एक्सप्लोरर

Kaliyug End: क्या 2025 में होगा कलियुग का अंत? धर्मशास्त्र क्या कहते हैं?

Kaliyug End: विष्णु पुराण के अनुसार कलियुग में पाप चरम सीमा पर होगा,व्यक्ति तमाम गलत कार्यों में लिप्त होगा जो मानवता को शर्मसार करेंगे. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या 2025 में कलियुग का अंत होगा ?

Kaliyug End: कलियुग का अंत कब होगा ? इस सवाल को लेकर कई जानकारों की भविष्यवाणी आ चुकी है. अगर ये कलियुग है तो फिर क्या इसका अंत 2025 में होगा, क्योंकि कुलियुग जब समाप्त होगा तब क्या कौन-कौन सी घटनाएं घटेंगी इसको लेकर विस्तार से भविष्यवाणी में जिक्र किया हुआ है.

आज के दौर में जो देश-दुनिया में घटित हो रहा है उसके अनुसार ये अनुमान लगाया जा रहा है कि क्या कलियुग का अंत अब निकट है, आइए जानते हैं क्या कहती है भविष्यवाणी.

कलियुग की उम्र कितनी है ?

गीता में चार युगों का जिक्र किया गया है. सतयुग में धरती पर धर्म का बोलबाला था. त्रेतायुग में धर्म के साथ-साथ अधर्म भी चलन में आया. द्वापरयुग में अधर्म और पाप ने धरती पर अपनी जगह बना ली. अभी कलियुग में धरती पर धर्म से ज्यादा पाप है. गीता में 4 लाख 32 हजार वर्षों का कलियुग बताया गया है. गीता के अनुसार जब-जब धरती पर पाप का ज्वार बढ़ जाता है तब भगवान विष्णु अवतार लेते हैं और उस युग का अंत करते हैं.

कलियुग का भयंकर रूप

  • कलियुग का अर्थ होता है काला युग यानी एक परछाई या आभासी युग. कलह-क्लेश का युग, जहां हर प्राणी के मन में असंतोष की भावना भरी होगी.
  • लोग अपने स्वार्थ के लिए दूसरों को मौत के घाट उतारने पर उतावले हो जाएंगे.
  • विष्णु पुराण में लिखी बातें और भविष्यवाणी के अनुसार कलियुग में धरती पर  भूखमरी, भूकंप, बीमारियां, गर्मी, सर्दी, तूफान और बर्फबारी, बाढ़ अपनी चरम सीमा पर होंगे.
  • छोटे-छोटे बच्चों को गंभीर बीमारियां होने लगेंगी. जमीन से अन्न उपजना बंद हो जाएगा.
  • 20 की उम्र में ही व्यक्ति का बुढ़ापा आ जाएगा.
  • वेदों के बारे में गलत व्याख्या की जाएगी, उनका मखौल बनाया जाएगा. संतान अपने माता पिता को ठुकराने में गुरेज नहीं करेगी.
  • धन, पद के लोभ में व्यक्ति इंसानियत, दया, धर्म खत्म हो जाएगी.

कलियुग का आरंभ कब हुआ था ?

पुराणों के अनुसार कलियुग की शुरुआत 3102 ईसा पूर्व बताई जाती है. द्वापर युग में  श्रीकृष्ण का मानव शरीर को छोड़कर वैकुंठ जाना, यदुवंशी कुल का विनाश होना आदि ऐसी घटनाएं थीं, जो कलियुग आगमन का संकेत बनीं.

कलियुग का अंत कब ?

कलियुग की आयु 4,32,000 साल की है. अभी कलियुग का प्रथम चरण ही चल रहा. एक थ्योरी के अनुसार अभी 5127 वर्ष कलियुग के बीत चुके हैं यानी अभी 426873 साल शेष हैं. इसके अनुसार 2025 में कलियुग का अंत नहीं होगा. विष्णु पुराण के अनुसार कलियुग के अंत के लिए भगवान विष्णु कल्कि अवतार लेंगे और पाप का नाश करेंगे.

Kanya Puja: कन्या पूजन के दौरान कन्याओं के साथ क्यों होना चाहिए लंगूर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बर्सले ने माखनलाल यूनिवर्सिटी भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. वर्तमान में Abplive.Com में बतौर कंसल्टेंट धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रही हैं. इन्हें पत्रकारिता में 8 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं. जागृति सोनी बर्सले ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की. इसके बाद इन्होंने राष्ट्रीय और लाइफस्टाइल खबरों के अलावा वीडियो सेक्शन में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर भी लंबे समय तक काम किया है. खाली समय में इन्हें किताबें पढ़ना इन्हें अच्छा लगता है. अध्यात्म में इनकी गहरी रुचि है. लोगों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए ये अपने लेखों के माध्यम से प्रेरित करती रहती हैं. इनका मकसद धर्म और ज्योतिष के वैज्ञानिक पहलुओं से लोगों को अवगत कराना ताकि हजारों साल पुराने इस ज्ञान को दैनिक जीवन में अधिक उपयोगी बनाया जा सके. इन्हें संगीत व धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का भी शौक है. महिलाओं व बच्चों के विकास के लिए ये जागरुक भी करती रहती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर नेवी वाला देश होगा भारत, ब्रिटेन को छोड़ देगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर अमेरिका होगा या चीन?
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर होगी इंडियन नेवी, ब्रिटेन छूटेगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर US होगा या चीन?
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Friday Box Office: 'द राजा साब', 'धुरंधर' सहित नई फिल्मों पर भी भारी पड़ी चिरंजीवी की फिल्म ,जानें- फ्राइडे का कलेक्शन
शुक्रवार को चिरंजीवी की फिल्म ने मारी बाजी, जानें- 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर नेवी वाला देश होगा भारत, ब्रिटेन को छोड़ देगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर अमेरिका होगा या चीन?
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर होगी इंडियन नेवी, ब्रिटेन छूटेगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर US होगा या चीन?
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Friday Box Office: 'द राजा साब', 'धुरंधर' सहित नई फिल्मों पर भी भारी पड़ी चिरंजीवी की फिल्म ,जानें- फ्राइडे का कलेक्शन
शुक्रवार को चिरंजीवी की फिल्म ने मारी बाजी, जानें- 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का हाल
ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के रुख में आई नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा अमेरिका! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
ईरान को लेकर ट्रंप के रुख में नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा US! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
Reliance Retail Q3 Results: त्योहारी सीजन के बीच तीसरी तिमाही में 2.7 प्रतिशत बढ़ा रिलायंस रिटेल का मुनाफा, राजस्व 97600 करोड़ के पार
त्योहारी सीजन के बीच तीसरी तिमाही में 2.7 प्रतिशत बढ़ा रिलायंस रिटेल का मुनाफा, राजस्व 97600 करोड़ के पार
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
एक्सपायरी डेट वाला फोन चला रहे हैं क्या? ऐसे करें खुद पता, बच जाएंगे बड़े नुकसान से
एक्सपायरी डेट वाला फोन चला रहे हैं क्या? ऐसे करें खुद पता, बच जाएंगे बड़े नुकसान से
Embed widget