एक्सप्लोरर

Parshuram Jayanti 2024: किस बात को सुनकर परशुराम ने लक्ष्मण पर उठा लिया था फरसा ?

Parshuram Jayanti 2024: परशुराम जी और लक्ष्मण जी के बीच एक बार जमकर बहस हुई, जिसका रोचक संवाद वाल्मीकि रामायण में लिखा है. जानें आखिर ऐसा क्या हुआ कि परशुराम जी को लक्ष्मण पर फरसा उठाना पड़ा.

Parshuram Jayanti 2024: आज परशुराम जयंती है. परशुराम जी (Parshuram ji) का जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ था. विष्णु जी के छठे अवतार परशुराम जी का स्वभाव उग्र था. देवतागण भी उनके क्रोध से कांपते थे. एक बार शिव पुत्र गणेश जी पर उन्हें इतना क्रोध आया कि उन्होंने अपने फरसे (Farsa) से उनपर वार कर दिया, इस घटना में गणेश जी का दांत टूट गया था.

परशुराम जी को लेकर एक ऐसी ही घटना का वर्णन वाल्मीकि रामायण (Ramayan) में भी किया है, जब परशुराम जी ने लक्ष्मण जी पर भी फरसा उठा लिया था, आइए जानते परशुराम और लक्ष्मण (Laxman ji) जी का ये रोचक संवाद.

परशुराम-लक्ष्मण संवाद (Parshuram Laxman Samvad)

रामचरितमानस में परशुराम जी और लक्ष्मण जी के बीच हुई बहस का वर्णन किया गया है. इसके अनुसार राजा जनक जब पुत्री सीता के विवाह के लिए स्वयंवर का आयोजन करते हैं तो शिव जी के धनुष को उठाना तो दूर हिला वहां मौजूद कोई भी राजा उसे हिला तक नहीं पाता.

फिर ऋषि विश्वामित्र की आज्ञा लेकर श्रीराम धनुष का भंजन करते हैं. धनुष टूटने की सूचना मिलते ही परशुराम जी क्रोधित होकर स्वयंवर में आ जाते हैं.


Parshuram Jayanti 2024: किस बात को सुनकर परशुराम ने लक्ष्मण पर उठा लिया था फरसा ?

मुनि के वचन सुनकर लक्ष्मण मुस्कुराए और परशुराम का अपमान करते हुए बोले - हे गोसाईं! लड़कपन में हमने बहुत-सी धनुहियाँ तोड़ डालीं, लेकिन आपने ऐसा क्रोध कभी नहीं किया. इसी धनुष पर इतनी ममता किस कारण से है?

परशुराम जी बोले - यह सुनकर भृगुवंश की ध्वजा स्वरूप परशुराम कुपित होकर कहने लगे. अरे राजपुत्र! काल के वश होने से तुझे बोलने में कुछ भी होश नहीं है. सारे संसार में विख्यात शिव का यह धनुष क्या धनुही के समान है?

लक्ष्मण ने हसकर कहा - हे देव! सुनिए, हमारे जान में तो सभी धनुष एक-से ही हैं. पुराने धनुष के तोड़ने में क्या हानि-लाभ! राम ने तो इसे नवीन के धोखे से देखा था.

फिर यह तो छूते ही टूट गया, इसमें रघुनाथ का भी कोई दोष नहीं है। मुनि! आप बिना ही कारण किसलिए क्रोध करते हैं?

परशुराम अपने फरसे की ओर देखकर बोले - अरे दुष्ट! तूने मेरा स्वभाव नहीं सुना. मैं तुझे बालक जानकर नहीं मारता हूं. अरे मूर्ख! क्या तू मुझे निरा मुनि ही जानता है? मैं बालब्रह्मचारी और अत्यंत क्रोधी हूं क्षत्रियकुल का शत्रु तो विश्वभर में विख्यात हूँ. हे राजकुमार! सहस्रबाहु की भुजाओं को काटनेवाले मेरे इस फरसे को देख!

मेरा फरसा बड़ा भयानक है, यह गर्भों के बच्चों का भी नाश करनेवाला है॥

लक्ष्मण हंसकर कोमल वाणी से बोले - अहो, मुनीश्वर तो अपने को बड़ा भारी योद्धा समझते हैं. बार-बार मुझे कुल्हाड़ी दिखाते हैं. फूँक से पहाड़ उड़ाना चाहते हैं.

यहाँ कोई कुम्हड़े की बतिया (छोटा कच्चा फल) नहीं है, जो तर्जनी अंगुली को देखते ही मर जाती हैं. कुठार और धनुष-बाण देखकर ही मैंने कुछ अभिमान सहित कहा था. 

भृगुवंशी समझकर और यज्ञोपवीत देखकर तो जो कुछ आप कहते हैं, उसे मैं क्रोध को रोककर सह लेता हूं देवता, ब्राह्मण, भगवान के भक्त और गौ - इन पर हमारे कुल में वीरता नहीं दिखाई जाती. आपका एक-एक वचन ही करोड़ों वज्रों के समान है. धनुष-बाण और कुठार तो आप व्यर्थ ही धारण करते हैं. मैंने कुछ अनुचित कहा हो, तो उसे हे महामुनि! क्षमा कीजिए.

Parshuram Jayanti 2024: किस बात को सुनकर परशुराम ने लक्ष्मण पर उठा लिया था फरसा ?

लक्ष्मण ने कहा - हे मुनि!  क्रोध रोककर असह्य दुःख मत सहिए। आप वीरता का व्रत धारण करनेवाले, धैर्यवान और क्षोभरहित हैं गाली देते शोभा नहीं पाते.  शत्रु को युद्ध में उपस्थित पाकर कायर ही अपने प्रताप की डींग मारा करते हैं॥

लक्ष्मण के कठोर वचन सुनते ही परशुराम ने अपने भयानक फरसे को सुधारकर हाथ में ले लिया और बोले - यह कड़वा बोलनेवाला बालक मारे जाने के ही योग्य है. इसे बालक देखकर मैंने बहुत बचाया, पर अब यह सचमुच मरने को ही आ गया है. परशुराम जी को रोकने के लिए विश्वामित्र जी ने क्षमा मांगी.

Kedarnath Dham Yatra 2024: केदारनाथ, गंगोत्री धाम के खुले कपाट, फोटो में देखें ये अद्भुत नजारा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शारदीय नवरात्र आज से शुरू: दिल्ली के झंडेवालान, कालकाजी और छतरपुर मंदिर में उमड़े भक्त; जानें दर्शन का समय, रूट और जरूरी नियम
शारदीय नवरात्र आज से शुरू: दिल्ली के झंडेवालान, कालकाजी और छतरपुर मंदिर में उमड़े भक्त; जानें दर्शन का समय, रूट और जरूरी नियम
नवरात्रि में 'दिन' पूजे जाते हैं या 'रात'? समझिए व्रत, ऋतु परिवर्तन और 51 शक्तिपीठों की साधना का वैज्ञानिक आधार
नवरात्रि में 'दिन' पूजे जाते हैं या 'रात'? समझिए व्रत, ऋतु परिवर्तन और 51 शक्तिपीठों की साधना का वैज्ञानिक आधार
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग; जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग; जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि 2026: तुला राशि में शुक्र के अस्त होने पर भी खरीदारी रहेगी शुभ, बन रहा 58 साल बाद दुर्लभ महासंयोग
शारदीय नवरात्रि 2026: तुला राशि में शुक्र के अस्त होने पर भी खरीदारी रहेगी शुभ, बन रहा 58 साल बाद दुर्लभ महासंयोग

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget