एक्सप्लोरर

Maa Jhanpi Bhagwati Devi: चित्रकूट पर्वत की चोटी पर मां झांपी भगवती देवी का वास, नवरात्रि में यहां लगता है भक्तों का तांता

Maa Jhanpi Bhagwati Devi: चित्रकूट पर्वत पर विराजमान झाँपि भगवती देवी एक अद्भुत आस्था का केंद्र माना जाता है, जहां नवरात्रि में भक्तों का तांता लगता है.

Maa Jhanpi Bhagwati Devi: मध्यप्रदेश के विन्ध्य क्षेत्र में बसे सिंगरौली जिले की पहचान केवल कोयले और ऊर्जा उत्पादन से नहीं, बल्कि यहां के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर और आध्यात्मिक स्थलों से भी है. सिंगरौली मुख्यालय से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पिपरा झाँपि गाँव में एक ऐसा दिव्य स्थान है, जहाँ की मान्यताएं और चमत्कार सुनकर कोई भी आस्थावान झुकने को मजबूर हो जाता है.

त्रिकूट पर्वत की चोटी पर मां झांपी भगवती देवी का वास

करीब 1100 फीट ऊँचे त्रिकूट पर्वत की चोटी पर स्थित है मां झांपी पिपरा भगवती देवी का प्राचीन मंदिर. यहाँ तक पहुँचने का रास्ता जितना कठिन है, उतना ही श्रद्धा से भरा हुआ भी. कटीले झाड़ियाँ, ऊँची चट्टानें और घुमावदार पथ पार करके जब कोई श्रद्धालु मंदिर की शिखर तक पहुँचता है, तो उसे न सिर्फ माँ के दर्शन होते हैं, बल्कि आत्मा को भी एक अद्भुत शांति का अनुभव होता है.

माँ देती हैं आपदा से पहले संकेत!

इस मंदिर को लेकर सबसे अनोखी मान्यता यह है कि जब गाँव में कोई आपदा, विपत्ति या संकट आने वाला होता है, तो माता स्वयं ग्रामीणों को आवाज़ देकर सावधान करती हैं. यह आवाज गाँव के लोगों के कानों में स्पष्ट रूप से सुनाई देती है. यहाँ तक कि जब किसी दुर्घटना या बड़ी परेशानी की आशंका होती है, तो ग्रामीण कहते हैं, "माँ ने पहले ही बता दिया था." यही कारण है कि माता के इस चमत्कारी रूप को देखने देश के कोने-कोने से हजारों भक्त यहाँ पहुँचते हैं.

माँ की प्रतिमा पर तलवार के निशान आज भी मौजूद हैं

स्थानीय निवासी सुधीर पाण्डेय बताते हैं कि वर्षों पहले मंदिर में डकैतों ने हमला किया था. माँ ने गाँववालों को चेतावनी दी थी. जब डकैतों ने प्रतिमा को हटाने का प्रयास किया, तो माँ की प्रतिमा से आवाज आने लगी और वह प्रतिमा टस से मस नहीं हुई. गुस्से में डकैतों ने प्रतिमा पर तलवार से वार किया, जिसके निशान आज भी माँ की प्रतिमा पर देखे जा सकते हैं. यह घटना आज भी गाँव के बुजुर्गों की जुबानी सुनाई जाती है और मंदिर की दिव्यता को और भी पुख्ता करती है.

गाँव में बरसात लाने वाली माता

गाँव के ही एक अन्य निवासी मनीष बताते हैं कि जब गाँव में बरसात नहीं होती, तब ग्रामीण माँ के इस मंदिर में जाकर गाय के गोबर से मंदिर का लेप करते हैं और वर्षा के लिए प्रार्थना करते हैं. अनेकों बार ऐसा हुआ है कि प्रार्थना के कुछ ही समय बाद अच्छी बारिश हुई है. इस अनुभव ने माता के प्रति अडिग आस्था को जन्म दिया है.

नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का जनसैलाब

विशेषकर नवरात्रि के पावन दिनों में, इस मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं. सच्चे मन से माँगी गई हर मुराद यहाँ पूरी होती है ऐसा विश्वास है.

Kaliyug End: क्या 2025 में होगा कलियुग का अंत? धर्मशास्त्र क्या कहते हैं?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 नवंबर को एकादशी भी, द्वादशी भी! कैसे ?
Rama Ekadashi 2026: पांच नवंबर को एकादशी और गोवत्स द्वादशी दोनों कैसे? पंचांग में छिपा है जवाब
Aaj Ka Panchang 2 November 2026: अष्टमी 1:10 बजे तक, राहुकाल 7:56 से, जानें शुभ समय और पंचांग
2 नवंबर 2026 का पंचांग: अष्टमी दोपहर 1:10 तक, चंद्रमा 3 नवंबर सुबह 3:46 बजे बदलेंगे राशि
Ayodhya Ram Mandir 2026 : राम मंदिर के पांच हिस्सों में जलेंगे एक लाख दीपक, कहां कितने दीये रखे जाएंगे?
राम मंदिर के पांच हिस्सों में जलेंगे एक लाख दीपक, कहां कितने दीये रखे जाएंगे?
Aaj Ka Meen Rashifal 2 November 2026: 5वें चंद्रमा और शुभ-लक्ष्मी योग से बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी की तलाश होगी पूरी व कला में बढ़ेगी प्रतिभा
Aaj Ka Meen Rashifal 2 November 2026: 5वें चंद्रमा और शुभ-लक्ष्मी योग से बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी की तलाश होगी पूरी व कला में बढ़ेगी प्रतिभा

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वैश्विक ऊर्जा संकट का भारत पर कैसे नहीं पड़ा ज्यादा असर? PM मोदी ने बताया
वैश्विक ऊर्जा संकट का भारत पर कैसे नहीं पड़ा ज्यादा असर? PM मोदी ने बताया
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
Embed widget