एक्सप्लोरर

Importance of Garuda Ghanti: गरुड़ घंटी का इस्तेमाल पूजा में क्यों होता है? जानिए इसका धार्मिक महत्त्व

Benefits of Garuda Ghanti: मंदिर अथवा घर में पूजा-पाठ करते समय घंटी बजाने से वातावरण में एक कंपन होता है. इससे हवा में मौजूद सूक्ष्म जीव और जीवाणु नष्ट हो जाते हैं और वातावरण शुद्ध होता है.

Importance of Garuda Ghanti : मंदिर के द्वार पर और विशेष स्थानों पर घंटी या घंटे लगाने का प्रचलन प्राचीन काल से ही चला आ रहा है. वहीं घर के पूजा स्थल में भी गरुड़ घंटी को रखा जाता है. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सृष्टि की रचना में ध्वनि या नाद का विशेष योगदान रहा है. माना जाता है जब सृष्टि की रचना हुई उस समय जो नाद उत्पन्न हुआ था, वही नाद इस गरुड़ घंटी से निकलता है. हिंदू धर्म के सिद्धांत के अनुसार ध्वनि से प्रकाश की उत्पत्ति और बिंदु रूप प्रकाश से ध्वनि की उत्पत्ति होती है. जिस कारण घंटी रूप में ध्वनि को मंदिर या पूजा घर में रखा जाता है. कहा जाता है कि पूजा के दौरान घंटी बजाने से नकारात्मक शक्तियां व तमाम तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं तथा सुख-समृद्धि बढ़ती है. आइए जानते हैं गरुड़ घंटी का इतना महत्व क्यों है? और क्या हैं इसके फायदे.गरुड़ घंटी का महत्व वैसे बाजार में कई प्रकार की घंटी मिलती हैं, लेकिन भगवान विष्णु की नित्यप्रति पूजा में हमें गरुड़ चिन्ह वाली घंटी ही बजानी चाहिए. कहा जाता है कि जो गरुड़ चिन्ह से युक्त घंटी हाथ में लेकर भगवान विष्णु पूजा और आरती करते हैं,वह मनुष्य चंद्रायण व्रत करने का फल प्राप्त करता है और उस मनुष्य के कई जन्मों के पापों का विनाश हो जाता है.

कितनी तरह ही होती हैं घंटियां 
घंटे या घंटियां 4 प्रकार की होती हैं- पहली गरूड़ घंटी, दूसरी द्वार घंटी, तीसरीहाथ घंटी और चौथी घंटा. अगर गरूड़ घंटी की बात करें तो यह छोटी-सी होती है, जिसे एक हाथ से बजाया जा सकता है. द्वार घंटी वो होती है जो द्वार पर लटकी होती है. यह बड़ी और छोटी दोनों ही आकार की होती है.हाथ घंटी पीतल की ठोस एक गोल प्लेट की तरह होती है, जिसको लकड़ी के एक गद्दे से ठोककर बजाते हैं. और घंटा बहुत बड़ा होता है. कम से कम 5 फुट लंबा और चौड़ा. इसको बजाने के बाद आवाज़ कई किलोमीटर तक चली जाती है.

गरुड़ घंटी बजाने के फायदे

  • अगर लाख कोशिशों के बावजूद आपका काम नहीं बन रहा है तो शनिवार या मंगलवार के दिन पीतल की घंटी किसी मंदिर में दान कर दीजिए. ऐसा करने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और रूके हुए काम भी बनने लगेंगे .
  • भगवान की पूजा के बाद हर दिन आरती के समय पर घंटी बजाएं. इससे किस्मत के बंद दरवाज़े हमेशा के लिए खुल जाएंगे.
  • प्रतिदिन नहाने के बाद सुबह के समय गरुड़ घंटी बजाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न रहतीं हैं और अपनी कृपा उस घर पर हमेशा बनाए रखतीं हैं.घर में कभी भी पैसों की किल्लत नहीं आती और आय के साधन निरंतर रूप से बढ़ने लगते हैं.
  • घर पर गरुड़ घंटी हर दिन बजाने से परिवार के सभी सदस्यों के बीच आपस में तालमेल बना रहता है और सभी सदस्यों में आपसी प्यार बढ़ता है.
  • ऐसी मान्यता है कि गरूड़ घंटी बजाने से मनुष्य की पूजा बहुत अधिक फलदायी और सफल हो जाती है.गरुड़ घंटी की ध्वनि से मन को शांति मिलती है और मानसिक तनाव में भी काफी कम होता है. 

ये भी पढ़ें - Pradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत है ख़ास, सूर्य और मंगल की भी रहेगी कृपा, जानें तिथि एवं मुहूर्त

Krishna Morpankh: श्रीकृष्ण मुकुट में क्यों लगाते हैं मोरपंख, जानें ये 3 वजह

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget