एक्सप्लोरर

Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर नदी स्नान नहीं कर सकते तो न हों निराश, घर पर स्नान से भी मिलेगा पुण्य, जानिए विधि

Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान का महत्व है. गंगा का एक बूंद जिस जल में मिल जाता है वह भी गंगाजल हो जाता है. इसलिए आप घर पर भी स्नान कर गंगा स्नान के समान पुण्य पा सकते हैं.

Mauni Amavasya 2024 Snan Importance: सनातन धर्म में माघ महीने में पड़ने वाली मौनी अमावस्या को बहुत ही महत्वपूर्ण दिन माना गया है. इसे माघी अमावस्या, मौन अमावस्या, माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या भी कहते हैं. इस दिन गंगा, नर्मदा समेत पवित्र नदियों में स्नान करने का महत्व है. साथ ही इस दिन श्रद्धालु मौन व्रत भी रखते हैं. शास्त्रों में भी नदी स्नान की महत्ता के बारे में बताया गया है.

ऐसी मान्यता है कि नदी स्नान से व्यक्ति से सारे पाप धुल जाते हैं और पुण्यफल की प्राप्ति होती है. इसी मान्यता है कारण मौनी अमावस्या पर भी दूर-दूर से श्रद्धालु गंगा और नर्मदा जैसे पवित्र नदियों के तट पर स्नान करने पहुंचते हैं.

कब होती है मौनी अमावस्या

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब माघ मास में चंद्रमा और सूर्य मकर राशि में एक साथ आते हैं तब मौनी अमावस्या होती है. चंद्रमा और सूर्य के संयुक्त ऊर्जा के प्रभाव से ही इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है. बता दें कि मकर राशि चक्र की दसवीं राशि है और कुंडली के दसवें घर में सूर्य मजबूत है. इस साल मौनी अमावस्या शुक्रवार 9 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी.

मौनी अमावस्या गंगा स्नान का महत्व

मौनी अमावस्या पर गंगा या पवित्र नदी में स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त से सूर्योदय तक का समय शुभ माना जाता है. इसके अलावा आप सुबह 11 बजे से पहले तक स्नान कर सकते हैं. लेकिन किसी कारण आप नदी में स्नान करने में असमर्थ हैं तो ऐसे में क्या करना चाहिए. शास्त्रों में ऐसी विधि के बारे में भी बताया गया है, जिससे आप घर पर भी स्नान कर नदी स्नान के समान पुण्यफल प्राप्त कर सकते हैं. इसलिए यदि आप मौनी अमावस्या पर किसी कारण नदी स्नान करने असमर्थ हैं तो इस विधि से भी घर पर स्नान कर सकते हैं.

हमारे भावनाओं में बसी है गंगा: कहा जाता है कि, जिसकी भावना जैसी होती है, उसे फल भी वैसा ही मिलता है. खासकर सनातन धर्म में स्नान, दान और पूजा-पाठ जैसे कार्य श्रद्धा भाव और विश्वास पर आधारित होते हैं. ठीक इसी तरह गंगा स्नान का भी सकारात्मक प्रतिफल तभी प्राप्त होगा जब आपकी भावना अच्छी होगी. भगवान श्रीकृष्ण ने भी गीता में कहा है कि, निराकार ब्रह्मा की उपासना कठिन है लेकिन ब्रह्मा को साकार रूप देकर उसमें ध्यान केंद्रित करना आसान है.

गंगा की एक बूंद जल गंगाजल के समान: कहा जाता है कि गंगा की एक बूंद जल जिस जल में मिल जाए वह भी गंगाजल के समान पवित्र हो जाता है. इसलिए मौनी अमावस्या पर यदि आप किसी कारण नदी स्नान करने में समर्थ नहीं हैं तो आप घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल की कुछ बूंदे मिलाकर स्नान कर सकते हैं. इससे भी आपको गंगा में स्नान करने जैसा ही पुण्य फल की प्राप्ति होगी.

मन चंगा तो कठौती में गंगा: संत रविदास जी भी अपने दोहे में इसी बात को समझाना चाहते हैं कि, गंगा स्नान का फल तभी प्राप्त होता है जब मन पवित्र हो. रविदास जी की यह कहावत आज भी प्रसिद्ध है और इसका अर्थ है कि, यदि व्यक्ति का मन शुद्ध है तो उसका हर काम गंगा के समान पवित्र है.

मौनी अमावस्या पर घर पर स्नान करने के नियम

मौनी अमावस्या पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. सूर्योदय से पूर्व स्नान करना उत्तम रहेगा. इसके अलावा आप सुबह 11 से पहले तक स्नान कर लें.
मौनी अमावस्या पर यदि आप घर पर स्नान करते हैं तो मौन रहकर ही स्नान करें. स्नान के दौरान और स्नान से पहले तक कुछ भी न बोलें.
इस दिन घर पर ही जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करें. इससे गंगा स्नान जैसे पुण्य मिलेगा.
स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य और पितरों का तर्पण जरूर करें.
इस दिन स्नान के बाद अपने सामर्थ्यनुसार तिल, वस्त्र, कंबल, अन्न आदि का दान करें.

ये भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2024: 9 फरवरी को वारियान और सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जाएगी मौनी अमावस्या

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी पर कैसे बनती है चांदी की स्याहू माला? जानें पूजा सामग्री, आरती और व्रत के जरूरी नियम
अहोई अष्टमी पर कैसे बनती है चांदी की स्याहू माला? जानें पूजा सामग्री, आरती और व्रत के जरूरी नियम
Aaj Ka Panchang 30 October 2026: पंचमी शाम 7:24 तक, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 30 October 2026: अभिजीत मुहूर्त के बीच रहेगा राहुकाल, जानें शुक्रवार के शुभ समय
Dhanteras Shopping Muhurat: धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें खरीदारी के श्रेष्ठ चौघड़िया मुहूर्त
Dhanteras Shopping Muhurat: धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें खरीदारी के श्रेष्ठ चौघड़िया मुहूर्त
Pisces Daily Horoscope 30 October 2026: पारिवारिक कलह और लव लाइफ में ब्रेकअप की स्थिति, विदेश से मेडिकल पढ़ रहे छात्र रहेंगे परेशान
Pisces Daily Horoscope 30 October 2026: पारिवारिक कलह और लव लाइफ में ब्रेकअप की स्थिति, विदेश से मेडिकल पढ़ रहे छात्र रहेंगे परेशान

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget