एक्सप्लोरर

Kajari Teej 2024: कजरी तीज क्यों मनाई जाती है? अगस्त में कब है ये व्रत, जानें डेट, मुहूर्त

Kajari Teej 2024: हरियाली तीज के बाद कजरी तीज का त्योहार आता है. इस व्रत में महिलाओं को अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु का वरदान मिलता है. कजरी तीज 2024 की डेट, मुहूर्त यहां जानें.

Kajari Teej 2024: साल में तीन बार तीज का त्योहार मनाया जाता है. सावन में हरियाली तीज (Hariyali teej) और भाद्रपद माह में हरतालिका तीज (Hartalika teej) और कजरी तीज आती है. तीज का पर्व सुहाग से जुड़ा है. भाद्रपदा माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज के नाम से जाना जाता है.

इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु, घर की खुशहाली, संतान सुख के लिए व्रत रखकर शिव-पार्वती (Shiv ji) और निमड़ी माता (Nimdi mata) की पूजा करती है. जानें 2024 में कजरी तीज की डेट, मुहूर्त और महत्व.

कजरी तीज 2024 डेट (Kajari Teej 2024 Date)

कजरी तीज 22 अगस्त 2024 को है. इसे कजलिया तीज (Kajalia teej) और सातुड़ी तीज (Satudi teej) के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है इस व्रत के प्रभाव से सुहागिनों को अखंड सौभाग्यवती और कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वर पाने का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

कजरी तीज 2024 मुहूर्त (Kajari Teej 2024 Muhurat)

पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 21 अगस्त 2024 को शाम 05.06 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 22 अगस्त 2024 को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी.

  • पूजा मुहूर्त - सुबह 05.54 - सुबह 07.32
  • शाम का मुहूर्त - शाम 06.53 - रात 08.16

कजरी तीज क्यों मनाई जाती है ? (Kajari Teej Significance)

तीज का त्योहार पति और परिवार की खुशहाली से जुड़ा है. मान्यता है कि कजरी तीज का व्रत करने से पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है. कहते हैं कि अगर किसी लड़की की शादी में देरी या किसी भी तरह की रुकावटें आ रही है तो इस व्रत को जरूर करना चाहिए.

कजरी तीज कैसे मनाई जाती है ?

कजरी तीज का व्रत सूर्योदय से शुरू होकर चंद्रोदय पर समाप्त होता है. पूरे दिन व्रत रखते हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद इसका पारण होता है. कजरी तीज के दिन जौ, गेहूं, चने और चावल के सत्तू में घी और मेवा मिलाकर तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. शंकर-पार्वती के अलावा पूजा स्थल पर छोटा सा तालाब बनाकर नीमड़ी की पूजा की जाती है. इस दिन गाय को आटे की सात लोईयों पर गुड़ और घी रखकर खिलाना चाहिए.

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण कब, इन राशियों पर दिखेगा असर, रहना होगा सावधान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget