेष से मीन तक राशिफल देखें
राहु-चंद्रमा की युति से सिंह, कर्क सहित चार राशियों के खुलेंगे भाग्य, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Lajja Gauri Mystery: जानिए बिना चेहरे वाली रहस्यमयी देवी 'लज्जा गौरी' का प्राचीन इतिहास और महत्व
क्यों इस भारतीय देवी का कोई चेहरा नहीं है? मूर्तिकला के सबसे बड़े रहस्य से उठा पर्दा
Nose Mole Meaning: नाक पर तिल वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली और बुद्धिमान, जानें सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इसका मतलब
भाग्यशाली महिलाओं की नाक पर किस तरफ होता है तिल? सामुद्रिक शास्त्र से जानें सच
Mrityu Panchak: साल 2026 में कब-कब मंडराएगा पंचक का साया? गरुड़ पुराण के इन कड़े नियमों को जानना है बेहद जरूरी
पंचक में मृत्यु होना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें गरुड़ पुराण के नियम और दोष निवारण के 4 उपाय

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget