एक्सप्लोरर

Mahabharat में राम भक्त हनुमान ने तोड़ा था धनुर्धर अर्जुन का घमंड, लगाई थी ये शर्त

कहते हैं कि एक बार हनुमान ने किसी बात पर अर्जुन से शर्त लगाई थी और वो शर्त जीतकर अर्जुन का घमंड चकनाचूर कर दिया था. इसी प्रसंग के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं.

महाभारत का युद्ध अब तक के सबसे बड़े युद्धों में से एक माना जाता है जिसमें पांडवों की विजय हुई थी. कहा जाता है कि इस पूरे युद्ध में हनुमान जी अर्जुन के रथ की ध्वजा पर विराजमान रहे थे. दरअसल, कलयुग में हनुमान ही एक ऐसे देव हैं जिन्हें अमरत्व प्राप्त हैं. कहते हैं कि जब प्रभु श्रीराम ने जब जल समाधि ली थी, तो अपने परम भक्त हनुमान को यहीं पृथ्वी पर रुकने का आदेश उन्होंने दिया, इसीलिए माना जाता है कि वो आज भी पृथ्वी पर साक्षात रूप में रहते हैं. इससे जुड़ा एक प्रसंग आनंद रामायण में मिलता है, जिसमें हनुमान जी अर्जुन के घमंड को तोड़ते हैं. वहीं हनुमान व अर्जुन का एक प्रसंग भी काफी विख्यात हैं. 

कहते हैं कि एक बार हनुमान ने किसी बात पर अर्जुन से शर्त लगाई थी और वो शर्त जीतकर अर्जुन का घमंड चकनाचूर कर दिया था. इसी प्रसंग के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. 

रामेश्वरम में हुई थी अर्जुन और हनुमान की मुलाकात

कहा जाता है कि एक बार रामेश्वरम में अर्जुन और हनुमान जी की मुलाकात हुई थी. तब दोनों में राम रावण युद्ध को लेकर कुछ चर्चा होने लगी. इस पर अर्जुन ने कहा कि आपके प्रभु राम तो वीर योद्धा और धनुर्धर थे, तो उन्होंने लंका जाने के लिए पत्थरों की बजाय बाणों से ही सेतु का निर्माण क्यों नहीं कर दिया। इस पर हनुमान जी ने जवाब दिया कि बाणों का पुल वानर सेना के भार को सह नहीं सकता था. इस पर अर्जुन ने बड़े ही घमंड से कहा कि वे ऐसा पुल बना देते, जो टूटता ही नहीं.

हनुमान ने लगाई थी शर्त

अर्जुन को खुद पर काफी अभिमान था इसीलिए उन्होंने कहा कि वो सामने तालाब में बाणों का पुल तैयार करके दिखाते हैं, वह आपका भार सहन कर लेगा. उस समय हनुमान जी सामान्य रुप में ही मौजूद थे. हनुमान जी ने कहा कि अगर यह सेतु उनका वजन सहन कर लेगा, तो वे अग्नि में प्रवेश कर जाएंगे और यह टूट जाता है तो तुमको अग्नि में प्रवेश करना होगा. यह शर्त उन्होंने अर्जुन के साथ लगाई थी.जिसे अर्जुन ने मान लिया. 

हनुमान जी ने धारण किया विशाल रूप

तब हनुमान जी ने अपना विशाल रूप धारण कर जैसे ही पहला पैर पुल पर रखा. सेतु डगमगाने लगा. दूसरा पैर रखा तो वह चरमराने लगा और पुल की हालत देख अर्जुन ने शर्म से सिर झुका लिया. जब तीसरा पैर हनुमान जी ने रखा तो तालाब खून से लाल हो गया. यह देख हनुमान जी नीचे आए और अर्जुन को अग्नि प्रज्वलित करने को कहा। आग जलते ही हनुमान जी उसमें प्रवेश करने वाले ​थे, तभी भगवान श्रीकृष्ण प्रकट हुए और उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. तब भगवान कृष्ण ने बताया कि आपके पहले ही पग के रखते यह सेतु टूट गया होता, अगर मैं कछुआ बनकर अपनी पीठ पर आपका भार नहीं उठाता. यह सुनकर हनुमान जी दुखी हुए और उन्होंने क्षमा मांगी. इस तरह अर्जुन का घमंड टूट गया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षाबंधन 2026: राखी बांधने से पहले बहनें करें ये शुभ काम, भाई की होती है उन्नति
रक्षाबंधन 2026: राखी बांधने से पहले बहनें करें ये शुभ काम, भाई की होती है उन्नति
August Festival 2026: अगस्त में नाग पंचमी, रक्षाबंधन, हरियाली तीज सहित पूरे महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें
अगस्त में नाग पंचमी, रक्षाबंधन, हरियाली तीज सहित पूरे महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें
Ekadashi in Sawan 2026: सावन में कामिका और पुत्रदा एकादशी क्यों मानी जा रही खास, जानें डेट और महत्व
सावन में कामिका और पुत्रदा एकादशी क्यों मानी जा रही खास, जानें डेट और महत्व
Mangla Gauri Vrat 2026: सावन शुरू, इस बार कितने मंगला गौरी व्रत आएंगे, पहला व्रत कब है
सावन शुरू, कितने मंगला गौरी व्रत आएंगे, पहला व्रत कब है

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget