एक्सप्लोरर

Christmas Day 2022: क्रिसमस डे 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्यों मनाया जाता है? क्या है इसका इतिहास, जानें

Christmas Day 2022: दुनियाभर में 25 दिसंबर के दिन को क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है. यह खासतौर पर ईसाई धर्म का त्योहार है, लेकिन हर धर्म के लोग इसे मनाते हैं. इसे बड़ा दिन भी कहा जाता है.

Christmas Day 2022, Merry Christmas: क्रिसमस ईसाई धर्म के लोगों का सबसे प्रमुख त्योहार है, जिसे हर साल 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है. एक दिन पहले यानी 24 दिसंबर से ही क्रिसमस की धूमधाम शुरू हो जाती है. ईसाई धर्म के लोग इस दिन को यीशू मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं. भारत में भी ईसाई धर्म के साथ अन्य सभी धर्म के लोग क्रिसमस का त्योहार धूमधाम के साथ मनाते हैं. लेकिन क्या आप क्रिसमस के इतिहास और इसके महत्व के बारे में जानते हैं.

ईसाई धर्म के लोग क्रिसमस से एक दिन पहले यानी 24 दिसंबर से ही क्रिसमस का पर्व मनाते हैं. 24 दिसंबर की आधी रात को लोग चर्च जाते हैं और यहां विशेष तौर पर पूजा यानी प्रार्थना की जाती है. ईसाई धर्म के लोग अपने प्रभु ईसा मसीह को याद करते हैं. फिर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई देते हैं और तोहफे बांटते हैं.  

क्रिसमस का महत्व (Christmas Day 2022 significance)

एक समय क्रिसमस का पर्व केवल पश्चिमी देश और ईसाई बहुल इलाकों में ही मनाया जाता था. लेकिन आज यह दुनियाभर में मनाया जाने वाला पर्व बन गया है. क्रिसमस पर्व को लेकर ऐसी मान्यता है कि लोगों को पाप से मुक्त कराने और रोकने के लिए ईश्वर ने अपने बेटे को भेजा था और ईसा मसीह ने लोगों को पाप से मुक्त कराने से संघर्ष में स्वयं के प्राण त्याग दिए.

क्रिसमस का इतिहास (Christmas Day 2022 History)

क्रिसमस का इतिहास कुछ साल नहीं बल्कि कई शताब्दी पुराना है. कहा जाता है कि सबसे पहले क्रिसमस रोम देश में मनाया गया था. लेकिन 25 दिसंबर के दिन को क्रिसमस से पहले रोम में सूर्यदेव के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता था. उस वक्त रोम के सम्राट सूर्यदेव को अपना मुख्य देवता मानते थे और सूर्येदव की अराधना की जाती थी.

लेकिन 330 ई.आते-आते रोम में ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार बहुत तेजी से बढ़ने लगा. रोम में अधिक संख्या में ईसाई धर्म के अनुयायी हो गए. इसके बाद 336 ई. में ईसाई धर्म के अनुयायियों ने ईसा मसीह को सूर्यदेव का अवतार मान लिया और इसके बाद से 25 दिसंबर के दिन को ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में क्रिसमस का त्योहार मनाए जाने की परंपरा की शुरुआत हुई.

लोग इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाते हैं. क्रिसमस का त्योहार ईसाई धर्म के लोगों के लिए नया साल होता है. हर साल की तरह इस साल यानी 2022 में भी क्रिसमस डे 25 दिसंबर को मनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Ekadashi Date: साल 2023 में कब है निर्जला, देवशयनी एकादशी? जानें अगले साल की सभी एकादशी की डेट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CharDham yatra 2026: चारधाम यात्रा चरम पर श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ के बीच अलर्ट मोड में पुलिस, ड्रोन और CCTV से रखी जा रही है नजर
चारधाम यात्रा चरम पर श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ के बीच अलर्ट मोड में पुलिस, ड्रोन और CCTV से रखी जा रही है नजर
Meen Saptahik Rashifal 7 to 13 June 2026: सप्ताह के अंत में मिलेगी राहत! मीन राशि वालों के लिए बन रहे हैं खास संकेत
सप्ताह के अंत में मिलेगी राहत! मीन राशि वालों के लिए बन रहे हैं खास संकेत
Kumbh Weekly Horoscope 7-13 June 2026: कोई खास से मुलाकात लाएगी जीवन में बड़ा बदलाव, देखें कुंभ का साप्ताहिक राशिफल
कोई खास से मुलाकात लाएगी जीवन में बड़ा बदलाव, देखें कुंभ का साप्ताहिक राशिफल
Makar Saptahik Rashifal 7 to 13 June 2026: मकर राशि वालों को इस सप्ताह कहां मिलेगी सफलता और कहां आएंगी बाधाएं देखें
मकर राशि वालों को इस सप्ताह कहां मिलेगी सफलता और कहां आएंगी बाधाएं देखें

वीडियोज

Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
Explained: 'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा?
'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर?
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
Embed widget