एक्सप्लोरर

Ekadashi Date: साल 2023 में कब है निर्जला, देवशयनी एकादशी? जानें अगले साल की सभी एकादशी की डेट

Ekadashi 2023: सब व्रतों में एकादशी को सबसे अहम और महत्वपूर्ण माना गया है. अगले साल अधिक मास आएगा. ऐसे में साल 2023 में 26 एकादशी होंगी. जानते हैं अगले साल की एकादशी की लिस्ट और डेट.

Ekadashi 2023: हिंदू धर्म जिस तरह नागों में शेषनाग, पक्षियों में गरूड़ और यज्ञों में अश्वमेध है, उसी तरह सब व्रतों में एकादशी को सबसे अहम और महत्वपूर्ण माना गया है. साल में 24 एकादशी आती है. हर माह में दो बार एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष में एकादशी का व्रत किया जाता है. ये तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है. हर एकादशी तिथि का अपना महत्व होता है. साल 2023 शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं.

अगले साल अधिक मास आएगा. ऐसे में साल 2023 में 26 एकादशी होंगी. हिंदू कैलेंडर में हर तीन साल में एक बार एक अतिरिक्त माह प्रकट होता है, जिसे अधिकमास कहा जाता है. इसे मल मास और पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं. आइए जानते हैं अगले साल की एकादशी की लिस्ट और डेट.

एकादशी व्रत महत्व

एकादशी जगत के पालनहार भगवान विष्णु की प्रिय तिथि है. पुराणों के अनुसार एकादशी व्रत करने वाला व्यक्ति कभी संकटों से नहीं घिरता. इस व्रत की महिमा स्वंय श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई थी. एकादशी व्रत के प्रभाव से जातक को मोक्ष मिलता है, सर्व कार्य सिद्ध हो जाते हैं, दरिद्रता दूर होती है, अकाल मृत्यु का भय नहीं सताता, शत्रुओं का नाश होता है, धन, ऐश्वर्य, कीर्ति, पितरों का आशीर्वाद मिलता है. खोया हुआ सबकुछ वापस मिल जाता है.

साल 2023 की एकादशी की तारीख


Ekadashi Date: साल 2023 में कब है निर्जला, देवशयनी एकादशी? जानें अगले साल की सभी एकादशी की डेट

पौष माह

पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 2 जनवरी 2023

माघ माह

षटतिला एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 18 जनवरी 2023

जया एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 1 फरवरी 2023

फाल्गुन माह

विजया एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 16 फरवरी 2023

आमलकी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 3 मार्च 2023

चैत्र माह

पापमोचिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 18 मार्च 2023

कामदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 1 अप्रैल 2023

वैशाख माह

बरूथिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 16 अप्रैल 2023

मोहिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 1 मई 2023

ज्येष्ठ माह

अपरा एकादसशी (कृष्ण पक्ष) - 15 मई 2023

निर्जला एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 31 मई 2023

आषाढ़ माह

योगिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 14 जून 2023

देवशयनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 29 जून 2023

सावन माह

कामिका एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 13 जुलाई 2023

पुत्रदा एकादशी - 27 अगस्त 2023


Ekadashi Date: साल 2023 में कब है निर्जला, देवशयनी एकादशी? जानें अगले साल की सभी एकादशी की डेट

अधिक माह

पद्मिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 29 जुलाई 2023

परम एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 12 अगस्त 2023

भाद्रपद माह

अजा एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 10 सितंबर 2023

परिवर्तिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 25 सितंबर 2023

अश्विन माह

इंदिरा एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 10 अक्टूबर 2023

पापांकुशा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 25 अक्टूबर 2023

कार्तिक माह

रमा एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 9 नवंबर 2023

देवउठनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 23 नवंबर 2023

मार्गशीर्ष माह

उत्पन्ना एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 8 दिसंबर 2023

मोक्षदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 22 दिसंबर 2023

Chanakya Niti: स्त्रियों की सबसे बड़ी ताकत होती है ये चीज, हर कोई हो जाता है मुरीद

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज की पूजा सामग्री में भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, अखंड सौभाग्य के लिए है जरुरी
हरियाली तीज की पूजा सामग्री में भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, अखंड सौभाग्य के लिए है जरुरी
Rashifal 15 August 2026: हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
Weekly Rashifal 16-22 August 2026: इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले से किन मुद्दों पर कर सकते हैं फोकस? भारत की कुंडली बता रही कैसा रहेगा नया साल
लाल किले से PM मोदी दे सकते हैं बड़ी चेतावनी! 15 अगस्त के बाद भारत में बड़ी हलचल?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget