एक्सप्लोरर

Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी पर इन 5 चीजों का करें दान, सोने की तरह चमक उठेगा भाग्य

Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी 14 मई 2024 को है. इस दिन दिया गया दान कभी न खत्म होने वाला पुण्य देता है. आइए जानें गंगा सप्तमी पर कौन सी चीजों का दान करना चाहिए.

Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी 14 मई 2024 को है. ये दिन मोक्षदायिनी गंगा जी को समर्पित है. इस तिथि पर वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर मां गंगा शिव जी की जटाओं में समाईं थी. इसे गंगा जयंती भी कहते हैं.

इस दिन गंगा स्नान करने से दुख, संकट, रोग का अंत होता है. इस साल गंगा सप्तमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग जैसे काफी शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है. शास्त्रों के अनुसार गंगा सप्तमी पर कुछ खास चीजों का दान करने पर भाग्य सोने की तरह चमक उठता है.

गंगा सप्तमी पर दान का महत्व (Ganga Saptami

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गंगा सप्तमी पर गंगा पूजन से ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं. गंगा पूजन करना मोक्ष प्रदायक, अमोघ फलदायक माना गया है और इस दिन किया दान कई जन्मों के पुण्य के रूप में प्राणी को मिलता है.

गंगा सप्तमी पर दान

10 सेर गेहूं - गंगा सप्तमी पर गंगाजल से स्नान के बाद ब्रह्मणों को दस सेर गेहूं दान में देना चाहिए. मान्यता है कि इसके फलस्वरूप व्यक्ति कि यश, सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है.

जल दान महत्व - गंगा सप्तमी जल से जुड़ा महत्व है. इस दिन जल का दान करने वालों को जन्मों-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं. तरक्की में आ रही बाधाएं दूर हो जाती है.ग्रहों के अशुभ प्रभाव का असर नहीं होता.

सुहाग सामग्री - गंगा सप्तमी पर शादीशुदा महिलाओं को सुहाग की सामग्री जैसे बिंदी, कुमकुम, मेहंदी, बिछिया, चूड़ी, वस्त्र, आदि का दान करें. कहते हैं इससे अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है, मां लक्ष्मी बरकत देती हैं.पति की आयु लंबी होती है.

सत्तू -  गंगा सप्तमी वैशाख में आती है, इस महीने गर्मी बहुत तीव्र होती है. ऐसे में इस पावन दिन पर जरुरतमंद को सत्तू का दान करें. सत्तू का दान और इसके उपयोग करने से व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो सकती है, जिससे व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है.

फल - गंगा सप्तमी पर राह चलते लोगों को मौसमी फल जैसे तरबूज-खबबूज-आम दान करना चाहिए. ये उपाय व्यक्ति को खोया धन, प्रतिष्ठा, सुख वापस लौटाता है.

13-19 मई 2024 पंचांग: गंगा सप्तमी से मोहिनी एकादशी तक 7 दिन के शुभ मुहूर्त, व्रत-त्योहार, योग, राहुकाल, पंचांग जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget