एक्सप्लोरर

Diwali 2024: दीपोत्सव 5 नहीं 6 दिनों का होगा, ये है बड़ी वजह!

Diwali 2024 Celebration: दीपोत्सव पंचदिवसीय पर्व होता है, जो धनतेरस से लेकर भाई दूज तक मनाया जाता है. लेकिन अमावस्या तिथि दो दिन पड़ने के कारण इस वर्ष दीपोत्सव 5 नहीं बल्कि 6 दिनों का होगा.

Diwali 2024 Celebration: इस वर्ष दीपावली का पर्व 5 दिवसीय नहीं होकर 6 दिवसीय होगा. ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ गणेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दो दिन रहेगी. इस कारण से दीपोत्सव 5 नहीं 6 दिन का रहेगा.

कार्तिक अमावस्या 31 अक्टूबर की दोपहर से शुरू हो जाएगी और अगले दिन यानी 1 नवंबर की शाम तक रहेगी. कार्तिक अमावस्या की रात में लक्ष्मी पूजा (Lakshmi Puja) करने की परंपरा है. इसलिए 31 अक्टूबर की रात लक्ष्मी पूजा करनी चाहिए, क्योंकि 31 की रात में ही अमावस्या तिथि रहेगी और 1 नवंबर की रात में कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी.

दिवाली 2024: पांच नहीं छह दिनों तक मनेगा दीपोत्सव

1.  धनतेरस- मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024
2.   नरक चतुर्दशी- बुधवार, 30 अक्टूबर 2024
3.  दिवाली लक्ष्मी पूजा- गुरुवार, 31 अक्टूबर 2024
4.  कार्तिक अमावस्या- शुक्रवार, 1 नवंबर 2024
5.  गोवर्धन पूजा- शनिवार, 2 नवंबर 2024
6. भाई दूज- रविवार, 3 नवंबर 2024

29 अक्टूबर को धनतेरस (Dhanteras 2024)

धनतेरस के दिन से ही पंचदिवसीय दीपोत्सव की शुरू हो जाती है, जोकि इस साल मंगलवार 29 अक्टूबर को है. इस दिन से दीपोत्सव शुरू हो जाएगा और धनतेरस मनाई जाएगी. धनतेरस पर भगवान धनवंतरि जयंती (Dhanvantari Jayanti) भी मनाते हैं. धनतेरस की रात में यमराज के लिए दीपक (Yam Deep) जलाने की परंपरा है. इस तिथि पर देवी लक्ष्मी (Goddess) की भी पूजा की जाती है.

30 अक्टूबर को रूप चौदस (Roop Chaudas 2024)

30 अक्टूबर को रूप चौदस मनाई जाएगी. इसे नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi) भी कहते हैं. इस दिन उबटन लगाने की परंपरा है. माना जाता है कि इस तिथि भगवान श्रीकृष्ण (Shri Krishna) ने नरकासुर नाम के दैत्य का वध किया था. इसी वजह से इस पर्व को नरक चतुर्दशी कहते हैं.

31 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा (Diwali Laxmi Puja 2024)

31 अक्टूबर की रात देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाएगी. मान्यता है कि देवताओं और दानवों ने मिलकर समुद्र मंथन (Samudra Manthan) किया था और इस मंथन से कार्तिक मास की अमावस्या पर देवी लक्ष्मी प्रकट हुई थी. देवी लक्ष्मी ने भगवान विष्णु (Lord Vishnu) का वरण किया था. इसके साथ एक अन्य मान्यता ये है कि इस तिथि पर भगवान राम (Lord Ram) 14 वर्ष का वनवास खत्म करके और रावण वध करके अयोध्या लौटे थे. तब लोगों ने राम के स्वागत के लिए दीपक जलाए थे.

1 नवंबर को स्नान-दान की कार्तिक अमावस्या (Kartik Amavasya 2024)

1 नवंबर को भी कार्तिक मास की अमावस्या रहेगी. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य करना चाहिए. दोपहर में पितरों के लिए धूप-ध्यान भी करें. इस दिन शाम को कार्तिक अमावस्या तिथि खत्म हो जाएगी.

2 नवंबर को गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2024)

2 नवंबर को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा यानी गोवर्धन पूजा पर्व है. इस दिन मथुरा स्थित गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की परंपरा है. द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने ब्रज के लोगों से कंस की नहीं बल्कि गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए कहा था, तब से ही इस पर्वत की पूजा की जा रही है.

3 नवंबर को भाई दूज (Bhai Dooj 2024)

3 नवंबर को भाई दूज है. ये पर्व यमुना और यमराज से संबंधित है. माना जाता है कि इस तिथि पर यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने जाते हैं. यमुना यमराज को भोजन कराती हैं. मान्यता है कि इस तिथि पर जो भाई अपनी बहन के घर भोजन करता है, यमराज-यमुना की कृपा से उसकी सभी परेशानियां दूर होती हैं और भाग्य का साथ मिलता है.

ये भी पढ़ें: Diwali 2024: दिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग, भगवान राम और लक्ष्मी जी से जुड़ा है कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 14 August 2026: कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
Third Sawan Somwar 2026: सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग
सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग
Weekly Rashifal 16-22 August 2026: इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget