एक्सप्लोरर

Ganesh Stuti: गणेश चतुर्थी पर श्री गणेश स्तुति पाठ से दूर होंगे विघ्न, जानें पाठ का हिंदी अर्थ और महत्व!

Ganesh Chaturthi 2025: इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 27 अगस्त 2025, बुधवार के दिन है. इस खास मौके पर श्री गणेश स्तुति का पाठ करने से बप्पा की कृपा प्राप्त होती है. आइए जानते हैं हिंदी में इसका अर्थ.

Shri Ganesh Stuti path: सभी भगवानों में श्रीगणेश जी की पूजा सबसे पहले की जाती है. इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 27 अगस्त 2025, बुधवार के दिन है. इस गणेशोत्सव श्री गणेश स्तुति का पाठ करना शुभ माना जाता है.

इसका पाठ करने से सभी तरह के विघ्न दूर होते हैं. इस स्तुति में गणेश जी के दिव्य स्वरूप, उनके नाम,गुण और कृपा का जिक्र किया गया है. 

श्री गणेश स्तुति का पाठ करने से विद्या, बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है. जब आप किसी भी तरह का नया काम, पूजा, यात्रा या परीक्षा देने जा रहे हो तो श्री गणेश स्तुति का पाठ करने से सभी तरह के विघ्न दूर होते हैं.

क्योंकि बप्पा को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं श्री गणेश स्तुति पाठ का का अर्थ हिंदी में. 

श्री गणेश स्तुति श्लोक

  • ॐ गजाननं भूंतागणाधि सेवितम्, कपित्थजम्बू फलचारु भक्षणम् |
    उमासुतम् शोक विनाश कारकम्, नमामि विघ्नेश्वर पादपंकजम् ||

हिंदी अर्थ- श्री गणेश स्तुति के इस श्लोक का मतलब, वे गजमुख हैं, भूतगणों के द्वारा सेवित हैं, माता-पिता के पुत्र हैं. इस श्लोक में गणेश जी को शोकों का नाश करने वाले विघ्नों को हरने वाला बताया गया है. उनके चरणों में श्रद्धा से नमन करते हैं. 

श्लोक 2

  • गाइये गणपति जगवंदन |
    शंकर सुवन भवानी के नंदन ॥

हिंदी अर्थ- इस स्तुति में गणेश जी की सरल और मधुर भक्ति करने की बात कही गई है. इसमें उन्हें संपूर्ण जगत के पूजनीय योग्य देवता बताया गया है, जो भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र हैं. भक्त उनका श्रद्धा से स्मरण करते हुए गुणगान करते हैं. उनके कृपाशील स्वरूप की वंदना करते हैं. 

श्लोक 3

  • सिद्धी सदन गजवदन विनायक |
    कृपा सिंधु सुंदर सब लायक ॥

हिंदी अर्थ- श्री गणेश स्तुति के तीसरे श्लोक में कहा गया है कि, गणेश जी को सिद्धि-सदन कहकर सिद्धियों का धाम बताया गया है. गजबदन अर्थात हाथीमुख वाले और विनायक यानी विघ्नों के नाशक और करुणा के सागर हैं. सभी कार्यों के लिए योग्य व समर्थ हैं. 

श्लोक 4

  • मोदक प्रिय मृद मंगल दाता |
    विद्या बारिधि बुद्धि विधाता ॥

हिंदी अर्थ- इस श्लोक में गणेश जी के मधुर स्वभाव और भक्तों को आशीर्वाद के रूप में सुखदायी गुणों का वर्णन किया गया है. उन्हें मोदक अच्छे लगते हैं. प्रसन्नता और मंगल के दाता हैं. ज्ञान और बुद्धि के अक्षय स्त्रोत हैं. यह श्लोक उन्हें विद्या और आनंद का देवता मानकर गान करने की प्रेरणा देता है. 

श्लोक 5

  • मांगत तुलसीदास कर ज़ोरे |
    बसहिं रामसिय मानस मोरे ॥

हिंदी अर्थ- इस अंतिम श्लोक में भक्ति की चरम अभिव्यक्ति के बारे में बताया गया है. तुलसीदास जी हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं कि भगवान गणेश उनके मन में सदा राम-सीता सहित वास करें. गणेश जी पवित्र संबंध का प्रतीक है. 

श्री गणेश स्तुति की रचना अलग-अलग संतों और ऋषियों ने की है. लेकिन शंकराचार्य द्वारा रचित श्री गणेश स्तुति एक प्रसिद्ध रचना है. जिसका पाठ करने से गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है. 

FAQs

Q1. गणेश चतुर्थी साल 2025 में कब है? 
साल 2025 में गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025, बुधवार के दिन है.

Q2. श्री गणेश स्तुति का पाठ कब करना चाहिए?
श्री गणेश स्तुति का पाठ किसी भी नए कार्य, पूजा, यात्रा, परीक्षा या शुभ कार्य से पहले करना शुभ माना जाता है.

Q3. श्री गणेश स्तुति का पाठ करने से क्या लाभ होते हैं?
इसका पाठ करने से विद्या, बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन से सभी तरह के विघ्न दूर होते हैं.

Q4. श्री गणेश स्तुति किसने रची है?
श्री गणेश स्तुति की रचना कई संतों और ऋषियों ने की है, परंतु सबसे प्रसिद्ध स्तुति आदि शंकराचार्य द्वारा रचित मानी जाती है.

Q5. श्री गणेश स्तुति में किसका वर्णन किया गया है?
इसमें भगवान गणेश के दिव्य स्वरूप, उनके गुण, नाम और कृपा का सुंदर वर्णन मिलता है.

Q6. क्या गणेश चतुर्थी पर श्री गणेश स्तुति का पाठ विशेष फल देता है?
हां, गणेश चतुर्थी के दिन स्तुति पाठ करने से विघ्नहर्ता गणपति की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 26 July-1 August 2026: शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
दो छिपकलियों की लड़ाई देखकर न करें नजरअंदाज, शकुन शास्त्र में बताया गया है अर्थ
घर की दीवार पर दो छिपकलियां लड़ती दिखें तो क्या होता है?
Kal Bhairav Temple: इस मंदिर में मिठाई नहीं, प्रसाद में मिलती है राख! जानिए क्या है इसकी धार्मिक मान्यता
इस मंदिर में मिठाई नहीं, प्रसाद में मिलती है राख! जानिए क्या है इसकी धार्मिक मान्यता
Devshayani Ekadashi 2026: सावन से ठीक पहले क्यों आती है देवशयनी एकादशी? जानिए 119 दिन क्षीर सागर छोड़ आखिर किस गुप्त स्थान पर रहते हैं भगवान विष्णु
सावन से ठीक पहले क्यों आती है देवशयनी एकादशी? जानिए 119 दिन क्षीर सागर छोड़ आखिर किस गुप्त स्थान पर रहते हैं भगवान विष्णु

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
Embed widget