एक्सप्लोरर

Bhai Dooj 2025: आज भाई दूज में जरूर करें ये काम, बढ़ेगा भाई-बहन का प्रेम

Bhai Dooj: भाई दूज भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है, जो आज 23 अक्टूबर 2025 को है. इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, और भाई उपहार देकर उनकी सुरक्षा का वचन देते हैं

Bhai Dooj 2025: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते की गहराई को दर्शाता है. यह दिन केवल उत्सव का मौका नहीं है, बल्कि भाई-बहन के प्रति श्रद्धा, सम्मान और स्नेह जताने का भी प्रतीक माना जाता है. पूरे परिवार के लिए यह दिन बेहद खास होता है.

भाई दूज का महत्व

इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाती है, और भाई की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करती हैं. बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनके प्रति प्यार और सुरक्षा का वचन देते हैं. भाई दूज का त्योहार केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने का दिन ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के बीच प्रेम और मेल-जोल बढ़ाने का भी शुभ अवसर होता है.

2025 में भाई दूज की तिथि

इस साल भाई दूज 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार को मनाया जा रहा है. भाई दूज का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:50 बजे से 3:07 बजे तक रहेगा. इस दिन की अवधि लगभग 2 घंटे 17 मिनट है. यम द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर 2025 की रात 8:16 बजे से शुरू होकर 23 अक्टूबर की रात 10:46 बजे तक रहेगी.

भाई दूज के दिन क्या करें

भाई दूज पर कुछ खास काम करने से भाई-बहन का प्रेम और श्रद्धा बढ़ती है. सबसे पहले भाई को तिलक लगाकर आरती करें और उनके उज्ज्वल भविष्य, लम्बी उम्र और सम्पूर्ण स्वास्थ्य की कामना करें. तिलक के बाद भाई को  मिठाई खिलाकर रिश्तों में मिठास बनाएं.

भाई को उपहार और भोजन

भाई इस दिन बहनों को उपहार देते हैं और उनकी सुरक्षा करने का वचन देते  हैं. साथ ही, भाई-बहन साथ में भोजन करके प्रेम और स्नेह को और मजबूत कर सकते हैं. यह छोटे-छोटे काम रिश्तों में विश्वास, एहसास और अपनापन को बढ़ाते हैं.

दान और पुण्य

भाई दूज पर जरूरतमंदों को दान देना भी शुभ माना जाता है. इससे न केवल भाई-बहन के बीच प्रेम बढ़ता है, बल्कि उन्हें पुण्य भी प्राप्त होता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले की रहने वाली निशात अंजुम लंगट सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन कर रही हैं. निशात बतौर इंटर्न एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में काम कर रही है और फीचर सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth 2027 Date: अगले साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें तारीख
Karwa Chauth 2027 Date: अगले साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें तारीख
Aaj Ka Panchang 29 October 2026: करवा चौथ आज, दिल्ली में 8:17 तो मुंबई में 9 बजे निकलेगा चांद, जानें पूजा का समय
करवा चौथ आज: नोएडा में 8:16, दिल्ली में 8:17 बजे चांद...पढ़ें पूरा आज का पंचांग
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time in Delhi: करवा चौथ पर दिल्ली में कितने बजे निकलेगा चांद? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time in Delhi: करवा चौथ पर दिल्ली में कितने बजे निकलेगा चांद?
Ahoi Ashtami 2026 Kab Hai: 1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget