एक्सप्लोरर

Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी पर मुझे क्या दान करना चाहिए, जानिए अपनी राशि अनुसार दान की लिस्ट

Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी पर दान (Daan) करने का महत्व है. लेकिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार दान करेंगे तो इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी. जानें राशि अनुसार किन चीजों का दान करना शुभ रहेगा.

Nirjala Ekadashi 2024: हिंदू धर्म (Hindu Dharma) में हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को व्रत रखा जाता है. ऐसे में 15 दिनों के अंतराल में एकादशी तिथि पड़ती है. लेकिन सभी एकादशी में निर्जला एकादशी को सबसे कठिन व्रत माना गया है, क्योंकि इसमें पूरे 24 घंटे तक अन्न-जल का त्याग करना पड़ता है.

निर्जला एकादशी पर जातक निर्जला व्रत रखते हैं और अगले दिन यानी द्वादशी तिथि को पारण (Nirjala Ekadashi Paran) किया जाता है. महाभारत (Mahabharat) के पांच पांडवों में एक भीम ने भी इस कठिन व्रत को किया था. बता दें कि इस साल जून महीने में निर्जला एकादशी का व्रत मंगलवार 18 जून 2024 को रखा जाएगा.

एकादशी तिथि भगवान विष्णु (Vishnu ji) को समर्पित है. वहीं निर्जला एकादशी एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी (Lakshmi Ji) की पूजा करने का विधान है. इससे घर पर सुख-समृद्धि का वास होता है. साथ ही इस दिन दान की विशेष महिमा बताई गई है. लेकिन अलग-अलग लोगों के लिए दान भी अलग-अलग होते हैं, इसलिए शास्त्रों में राशि अनुसार दान करने का महत्व है. अपने राशि के अनुसार दान करने से कुंडली (Kunfli) में ग्रहों की स्थिति शुभ होती है. आइये जानते हैं निर्जला एकादशी पर आपको राशि अनुसार किन वस्तुओं का दान करना चाहिए.

निर्जला एकादशी पर मुझे क्या दान करना चाहिए (Daan According to Zodiac Sign on Nirjala Ekadashi 2024)

मेष राशि (Aries):  निर्जला एकादशी पर मेष राशि वालों को सतनाज यानी सात तरह के अनाज जैसे, गेहूं, जौ, तिल, चावल, कंगनी, उड़द और मूंग का दान करना चाहिए. इससे परेशानियों से मुक्ति मिलेगी.

वृषभ राशि (Taurus): इस राशि वाले लोग निर्जला एकादशी पर सफेद वस्त्र, अन्न या फिर शक्कर, दूध-दही का दान करें. इससे कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है.

मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वाले जातक निर्जला एकादशी पर हरे रंग की फल, सब्जियां या वस्त्र का दान कर सकते हैं. इससे बुध ग्रह से शुभ फल मिलता है.

कर्क राशि (Cancer): आपको निर्जला एकादशी पर जल, जल से भर पात्र का दान करना चाहिए.

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वाले लाल रंग की चीजों जैसे मसूर दाल, वस्त्र आदि का दान करें. ऐसा करने से सूर्य ग्रह से शुभता मिलती है.

कन्या राशि (Virgo): आप निर्जला एकाशी पर गरीब-जरूरतमंदों को भोजन कराएं. ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी.

तुला राशि (Libra): तुला राशि वाले इस दिन मीठे फल, शरबत आदि का दान करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio): आप निर्जला एकादशी क व्रत रखकर भगवान विष्णु का पूजन करें और साथ ही इस दिन तरबूज का दान करें.

धनु राशि (Sagittarius): कुंडली में गुरु से शुभ फल की प्राप्ति के लिए आप केसर युक्त दूध का दान करें.

मकर राशि (Capricorn): आप निर्जला एकादशी पर पौधे लगाएं. साथ ही सरसों तेल, तिल, काली उड़द की दान आदि का दान कर सकते हैं.

कुंभ राशि (Aquarius): आपके लिए जल का दान करना शुभ रहेगा. साथ ही शनि से शुभ फल पाने के लिए इस दिन काली रंग की वस्तुओं का दान करें.

मीन राशि (Pisces): मीन राशि वाले लोग निर्जला एकादशी पर केला,आम, तरबूज जैसे फलों का दान करें.  

ये भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2024: शिव के योगदान और भगीरथ की तपस्या से पृथ्वी पर आई मां गंगे, गंगा दशहरा पर जानिए ये कथा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 25 July 2026: देवशयनी एकादशी पर इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, मेष से मीन तक राशिफल देखें
देवशयनी एकादशी पर इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Devshayani Ekadashi: चातुर्मास से पहले घर के ये 3 कोने बदल देंगे आपकी किस्मत! जानिए देवशयनी एकादशी के अचूक उपाय
क्या आपके घर में भी रुकता नहीं पैसा? चातुर्मास शुरू होने से पहले करें ये छोटा सा वास्तु काम
Devshayani Ekadashi 2026 Wishes: साल की सबसे बड़ी देवशयनी एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास संदेश, करें मंगलकामनाएं
साल की सबसे बड़ी देवशयनी एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास संदेश, करें मंगलकामनाएं
Panchang 25 July 2026: देवशयनी एकादशी पर सुबह 7.21 से पूजा मुहूर्त, देखें शुभ योग और पूरा पंचांग
देवशयनी एकादशी पर सुबह 7.21 से पूजा मुहूर्त, देखें शुभ योग और पूरा पंचांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget